पंजाब में बम धमाकों के बाद हाई अलर्ट, पठानकोट में सेना-पुलिस फ्लैग मार्च पर

By Rohit.P
On

पंजाब में बम धमाकों के बाद पठानकोट में सेना और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। QRT, SOG कमांडो और डॉग स्क्वाड ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

पंजाब में हाल के बम धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों में पुलिस और सेना की गतिविधियां अचानक बढ़ गई हैं। पठानकोट में शनिवार को बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, एसओजी कमांडो, क्यूआरटी टीम और डॉग स्क्वाड शामिल रहे। शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां और जवान अलग-अलग हिस्सों में नजर आए, जिससे लोगों में भी हलचल रही। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इंटर स्टेट नाकों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है और आने-जाने वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

पठानकोट के मामून कैंट इलाके में एसपी (मुख्यालय) मनोज कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च मामून कैंट बाजार, चक्की हरियाल बाजार, सिंबल चौक, डलहौजी रोड और मिशन रोड जैसे इलाकों से होकर गुजरा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इन इलाकों को लेकर पहले से सतर्क रहने के निर्देश मिले थे। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने कई जगह रुककर चेकिंग भी की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और कुछ लोगों के पहचान पत्र भी जांचे गए। अधिकारियों के अनुसार पूरे अभियान का मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों जालंधर और अमृतसर में हुई घटनाओं के बाद राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

शहर के अंदर भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। डीएसपी सिक्योरिटी झिरमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि पठानकोट सीमावर्ती जिला होने की वजह से यहां किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती। शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। देर शाम तक कई इलाकों में पुलिस की गश्त जारी रही। इस दौरान लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि अगर कहीं कोई लावारिस सामान, संदिग्ध वाहन या अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक्टिव हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 May 2026 By Rohit.P

पंजाब में बम धमाकों के बाद हाई अलर्ट, पठानकोट में सेना-पुलिस फ्लैग मार्च पर

पंजाब में हाल के बम धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। खासकर सीमावर्ती जिलों में पुलिस और सेना की गतिविधियां अचानक बढ़ गई हैं। पठानकोट में शनिवार को बड़े स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें पंजाब पुलिस, भारतीय सेना, एसओजी कमांडो, क्यूआरटी टीम और डॉग स्क्वाड शामिल रहे। शहर के कई संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह से ही पुलिस की गाड़ियां और जवान अलग-अलग हिस्सों में नजर आए, जिससे लोगों में भी हलचल रही। अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इंटर स्टेट नाकों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है और आने-जाने वालों से पूछताछ भी की जा रही है।

पठानकोट के मामून कैंट इलाके में एसपी (मुख्यालय) मनोज कुमार की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च मामून कैंट बाजार, चक्की हरियाल बाजार, सिंबल चौक, डलहौजी रोड और मिशन रोड जैसे इलाकों से होकर गुजरा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इन इलाकों को लेकर पहले से सतर्क रहने के निर्देश मिले थे। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों ने कई जगह रुककर चेकिंग भी की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और कुछ लोगों के पहचान पत्र भी जांचे गए। अधिकारियों के अनुसार पूरे अभियान का मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करना है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों जालंधर और अमृतसर में हुई घटनाओं के बाद राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

शहर के अंदर भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। डीएसपी सिक्योरिटी झिरमल सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि पठानकोट सीमावर्ती जिला होने की वजह से यहां किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सकती। शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। देर शाम तक कई इलाकों में पुलिस की गश्त जारी रही। इस दौरान लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि अगर कहीं कोई लावारिस सामान, संदिग्ध वाहन या अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां लगातार एक्टिव हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AC-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%AE-%E0%A4%A7%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%85%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F--%E0%A4%AA%E0%A4%A0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%9F-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%88%E0%A4%97-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A-%E0%A4%AA%E0%A4%B0/article-53006

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.