मन की बात का 115वां एपिसोड: पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट, आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया, जनता से की खास अपील

Jagran, Desk

मन की बात के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने एनिमेशन को लेकर युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया।

मन की बात कार्यक्रमक के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की। उन्होंने त्योहार से पहले लोगों से कई तरह की आदतें अपनाने के लिए कहा इनमें वोकल पर लोकल पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 साल पहले कई बातें ऐसी थीं, जिनकी कल्पना करना मुश्किल था, लेकिन अब भारत उन्हें हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन में शामिल हो चुका है। अब यह लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है।

पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से कहा कि त्योहारों के मौसम में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हैं। वोकल फॉर लोकल के नारे को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि आपने अपने आसपास जो भी नया स्टार्टअप या इनोवेशन देखा है, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया

मन की बात के इस एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने पहले डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा एक ऑडियो सुनाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट का शिकार हर वर्ग के युवा हो रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट करने वाले लोग आपके बारे में सारी जानकारी इकट्ठी करके रखते हैं और आपको डराकर आपसे पैसे ऐंठ लेते हैं। उन्होंने इससे निपटने के लिए तीन चरण बताए। उन्होंने कहा रुका, सोचो और एक्शन लो। उन्होंने कहा कि ऐसा करके आप खुद को बचा सकते हैं।

कश्मीर के फिरदोसा का जिक्र

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के फिरदोसा जी का जिक्र किया, जिन्होंने अपने सुलेख के जरिए कश्मीर को नई पहचान दिलाई है। इसके अलावा उन्होंने सारंगी वादक और चेरियार पेंटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बुटलूराम माथरा जी के बारे में भी बताया, जो आदिवासियों की सभ्यता को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में अलग-अलग लोग भारतीय संस्कृति से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। रूस में कालिदास की अभिज्ञान शाकुंतलम के नाट्य रूपांतरण के बारे में भी बताया। दुनिया के सबसे ठंडे शहर में भारतीय साहित्य की छाप हमारे लिए गर्व की बात है।

फिटनेस का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में देश के लोग फिटनेस के लिए काफी जागरुक हो गए हैं। हर जगह पार्क में लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसमें सभी लोग शामिल हों और एकता के साथ फिटनेस का मंत्र बांटे। उन्होंने अंत में बच्चों और पूरे परिवार को फिट रखने की पहल की। पीएम मोदी ने अंत में सभी से वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की और त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ मन की बात खत्म की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Oct 2024 By दैनिक जागरण

मन की बात का 115वां एपिसोड: पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट, आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया, जनता से की खास अपील

Jagran, Desk

मन की बात कार्यक्रमक के 115वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से खास अपील की। उन्होंने त्योहार से पहले लोगों से कई तरह की आदतें अपनाने के लिए कहा इनमें वोकल पर लोकल पर उन्होंने सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 साल पहले कई बातें ऐसी थीं, जिनकी कल्पना करना मुश्किल था, लेकिन अब भारत उन्हें हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह लोगों के जीवन में शामिल हो चुका है। अब यह लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन गया है।

पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से कहा कि त्योहारों के मौसम में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हैं। वोकल फॉर लोकल के नारे को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि आपने अपने आसपास जो भी नया स्टार्टअप या इनोवेशन देखा है, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें।

डिजिटल अरेस्ट के बारे में बताया

मन की बात के इस एपिसोड में पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी बताया। उन्होंने पहले डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा एक ऑडियो सुनाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट का शिकार हर वर्ग के युवा हो रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट करने वाले लोग आपके बारे में सारी जानकारी इकट्ठी करके रखते हैं और आपको डराकर आपसे पैसे ऐंठ लेते हैं। उन्होंने इससे निपटने के लिए तीन चरण बताए। उन्होंने कहा रुका, सोचो और एक्शन लो। उन्होंने कहा कि ऐसा करके आप खुद को बचा सकते हैं।

कश्मीर के फिरदोसा का जिक्र

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के फिरदोसा जी का जिक्र किया, जिन्होंने अपने सुलेख के जरिए कश्मीर को नई पहचान दिलाई है। इसके अलावा उन्होंने सारंगी वादक और चेरियार पेंटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के बुटलूराम माथरा जी के बारे में भी बताया, जो आदिवासियों की सभ्यता को बचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में अलग-अलग लोग भारतीय संस्कृति से मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। रूस में कालिदास की अभिज्ञान शाकुंतलम के नाट्य रूपांतरण के बारे में भी बताया। दुनिया के सबसे ठंडे शहर में भारतीय साहित्य की छाप हमारे लिए गर्व की बात है।

फिटनेस का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में देश के लोग फिटनेस के लिए काफी जागरुक हो गए हैं। हर जगह पार्क में लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। इसमें सभी लोग शामिल हों और एकता के साथ फिटनेस का मंत्र बांटे। उन्होंने अंत में बच्चों और पूरे परिवार को फिट रखने की पहल की। पीएम मोदी ने अंत में सभी से वोकल फॉर लोकल का मंत्र याद रखने की अपील की और त्योहारों की शुभकामनाओं के साथ मन की बात खत्म की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/115th-episode-of-mann-ki-baat-pm-modi-mentioned-digital/article-2132

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.