- Hindi News
- देश विदेश
- हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू
हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू
एजुकेशन न्यूज
केवल महिलाएं कर सकती हैं आवेदन; न्यूनतम योग्यता B.Sc नर्सिंग या GNM; वेतन ₹25,000 प्रति माह
शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 390 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत पदों का वितरण जनरल, EWS, SC, ST और OBC वर्गों के अनुसार किया गया है। इसमें सबसे अधिक 140 पद जनरल (UR) कैटेगरी के लिए हैं, वहीं SC, ST और OBC के लिए क्रमशः 115, 20 और 80 पद आरक्षित हैं। कुछ पद विशेष श्रेणी जैसे डब्ल्यूएफएफ और IRDP के लिए भी रखे गए हैं।
योग्यता और पात्रता
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है। इसके विकल्प के रूप में GNM (ए ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) धारक भी न्यूनतम 50% अंकों के साथ पात्र हैं। केवल महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। साथ ही उम्मीदवार के पास हिमाचल प्रदेश का बोनाफाइड निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए और वह हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
आयु सीमा और शुल्क
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश के SC, ST, OBC, दिव्यांगजन और सरकारी कर्मचारियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए ₹800 रखा गया है।
वेतन और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को ₹25,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
आवेदन की प्रक्रिया
उम्मीदवार HPRCA की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। “साइन अप” के माध्यम से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना आवश्यक है।
--------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
