इतनी धूप के बावजूद भारत के लोगों को क्यों होती है विटामिन डी की कमी ?

Health News

भारत के हर कोने में हर दिन पर्याप्त सूरज की रोशनी मिलती है. विटामिन डी के लिए सबसे बड़ा स्रोत सूरज की रोशनी है लेकिन हकीकत यह है कि इतनी धूप के बावजूद 90 फीसदी भारतीय विटामिन डी की कमी के शिकार हैं. आखिर इसके क्या कारण हैं और इसके लिए क्या किया जाना चाहिए, आइए इसके बारे में जानते हैं.

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण चीज है जिससे शरीर में कैल्शियम सहित कई चीजों का अवशोषण होता है. अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियों बेहद कमजोर हो जाएगी और मांसपेशियों में जान खत्म हो जाएगी. विटामिन डी सीधे हमें सूर्य की रोशनी से मिल जाता है. भारत में सूरज की रोशनी की कोई कमी नहीं है. यह देश के हर कोने में हर जगह आसानी से उपलब्ध है. इसके बावजूद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में अधिकांश लोगों को विटामिन डी की कमी है. यहां तक कि जो लोग हेल्दी दिखते हैं उनमें भी विटामिन डी की कमी होती है. एक हालिया स्टडी में पाया गया था कि उत्तर भारत में 91 फीसदी से ज्यादा लोगों में विटामिन डी की कमी है. यह हैरान कर देने वाले आंकड़े हमारे लिए चिंता की बात है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि इतनी धूप के बावजूद हमारे देश में लोगों को विटामिन डी की कमी हो रही है.

विटामिन डी की कमी के कारण

1. बाहर कम निकलना-स्टडी के मुताबिक इतनी धूप के बावजूद भारतीय में विटामिन डी की कमी के कई कारण हैं. टीओआई की खबर के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग अपने काम-काज में इतने व्यस्त होते हैं कि वे धूप में कुछ देर भी अपना समय नहीं बिताते. शहरीकरण के कारण ज्यादातर भारतीय घरों में ही सब काम कर लेते हैं. बच्चे भी स्कूल जाते हैं फिर घर आते हैं, बाहर में बहुत कम खेलते हैं. ऑफिस-घर फिर ऑफिस-घर, इसी में पूरा समय चला जाता है.

2. स्किन का डार्क होना-इसका दूसरा कारण यह है कि भारतीय लोगों की स्किन का रंग डार्क है जिस कारण स्किन में विटामिन डी को सिंथेसिस करने की क्षमता कम होती है. डार्क स्किन में मेलेनिन कंपाउड ज्यादा होता है जो अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव के लिए होता है. इसका मतलब यह है कि हम लोग ज्यादा देर तक धूप में रहेंगे तब जाकर विटामिन डी का सिंथेसिस सही से होगा.

3. एयर पॉल्यूशन-हमारे देश में एयर पॉल्यूशन बहुत ज्यादा हो गया है. सूरज की किरणों को पॉल्यूशन में मौजूद गंदे कण रोक लेते हैं जिस कारण रोशनी सही से धरती तक नहीं पहुंचती. जहां पॉल्यूशन ज्यादा है, वहां ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी होती है.

4. डाइट-बहुत कम चीजों से हमें विटामिन डी मिल सकता है लेकिन हम इन फूड को बहुत कम खाते हैं. जैसे फैटी फिश जैसे कि सेलमन, टूना, मर्केल, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड आदि में विटामिन डी होता है लेकिन ये चीजें हमारे भोजन का हिस्सा कम बन पाती है.

कैसे विटामिन डी की कमी को पूरा करें

हमें विटामिन डी की कमी हो या नहीं इसकी खुराक लेने के लिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए. हम इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच में हमें मैक्सिमम धूप मिल सकती है लेकिन अमूमन इस अवधि के दौरान हम काम पर रहते हैं. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी मौजूद रहे तो इसी समय में आपको कम से कम 10 से 30 मिनट तक धूप में अपना समय बिताना चाहिए. धूप में पूरा शरीर कपड़े से ढका होगा तो इससे भी दिक्कत होगी इसलिए कोशिश कीजिए कि शरीर के कुछ अंग सीधे धूप के संपर्क में हो. घर को इस तरह से बनाएं जहां हर दिन सूरज की रोशनी पहुंच सके. अपने आसपास के एरिया को हरा-भरा करें ताकि पॉल्यूशन का कम असर हो. भोजन में भी विटामिन ड वाले फूड को रेगुलर शामिल करें. इसके लिए सेलमन, टूना, सार्डिन, मर्केल आदि मछलियों का सेवन करें. अंडे की जर्दी से भी विटामिन डी को प्राप्त किया जा सकता है. इके अलावा आप यदि वेजिटेरियन हैं तो फोर्टिफाइड दूध, ऑरेंज जूस और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करें. वहीं मशरूम में भी विटामिन डी होता है. विटामिन डी के लिए नियमित रूप से चेकअप कराएं. यदि कम है तो विटामिन डी सप्लीमेंट जरूर लें. लेकिन इसके लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

इतनी धूप के बावजूद भारत के लोगों को क्यों होती है विटामिन डी की कमी ?

