“वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान में बड़ा ऐलान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण एक एकड़ जमीन देने को तैयार, समस्याओं के समाधान का भी भरोसा”

Digital Desk

फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई पर आज एक अहम पहल सामने आई है। अभिनय क्षेत्र के वरिष्ठ कलाकारों की समस्याओं को लेकर सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट यानी CAWT के प्रयासों को नई मजबूती मिली है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बड़ा ऐलान करते हुए वरिष्ठ कलाकारों के लिए अपनी एक एकड़ जमीन देने की बात कही है।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि शोहरत खत्म होने के बाद कई वरिष्ठ कलाकार उपेक्षा और कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में CAWT का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।

Untitled design (28)

इस मौके पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे कोकण के केसरी, सावंतवाडी में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन इस ट्रस्ट को देने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि CAWT की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों का योगदान रहा है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर और आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान इन दिग्गज कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया। 

Untitled design (29)

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे। इस कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ, कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के साथ-साथ राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान, अभिनेत्री कुनिका समेत कई कलाकार मौजूद रहे। वरिष्ठ कलाकारों के लिए यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को समझना और सम्मान देना बेहद जरूरी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण

“वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान में बड़ा ऐलान: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण एक एकड़ जमीन देने को तैयार, समस्याओं के समाधान का भी भरोसा”

Digital Desk

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए रविंद्र चव्हाण ने कहा कि शोहरत खत्म होने के बाद कई वरिष्ठ कलाकार उपेक्षा और कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे में CAWT का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।

Untitled design (28)

इस मौके पर उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे कोकण के केसरी, सावंतवाडी में स्थित अपनी एक एकड़ जमीन इस ट्रस्ट को देने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि CAWT की स्थापना में हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों का योगदान रहा है, जिनमें दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, जॉनी लिवर और आशा पारेख, अमरीश पुरी, अमजद खान, चंद्रशेखर वैद्य और दारा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान इन दिग्गज कलाकारों के सम्मान में लगाए गए विशेष फलक का उद्घाटन भी रविंद्र चव्हाण के हाथों किया गया। 

Untitled design (29)

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के करीब 9 से 10 हजार वरिष्ठ कलाकार आज भी कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार से चर्चा कर ठोस कदम उठाएंगे। इस कार्यक्रम में CAWT की अध्यक्षा प्रीति सप्रू, सचिव संभावना सेठ, कोषाध्यक्ष दीपक पराशर के साथ-साथ राजपाल यादव, मनोज जोशी, मुकेश ऋषि, अयूब खान, अभिनेत्री कुनिका समेत कई कलाकार मौजूद रहे। वरिष्ठ कलाकारों के लिए यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज को भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है कि चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष को समझना और सम्मान देना बेहद जरूरी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/%E2%80%9Cbig-announcement-in-honor-of-senior-artists-bjp-state-president/article-52446

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.