"भारत को जानने का शानदार अवसर महाकुंभ", CM योगी बोले- शुभ मुहूर्त 144 वर्षों के बाद आया है

JAGRAN DESK

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि इसका शुभ मुहूर्त 144 वर्षों के बाद आया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में शुरू महाकुंभ देश और दुनिया के लोगों के लिए एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ के जरिए श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक विरासत को जानने और समझने का अद्भुत अनुभव मिलेगा, खासकर संतों के मार्गदर्शन से। उन्होंने इस महाकुंभ को विशेष बताते हुए कहा कि यह आयोजन 144 वर्षों के बाद एक विशेष मुहूर्त पर हो रहा है।

"40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोरखपुर महोत्सव 2025' के समापन समारोह में रविवार को यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक 45 दिन तक चलेगा। इस आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े संख्या में श्रद्धालुओं का हिस्सा बनना किसी भी देश के लिए संभव नहीं है और यह केवल भारत और चीन जैसी बड़ी आबादी वाले देशों में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जो एक आध्यात्मिक और धार्मिक अनुभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार महाकुंभ में कई विशेष कारीगरी देखने को मिलेगी, जैसे कि अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर का निर्माण। इसके साथ ही श्रद्धालु नाग वासुकी, द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा भी कर सकेंगे।

"10 हजार एकड़ क्षेत्र में महाकुंभ का आयोजन"

योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी कि महाकुंभ का आयोजन इस बार 10 हजार एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत से पहले ही शुक्रवार रात तक 35 लाख श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाने की अपील की और फिर महाकुंभ जाने के लिए प्रेरित किया। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

"भारत को जानने का शानदार अवसर महाकुंभ", CM योगी बोले- शुभ मुहूर्त 144 वर्षों के बाद आया है

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में शुरू महाकुंभ देश और दुनिया के लोगों के लिए एक शानदार अवसर है। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ के जरिए श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक विरासत को जानने और समझने का अद्भुत अनुभव मिलेगा, खासकर संतों के मार्गदर्शन से। उन्होंने इस महाकुंभ को विशेष बताते हुए कहा कि यह आयोजन 144 वर्षों के बाद एक विशेष मुहूर्त पर हो रहा है।

"40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'गोरखपुर महोत्सव 2025' के समापन समारोह में रविवार को यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक 45 दिन तक चलेगा। इस आयोजन में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने बड़े संख्या में श्रद्धालुओं का हिस्सा बनना किसी भी देश के लिए संभव नहीं है और यह केवल भारत और चीन जैसी बड़ी आबादी वाले देशों में ही संभव है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को महाकुंभ के दौरान मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जो एक आध्यात्मिक और धार्मिक अनुभव होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार महाकुंभ में कई विशेष कारीगरी देखने को मिलेगी, जैसे कि अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर का निर्माण। इसके साथ ही श्रद्धालु नाग वासुकी, द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा भी कर सकेंगे।

"10 हजार एकड़ क्षेत्र में महाकुंभ का आयोजन"

योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी कि महाकुंभ का आयोजन इस बार 10 हजार एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है। आयोजन की शुरुआत से पहले ही शुक्रवार रात तक 35 लाख श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके थे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मकर संक्रांति के दिन बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाने की अपील की और फिर महाकुंभ जाने के लिए प्रेरित किया। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/%22maha-kumbh-is-a-great-opportunity-to-know-india%22-cm/article-7571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.