पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल: आत्मनिर्भर भारत से ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ तक, सीएम देवेंद्र फडणवीस- प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने गिनाईं उपलब्धियां

Digital Desk

PM मोदी के 12 वर्ष पूरे: भारत बना वैश्विक शक्ति, सीएम देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने बताया ‘राष्ट्र निर्माण का दौर’

मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का स्वरूप, 12 वर्षों की उपलब्धियों पर देवेंद्र फडणवीस-रविंद्र चव्हाण का बड़ा बयान

26 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल का 12 वर्ष पूरा किया। इस अवसर पर “राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” नामक विशेष संग्रहणीय अंक का प्रकाशन मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्यमंदिर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक निरंजन डावखरे, संजय कुटे और सुनील राणे उपस्थित थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने उनके पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां गिनाई है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कह कि 12 वर्षों के कार्यकाल में यह साबित कर दिखाया है कि देश का स्वाभिमान जागृत करके व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। केवल अनुदानों पर निर्भर रहने की मानसिकता से बाहर निकालकर भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानपूर्वक खड़ा करने का कार्य उन्होंने किया है। इतना ही नहीं, “मेक इन इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाते हुए देश को “मेक फॉर वर्ल्ड” की दिशा में ले जाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जो भारत पहले एक याचक राष्ट्र के रूप में देखा जाता था, उसे एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बनाने का काम प्रधानमंत्री मोदीजी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2026 को अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। उनके दूरदर्शी, परिवर्तनकारी और सफल नेतृत्व का यह कालखंड देश और सभी भारतीयों के लिए एक वरदान साबित हुआ है। 

पीएम मोदी के कार्य को एक पुस्तक में समेटना कठिन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 12 वर्षों में किया गया कार्य अत्यंत व्यापक और महत्वपूर्ण है, जिसे एक ही पुस्तक में समेटना कठिन है। देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए उन्होंने निरंतर प्रयास किए। “हर घर शौचालय” और “उज्ज्वला गैस योजना” जैसी योजनाओं के माध्यम से जनहित में बड़े कदम उठाए गए। सरकार ने लोगों को केवल अनुदान पर निर्भर न रखते हुए गरीब-केन्द्रित विकास का एजेंडा अपनाया। इसी का परिणाम है कि पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली।

पीएम के नेतृत्व में जीडीपी तीन गुना बढ़ी

भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2013-14 में 103 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 तक बढ़कर 357 लाख करोड़ रुपये हो गया, यानी तीन गुना वृद्धि हुई। वहीं महाराष्ट्र का GDP 2013-14 में 13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह प्रगति पूरे विश्व ने देखी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ यह विकास केवल घोषणाओं का परिणाम नहीं, बल्कि योजनाबद्ध और विकासोन्मुख रणनीति का नतीजा है।

पीएम के नेतृत्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है : चव्हाण

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जो आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, डिजिटल तकनीक से सशक्त है, उद्यमशील है और नारीशक्ति को केंद्र में रखता है। “राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” केवल एक संग्रहणीय अंक नहीं, बल्कि देश में हुए परिवर्तन का जीवंत इतिहास है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में आम नागरिक के जीवन में जो बदलाव आया है, वह हर भारतीय ने महसूस किया है। किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देने वाली व्यवस्था इस सरकार ने बनाई है। पारदर्शी शासन के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों के घरों में उजाला, महिलाओं के जीवन में सम्मान, युवाओं के हाथों में अवसर और नागरिकों के मन में आत्मविश्वास का निर्माण हुआ है।

इस विशेष अंक में “एक भारत, अखंड भारत” से लेकर “विकसित भारत” तक की यात्रा को 12 विषयों के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, अंत्योदय, युवा सशक्तिकरण, मातृप्रधान समाज, विज्ञान, उद्योग और “विकसित भारत 2047” जैसे विषयों पर विशेष प्रकाश डाला गया है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका, सीमाओं पर सशक्त जवाब और वैश्विक संकटों के समय मानवता के लिए आगे आने वाले संवेदनशील भारत का भी दस्तावेजीकरण किया गया है। रविंद्र चव्हाण ने यह भी कहा की, “राष्ट्र निर्माण की तपपूर्ति” केवल एक संग्रहणीय अंक नहीं, बल्कि नए भारत के परिवर्तन का ऐतिहासिक दस्तावेज है। 

पीएम मोदी ने खुद को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया

उन्होंने अंत में कहा कि कुछ लोग आध्यात्म के माध्यम से तपस्या करते हैं, कुछ कला और साहित्य के जरिए समाज की सेवा करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने स्वयं को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया है। इसी कारण वे एक “राष्ट्र तपस्वी” के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनके कार्यों को संकलित रूप में जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष अंक का प्रकाशन किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 May 2026 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/12-years-of-pm-narendra-modi-from-self-reliant-india-to/article-54253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.