गुजरात में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में 2 बार आया हार्ट अटैक; वारदात के सात दिन बाद तोड़ा दम

JAGRAN DESK

16 दिसंबर को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, लेकिन तभी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ने उसे अगवा कर लिया था। वह उसे पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को वहीं घायल अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गया।

गुजरात के भरूच जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में अगवा किए जाने के बाद रेप की शिकार हुई 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने जिंदगी और मौत के बीच एक सप्ताह तक जंग लड़ने के बाद वडोदरा के सरकारी अस्पताल में सोमवार शाम दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि रेप में पीड़िता को गंभीर आंतरिक चोट पहुंची थी, जिसके बाद भरूच जिले के औद्योगिक शहर अंकलेश्वर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

घर के पास खेल रही बच्ची को किया अगवा

एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया, ‘‘बच्ची को अपराह्न करीब दो बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन शाम करीब 5:15 बजे उसे फिर से दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार दिया, लेकिन शाम 6:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हालत तब बिगड़ गई, जब सेप्सिस (संक्रमण या चोट के कारण जीवन को खतरा पैदा करने वाली प्रतिक्रिया) उसके पूरे शरीर में फैल गई, जिससे उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और दिल का दौरा पड़ा।

पुलिस के अनुसार, पिछले सोमवार (16 दिसंबर) को बच्ची अपनी झोपड़ी के पास खेल रही थी, लेकिन तभी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ने उसे अगवा कर लिया था। पुलिस ने बताया कि वह उसे पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को वहीं घायल अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गया।

झारखंड का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले के एक दिन बाद झारखंड के रहने वाले 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह वडोदरा के अस्पताल जाकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक भी दिया। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस रेप जैसे गंभीर अपराध का राजनीतिकरण कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

गुजरात में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में 2 बार आया हार्ट अटैक; वारदात के सात दिन बाद तोड़ा दम

JAGRAN DESK

गुजरात के भरूच जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में अगवा किए जाने के बाद रेप की शिकार हुई 11 वर्षीय मासूम बच्ची ने जिंदगी और मौत के बीच एक सप्ताह तक जंग लड़ने के बाद वडोदरा के सरकारी अस्पताल में सोमवार शाम दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि रेप में पीड़िता को गंभीर आंतरिक चोट पहुंची थी, जिसके बाद भरूच जिले के औद्योगिक शहर अंकलेश्वर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

घर के पास खेल रही बच्ची को किया अगवा

एसएसजी अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डॉ. हितेंद्र चौहान ने बताया, ‘‘बच्ची को अपराह्न करीब दो बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि, इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन शाम करीब 5:15 बजे उसे फिर से दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने उसे तुरंत उपचार दिया, लेकिन शाम 6:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की की हालत तब बिगड़ गई, जब सेप्सिस (संक्रमण या चोट के कारण जीवन को खतरा पैदा करने वाली प्रतिक्रिया) उसके पूरे शरीर में फैल गई, जिससे उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया और दिल का दौरा पड़ा।

पुलिस के अनुसार, पिछले सोमवार (16 दिसंबर) को बच्ची अपनी झोपड़ी के पास खेल रही थी, लेकिन तभी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ने उसे अगवा कर लिया था। पुलिस ने बताया कि वह उसे पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को वहीं घायल अवस्था में छोड़ दिया और फरार हो गया।

झारखंड का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले के एक दिन बाद झारखंड के रहने वाले 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह वडोदरा के अस्पताल जाकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लेकर गुजरात सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक भी दिया। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस रेप जैसे गंभीर अपराध का राजनीतिकरण कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/11-year-old-girl-raped-in-gujarat-twice-heart-attack/article-6206

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.