Health News

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण चीज है जिससे शरीर में कैल्शियम सहित कई चीजों का अवशोषण होता है. अगर विटामिन डी की कमी हो जाए तो हड्डियों बेहद कमजोर हो जाएगी और मांसपेशियों में जान खत्म हो जाएगी. विटामिन डी सीधे हमें सूर्य की रोशनी से मिल जाता है. भारत में सूरज की रोशनी की कोई कमी नहीं है. यह देश के हर कोने में हर जगह आसानी से उपलब्ध है. इसके बावजूद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में अधिकांश लोगों को विटामिन डी की कमी है. यहां तक कि जो लोग हेल्दी दिखते हैं उनमें भी विटामिन डी की कमी होती है. एक हालिया स्टडी में पाया गया था कि उत्तर भारत में 91 फीसदी से ज्यादा लोगों में विटामिन डी की कमी है. यह हैरान कर देने वाले आंकड़े हमारे लिए चिंता की बात है. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है कि इतनी धूप के बावजूद हमारे देश में लोगों को विटामिन डी की कमी हो रही है.

विटामिन डी की कमी के कारण

1. बाहर कम निकलना-स्टडी के मुताबिक इतनी धूप के बावजूद भारतीय में विटामिन डी की कमी के कई कारण हैं. टीओआई की खबर के मुताबिक इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग अपने काम-काज में इतने व्यस्त होते हैं कि वे धूप में कुछ देर भी अपना समय नहीं बिताते. शहरीकरण के कारण ज्यादातर भारतीय घरों में ही सब काम कर लेते हैं. बच्चे भी स्कूल जाते हैं फिर घर आते हैं, बाहर में बहुत कम खेलते हैं. ऑफिस-घर फिर ऑफिस-घर, इसी में पूरा समय चला जाता है.

2. स्किन का डार्क होना-इसका दूसरा कारण यह है कि भारतीय लोगों की स्किन का रंग डार्क है जिस कारण स्किन में विटामिन डी को सिंथेसिस करने की क्षमता कम होती है. डार्क स्किन में मेलेनिन कंपाउड ज्यादा होता है जो अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाव के लिए होता है. इसका मतलब यह है कि हम लोग ज्यादा देर तक धूप में रहेंगे तब जाकर विटामिन डी का सिंथेसिस सही से होगा.

3. एयर पॉल्यूशन-हमारे देश में एयर पॉल्यूशन बहुत ज्यादा हो गया है. सूरज की किरणों को पॉल्यूशन में मौजूद गंदे कण रोक लेते हैं जिस कारण रोशनी सही से धरती तक नहीं पहुंचती. जहां पॉल्यूशन ज्यादा है, वहां ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी होती है.

4. डाइट-बहुत कम चीजों से हमें विटामिन डी मिल सकता है लेकिन हम इन फूड को बहुत कम खाते हैं. जैसे फैटी फिश जैसे कि सेलमन, टूना, मर्केल, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड फूड आदि में विटामिन डी होता है लेकिन ये चीजें हमारे भोजन का हिस्सा कम बन पाती है.

कैसे विटामिन डी की कमी को पूरा करें

हमें विटामिन डी की कमी हो या नहीं इसकी खुराक लेने के लिए हमेशा कोशिश करनी चाहिए. हम इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच में हमें मैक्सिमम धूप मिल सकती है लेकिन अमूमन इस अवधि के दौरान हम काम पर रहते हैं. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि आपके शरीर में विटामिन डी मौजूद रहे तो इसी समय में आपको कम से कम 10 से 30 मिनट तक धूप में अपना समय बिताना चाहिए. धूप में पूरा शरीर कपड़े से ढका होगा तो इससे भी दिक्कत होगी इसलिए कोशिश कीजिए कि शरीर के कुछ अंग सीधे धूप के संपर्क में हो. घर को इस तरह से बनाएं जहां हर दिन सूरज की रोशनी पहुंच सके. अपने आसपास के एरिया को हरा-भरा करें ताकि पॉल्यूशन का कम असर हो. भोजन में भी विटामिन ड वाले फूड को रेगुलर शामिल करें. इसके लिए सेलमन, टूना, सार्डिन, मर्केल आदि मछलियों का सेवन करें. अंडे की जर्दी से भी विटामिन डी को प्राप्त किया जा सकता है. इके अलावा आप यदि वेजिटेरियन हैं तो फोर्टिफाइड दूध, ऑरेंज जूस और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करें. वहीं मशरूम में भी विटामिन डी होता है. विटामिन डी के लिए नियमित रूप से चेकअप कराएं. यदि कम है तो विटामिन डी सप्लीमेंट जरूर लें. लेकिन इसके लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/why-do-people-of-india-suffer-from-vitamin-d-deficiency/article-4441

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.