लेबनान में इजराइली हमले में हिजबुल्लाह मीडिया प्रमुख समेत 11 की मौत, कई घायल

JAGRAN DESK

इजराइल का लेबनान में हमला जारी है. इस बीच हिजबुल्लाह के गढ़ में हमला किया गया, 11 की मौत जबकि 48 लोग घायल हो गए.

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के दक्षिण में टायर क्षेत्र पर इजरायली हमलों में 11 लोग मारे गए और भारी संख्या में घायल हुए हैं. वहीं, रविवार को हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफिफ की मौत की भी खबर है.

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, 'टायर जिले के एक गांवों पर इजरायली दुश्मन के हमलों में 11 लोग मारे गए और 48 घायल हो गए. यह क्षेत्र ईरान समर्थित हिजबुल्लाह का गढ़ है.

    टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की राजधानी बेरूत में एक इजराइली हमले में रविवार को हिजबुल्लाह के मीडिया संबंध प्रमुख मोहम्मद अफिफ की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने मोहम्मद अफिफ की मौत की पुष्टि की है. अफिफ मध्य बेरूत में सीरियाई बाथ पार्टी के मुख्यालय पर आईडीएफ हमले में मारा गया.

      इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने भी हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख की हत्या की पुष्टि की है. अल जजीरा के अनुसार अफिफ ने हिजबुल्लाह के लिए कई प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें इजरायली बमबारी के बारे में जानकारी दी गई. अफिफ ने सशस्त्र समूह के लिए शीर्ष मीडिया संबंध अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कई वर्षों तक हिजबुल्लाह के अल-मनार टेलीविजन स्टेशन का प्रबंधन किया.

      रिपोर्ट के अनुसार अफीफ ने हाल ही में पत्रकारों को दिए गए अपने बयान में कहा था कि हिजबुल्लाह के पास इजरायल के खिलाफ संघर्ष करने के लिए पर्याप्त हथियार हैं. इजराइल हिजबुल्लाह नेतृत्व को खत्म करने के लिए लगातार हमले कर रहा है. इसी क्रम में यह बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

      इससे पहले इजराइल ने लेबनान स्थित समूह द्वारा हाशेम सफीदीन को अपना प्रमुख घोषित किए जाने के बाद हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या कर दी थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर फ्लेयर्स फेंकने के आरोप में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. शनिवार रात कैसरिया में नेतन्याहू के निजी घर पर दो फ्लेयर्स फेंके गए जो घर के आंगन में गिरे.

      घटना के समय नेतन्याहू और उनका परिवार घर पर नहीं था. इस साल अक्टूबर की शुरुआत में नेतन्याहू के निजी आवास पर हिजबुल्लाह के ड्रोन ने हमला किया था. इजरायली मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में बेडरूम की खिड़की में दरारें दिखाई दी जहां ड्रोन से हमला किया गया था. लेकिन वह अंदर नहीं घुस पाया. खिड़की संभवतः मजबूत कांच से बनी थी और माना जाता है कि उसमें अन्य सुरक्षा उपाय भी हैं. उस समय नेतन्याहू और उनका परिवार वहां नहीं था.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

      लेबनान में इजराइली हमले में हिजबुल्लाह मीडिया प्रमुख समेत 11 की मौत, कई घायल

      JAGRAN DESK

      लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश के दक्षिण में टायर क्षेत्र पर इजरायली हमलों में 11 लोग मारे गए और भारी संख्या में घायल हुए हैं. वहीं, रविवार को हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख मोहम्मद अफिफ की मौत की भी खबर है.

      लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, 'टायर जिले के एक गांवों पर इजरायली दुश्मन के हमलों में 11 लोग मारे गए और 48 घायल हो गए. यह क्षेत्र ईरान समर्थित हिजबुल्लाह का गढ़ है.

        टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान की राजधानी बेरूत में एक इजराइली हमले में रविवार को हिजबुल्लाह के मीडिया संबंध प्रमुख मोहम्मद अफिफ की मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने मोहम्मद अफिफ की मौत की पुष्टि की है. अफिफ मध्य बेरूत में सीरियाई बाथ पार्टी के मुख्यालय पर आईडीएफ हमले में मारा गया.

          इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने भी हिजबुल्लाह के मीडिया प्रमुख की हत्या की पुष्टि की है. अल जजीरा के अनुसार अफिफ ने हिजबुल्लाह के लिए कई प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें इजरायली बमबारी के बारे में जानकारी दी गई. अफिफ ने सशस्त्र समूह के लिए शीर्ष मीडिया संबंध अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले कई वर्षों तक हिजबुल्लाह के अल-मनार टेलीविजन स्टेशन का प्रबंधन किया.

          रिपोर्ट के अनुसार अफीफ ने हाल ही में पत्रकारों को दिए गए अपने बयान में कहा था कि हिजबुल्लाह के पास इजरायल के खिलाफ संघर्ष करने के लिए पर्याप्त हथियार हैं. इजराइल हिजबुल्लाह नेतृत्व को खत्म करने के लिए लगातार हमले कर रहा है. इसी क्रम में यह बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

          इससे पहले इजराइल ने लेबनान स्थित समूह द्वारा हाशेम सफीदीन को अपना प्रमुख घोषित किए जाने के बाद हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या कर दी थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर फ्लेयर्स फेंकने के आरोप में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. शनिवार रात कैसरिया में नेतन्याहू के निजी घर पर दो फ्लेयर्स फेंके गए जो घर के आंगन में गिरे.

          घटना के समय नेतन्याहू और उनका परिवार घर पर नहीं था. इस साल अक्टूबर की शुरुआत में नेतन्याहू के निजी आवास पर हिजबुल्लाह के ड्रोन ने हमला किया था. इजरायली मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में बेडरूम की खिड़की में दरारें दिखाई दी जहां ड्रोन से हमला किया गया था. लेकिन वह अंदर नहीं घुस पाया. खिड़की संभवतः मजबूत कांच से बनी थी और माना जाता है कि उसमें अन्य सुरक्षा उपाय भी हैं. उस समय नेतन्याहू और उनका परिवार वहां नहीं था.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/11-killed-many-injured-including-hezbollah-media-chief-in-israeli/article-3682

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.