पुणे में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत, कई इलाकों में मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क

On

हडपसर से पिंपरी तक मौतों के बाद कार्रवाई तेज, 8 लोग हिरासत में

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे के भीतर 15 लोगों की मौत होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की टीमों ने कई इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल जैसी जहरीली सामग्री मिलाई गई हो सकती है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में रहने वाले कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कुछ लोगों को चक्कर आने, उल्टी और आंखों के सामने धुंधलापन जैसी शिकायतें हुईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कई लोगों की मौत हो गई। कुछ मरीजों का इलाज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी ने एक ही जगह से शराब खरीदी थी।

घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। कई घरों में एक साथ दो-दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस टीम लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह से अवैध शराब तैयार की जा रही थी, वहां से कई संदिग्ध केमिकल और शराब से भरे ड्रम भी बरामद किए गए हैं।

राज्य आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देर रात कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जहरीली शराब कहां तैयार की गई और किन-किन इलाकों में सप्लाई की गई।

मामला गंभीर होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मामले में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी जांच कर सकती है। क्योंकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और पूर्व महापौर योगेश बहल ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो इतनी जानें नहीं जातीं। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध शराब के धंधे पर रोक लगाने में स्थानीय सिस्टम पूरी तरह नाकाम रहा है।

हालांकि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का कहना है कि अब तक हुई सभी मौतों को सीधे जहरीली शराब से जोड़ना जल्दबाजी होगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पांच लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से भी हो सकती है। फिर भी जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कई लोगों को मौत से पहले चक्कर और बेचैनी की शिकायत हुई थी। इसी वजह से जहरीली शराब की आशंका को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि मेथेनॉल मिला शराब शरीर के लिए बेहद खतरनाक होती है। इससे आंखों की रोशनी जा सकती है और कुछ ही घंटों में इंसान की जान भी जा सकती है।

घटना के बाद कई इलाकों में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध शराब या बिना लाइसेंस वाली दुकानों से कोई भी शराब न खरीदें। वहीं आबकारी विभाग ने भी जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीब और मजदूर वर्ग के लोग सस्ती शराब के चक्कर में ऐसी जहरीली शराब का शिकार हो जाते हैं। कई बार उन्हें यह तक पता नहीं होता कि शराब में क्या मिलाया गया है। इस घटना के बाद पुणे के कई इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि जहरीली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल कहां से लाए गए थे। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2026 By Vaishnavi.J

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/15-people-died-due-to-poisonous-liquor-in-pune-there/article-54496

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.