राहुल गांधी कांग्रेस के 30-40 नेताओं को क्यों करना चाहते हैं बाहर? यहां जानिए पूरी बात

JAGRAN DESK

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि विरोधियों को कांग्रेस से बाहर निकालने से गुजरात के लोग पार्टी पर भरोसा कर सकेंगे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पार्टी की गुजरात इकाई के कुछ नेताओं को चेतावनी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि वे .बीजेपी के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि .बीजेपी शासित राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो 30-40 नेताओं को हटाने के लिए वो तैयार हैं.

राहुल गांधी ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "अगर हमें गुजरात के लोगों से जुड़ना है, तो हमें दो काम करने होंगे. पहला काम वफादारों और बागियों के ग्रुप को अलग करना है. अगर हमें 10, 15, 20, 30, 40 लोगों को भी हटाना पड़े, तो हम एक उदाहरण स्थापित करने के लिए ऐसा करने के लिए तैयार हैं."

राहुल गांधी ने नेताओं को जमकर सुनाया

राहुल गांधी ने इसे लेकर पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा. कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया. गांधीजी के बिना कांग्रेस पार्टी देश को आज़ादी नहीं दिलवा पाती, और गुजरात के बिना गांधी जी नहीं होते. उनके एक कदम पीछे, गुजरात ने हमें सरदार पटेल जी को दिया. आज वही गुजरात रास्ता ढूंढ रहा है. यहां के छोटे व्यापारी, उद्यमी, किसान - सब संकट में हैं. डायमंड, टेक्सटाइल और सिरेमिक इंडस्ट्रीज बर्बाद हो रही हैं. गुजरात के लोग कह रहे हैं कि हमें नया विज़न चाहिए, क्योंकि जो विज़न पिछले 20-25 साल से चल रहा है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है. गुजरात नया विकल्प चाह रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे दिशा नहीं दिखा पा रही है. यह सच्चाई है, और इसे कहने में मुझे कोई शर्म या डर नहीं है. हमें कांग्रेस की उसी विचारधारा पर लौटना होगा, जो गुजरात की विचारधारा है - जो गांधी जी और सरदार पटेल जी ने हमें सिखाई थी. हमें जनता के बीच जाना होगा, उनकी बातें सुननी होंगी. हमें दिखाना होगा कि हम सिर्फ नारे लगाने नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने आए हैं. 'भारत जोड़ो यात्रा' से हमने साबित किया कि कांग्रेस आसानी से जनता से जुड़ सकती है. जैसे ही हम यह बदलाव लाएंगे और अपने कर्तव्यों को निभाने लगेंगे, गुजरात के लोग हमारे साथ खड़े हो जाएंगे.

राहुल गांधी का VIDEO

कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस में जो लोग गुप्त रूप से .बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें सामने आना चाहिए और .बीजेपी के लिए खुलकर काम करना चाहिए. आइए, उन्हें देखें. .बीजेपी के पास आपके लिए जगह नहीं होगी. वे आपको बाहर निकाल देंगे." राहुल गांधी ने शनिवार को माना कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों में गुजरात के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में असमर्थ रही है, क्योंकि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग बीजेपी के साथ अंदर से मिलीभगत रखता है.

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि विरोधियों को कांग्रेस से बाहर निकालने से गुजरात के लोग पार्टी पर भरोसा कर सकेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ रिश्ता बनाने और कांग्रेस के छिपे हुए बागियों को निकालने का फैसला किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

राहुल गांधी कांग्रेस के 30-40 नेताओं को क्यों करना चाहते हैं बाहर? यहां जानिए पूरी बात

JAGRAN DESK

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज पार्टी की गुजरात इकाई के कुछ नेताओं को चेतावनी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि वे .बीजेपी के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि .बीजेपी शासित राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो 30-40 नेताओं को हटाने के लिए वो तैयार हैं.

राहुल गांधी ने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, "अगर हमें गुजरात के लोगों से जुड़ना है, तो हमें दो काम करने होंगे. पहला काम वफादारों और बागियों के ग्रुप को अलग करना है. अगर हमें 10, 15, 20, 30, 40 लोगों को भी हटाना पड़े, तो हम एक उदाहरण स्थापित करने के लिए ऐसा करने के लिए तैयार हैं."

राहुल गांधी ने नेताओं को जमकर सुनाया

राहुल गांधी ने इसे लेकर पोस्ट भी किया है. उन्होंने लिखा. कांग्रेस पार्टी को मूल नेतृत्व गुजरात ने दिया, जिसने हमें सोचने, लड़ने और जीने का तरीका सिखाया. गांधीजी के बिना कांग्रेस पार्टी देश को आज़ादी नहीं दिलवा पाती, और गुजरात के बिना गांधी जी नहीं होते. उनके एक कदम पीछे, गुजरात ने हमें सरदार पटेल जी को दिया. आज वही गुजरात रास्ता ढूंढ रहा है. यहां के छोटे व्यापारी, उद्यमी, किसान - सब संकट में हैं. डायमंड, टेक्सटाइल और सिरेमिक इंडस्ट्रीज बर्बाद हो रही हैं. गुजरात के लोग कह रहे हैं कि हमें नया विज़न चाहिए, क्योंकि जो विज़न पिछले 20-25 साल से चल रहा है, वह पूरी तरह फेल हो चुका है. गुजरात नया विकल्प चाह रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे दिशा नहीं दिखा पा रही है. यह सच्चाई है, और इसे कहने में मुझे कोई शर्म या डर नहीं है. हमें कांग्रेस की उसी विचारधारा पर लौटना होगा, जो गुजरात की विचारधारा है - जो गांधी जी और सरदार पटेल जी ने हमें सिखाई थी. हमें जनता के बीच जाना होगा, उनकी बातें सुननी होंगी. हमें दिखाना होगा कि हम सिर्फ नारे लगाने नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने आए हैं. 'भारत जोड़ो यात्रा' से हमने साबित किया कि कांग्रेस आसानी से जनता से जुड़ सकती है. जैसे ही हम यह बदलाव लाएंगे और अपने कर्तव्यों को निभाने लगेंगे, गुजरात के लोग हमारे साथ खड़े हो जाएंगे.

राहुल गांधी का VIDEO

कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस में जो लोग गुप्त रूप से .बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें सामने आना चाहिए और .बीजेपी के लिए खुलकर काम करना चाहिए. आइए, उन्हें देखें. .बीजेपी के पास आपके लिए जगह नहीं होगी. वे आपको बाहर निकाल देंगे." राहुल गांधी ने शनिवार को माना कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों में गुजरात के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में असमर्थ रही है, क्योंकि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग बीजेपी के साथ अंदर से मिलीभगत रखता है.

राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि विरोधियों को कांग्रेस से बाहर निकालने से गुजरात के लोग पार्टी पर भरोसा कर सकेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ रिश्ता बनाने और कांग्रेस के छिपे हुए बागियों को निकालने का फैसला किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%87-30-40-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%93%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%B0--%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A4/article-13135

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.