एपल की नौकरी छोड़ शुरू किया अपना काम, आज 9,000 करोड़ की कंपनी के माल‍िक

Jagran Desk

निर्मित पारेख ने एपल की नौकरी छोड़कर 'अपना' नाम का एक प्लेटफॉर्म शुरू किया। यह प्लेटफॉर्म ब्‍लू-कॉलर जॉब ढूंढने में मदद करता है। उन्होंने यह प्लेटफॉर्म कोविड-19 महामारी से ठीक पहले शुरू किया था। आज भारत की कई बड़ी कंपनियां इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं।

मायानगरी मुंबई के एक साधारण से परिवार में जन्मे निर्मित पारेख ने एपल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी छोड़कर 9,000 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया है। उन्होंने Apna नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया है। यह ब्लू-कॉलर जॉब ढूंढने वालों और कंपनियों को जोड़ता है। अपनी शुरुआत से यह स्‍टार्टअप सिर्फ 22 महीनों में 1.1 अरब डॉलर (लगभग 9,016 करोड़ रुपये) का हो गया है। आज 'अपना' पर 1,50,000 से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें अनअकैडमी, ब‍िगबास्‍केट, ल‍िस‍ियस, वाइटहैट जून‍ियर, फ्ल‍िपकार्ट, जोमैटो, डेल्‍हीवेरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए, यहां निर्मित पारेख की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

बचपन से ही थी कुछ अलग करने की चाहत

बचपन से ही थी कुछ अलग करने की चाहत

निर्मित पारेख को बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून था। सिर्फ 7 साल की उम्र में उन्होंने एक डिजिटल घड़ी बनाई थी। फिर 13 साल की उम्र तक रोबोटिक्स की प्रोग्रामिंग सीख ली थी। निर्मित ने गुजरात के निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया। 21 साल की उम्र में अपने पहले स्‍टार्टअप की शुरुआत की। इसका नाम Incone Technologies था। यह कंपनी बाढ़ प्रबंधन के लिए समाधान तैयार करती थी।

स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए

स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए

इसके बाद निर्मित ने Cruxbox नाम से एक और कंपनी शुरू की। इसे बाद में उन्होंने Intel को बेच दिया। फिर वह Intel में डेटा एनालिटिक्स के डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया। एमबीए करने के बाद पारेख एपल के साथ जुड़ गए। वहां वह आईफोन की प्रोडक्‍ट और स्‍ट्रैटेजी टीम का हिस्सा बने।

ऐसे हुई 'अपना' की शुरुआत

ऐसे हुई अपना की शुरुआत

हालांकि, भारत में ब्लू-कॉलर जॉब सेक्टर की समस्याओं को देखते हुए निर्मित पारेख ने एपल की नौकरी छोड़ने का फैसला किया और वापस भारत आ गए। उनका मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना था जो असंगठित ब्लू-कॉलर सेक्टर के कामगारों को नियोक्ताओं से जोड़ सके। कोरोना की महामारी से ठीक पहले उन्होंने 'अपना' की शुरुआत की। ब्लू-कॉलर जॉब उन नौकरियों को कहा जाता है जो शारीरिक श्रम पर आधारित होती हैं।

22 महीनों में यूनिकॉर्न का दर्जा

22 महीनों में यूनिकॉर्न का दर्जा

अपनी शुरुआत से सिर्फ 22 महीनों में 'अपना' भारत का सबसे युवा यूनिकॉर्न बन गया। इसकी कीमत 1.1 अरब डॉलर (9,016 करोड़ रुपये) है। दो सालों में 125% के शानदार रेट से बढ़ते हुए अपना का इस्तेमाल अब भारत में 150,000 से ज्‍यादा कंपनियां कर रही हैं। इनमें Unacademy, BigBasket, Licious, WhiteHat Jr, Flipkart, Shadowfax, Zomato, Delhivery, G4S Global और Burger King जैसे बड़े नाम शामिल हैं।success-story-of-nirmit-parekh-who-left-job-from-apple-now-runs-business-worth-rs-9000-crore-founder-and-ceo-of-apna-113827576

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Oct 2024 By दैनिक जागरण

एपल की नौकरी छोड़ शुरू किया अपना काम, आज 9,000 करोड़ की कंपनी के माल‍िक

Jagran Desk

मायानगरी मुंबई के एक साधारण से परिवार में जन्मे निर्मित पारेख ने एपल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी छोड़कर 9,000 करोड़ रुपये का बिजनेस खड़ा किया है। उन्होंने Apna नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया है। यह ब्लू-कॉलर जॉब ढूंढने वालों और कंपनियों को जोड़ता है। अपनी शुरुआत से यह स्‍टार्टअप सिर्फ 22 महीनों में 1.1 अरब डॉलर (लगभग 9,016 करोड़ रुपये) का हो गया है। आज 'अपना' पर 1,50,000 से भी ज्यादा कंपनियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें अनअकैडमी, ब‍िगबास्‍केट, ल‍िस‍ियस, वाइटहैट जून‍ियर, फ्ल‍िपकार्ट, जोमैटो, डेल्‍हीवेरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइए, यहां निर्मित पारेख की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

बचपन से ही थी कुछ अलग करने की चाहत

बचपन से ही थी कुछ अलग करने की चाहत

निर्मित पारेख को बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून था। सिर्फ 7 साल की उम्र में उन्होंने एक डिजिटल घड़ी बनाई थी। फिर 13 साल की उम्र तक रोबोटिक्स की प्रोग्रामिंग सीख ली थी। निर्मित ने गुजरात के निरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया। 21 साल की उम्र में अपने पहले स्‍टार्टअप की शुरुआत की। इसका नाम Incone Technologies था। यह कंपनी बाढ़ प्रबंधन के लिए समाधान तैयार करती थी।

स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए

स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए

इसके बाद निर्मित ने Cruxbox नाम से एक और कंपनी शुरू की। इसे बाद में उन्होंने Intel को बेच दिया। फिर वह Intel में डेटा एनालिटिक्स के डायरेक्टर के रूप में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया। एमबीए करने के बाद पारेख एपल के साथ जुड़ गए। वहां वह आईफोन की प्रोडक्‍ट और स्‍ट्रैटेजी टीम का हिस्सा बने।

ऐसे हुई 'अपना' की शुरुआत

ऐसे हुई अपना की शुरुआत

हालांकि, भारत में ब्लू-कॉलर जॉब सेक्टर की समस्याओं को देखते हुए निर्मित पारेख ने एपल की नौकरी छोड़ने का फैसला किया और वापस भारत आ गए। उनका मकसद एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना था जो असंगठित ब्लू-कॉलर सेक्टर के कामगारों को नियोक्ताओं से जोड़ सके। कोरोना की महामारी से ठीक पहले उन्होंने 'अपना' की शुरुआत की। ब्लू-कॉलर जॉब उन नौकरियों को कहा जाता है जो शारीरिक श्रम पर आधारित होती हैं।

22 महीनों में यूनिकॉर्न का दर्जा

22 महीनों में यूनिकॉर्न का दर्जा

अपनी शुरुआत से सिर्फ 22 महीनों में 'अपना' भारत का सबसे युवा यूनिकॉर्न बन गया। इसकी कीमत 1.1 अरब डॉलर (9,016 करोड़ रुपये) है। दो सालों में 125% के शानदार रेट से बढ़ते हुए अपना का इस्तेमाल अब भारत में 150,000 से ज्‍यादा कंपनियां कर रही हैं। इनमें Unacademy, BigBasket, Licious, WhiteHat Jr, Flipkart, Shadowfax, Zomato, Delhivery, G4S Global और Burger King जैसे बड़े नाम शामिल हैं।success-story-of-nirmit-parekh-who-left-job-from-apple-now-runs-business-worth-rs-9000-crore-founder-and-ceo-of-apna-113827576

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/the-owner-of-a-company-worth-rs-9000-crore-left/article-361

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.