वृंदावन से गोकुल तक बनेगा 17 KM लंबा नेचर वॉक पाथ-वे, मथुरा विजन-2030 का हिस्सा

Jagran Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा विजन-2030 के तहत मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को ईको-टूरिज्म का केंद्र बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

अब यमुना नदी के किनारे वृंदावन से गोकुल तक 17 किलोमीटर लंबा 'नेचर वॉक पाथ-वे' विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण तथा वन विभाग के सहयोग से तैयार किया जाएगा।

यह पाथ-वे 2 मीटर चौड़ा होगा और इसके दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो क्षेत्र की स्थानीय जैव विविधता को संजोने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, मार्ग पर लाइटिंग, फेसिंग और सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को हर प्रकार की सहूलियत मिल सके।

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को मिलेगा हरियाली और शांति से भरा नया आकर्षण

यह पाथ-वे मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ने का प्रयास है। परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी सुबह-शाम टहलने और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए सुरक्षित और सुंदर स्थान उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में करीब 30,000 करोड़ रुपये की लागत से 195 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से 2,300 करोड़ की लागत वाली 23 परियोजनाओं को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें यह पाथ-वे परियोजना भी शामिल है।

ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, कृष्ण लीलाओं की भूमि में हरियाली का विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा-वृंदावन अब न सिर्फ धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में, बल्कि प्राकृतिक और ईको फ्रेंडली टूरिज्म हब के रूप में भी उभरेगा। यमुना नदी के किनारे विकसित हो रहा यह पाथ-वे पर्यटकों को हरियाली, नदी की शांति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पैदल यात्रा का सुखद अनुभव देगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

वृंदावन से गोकुल तक बनेगा 17 KM लंबा नेचर वॉक पाथ-वे, मथुरा विजन-2030 का हिस्सा

Jagran Desk

अब यमुना नदी के किनारे वृंदावन से गोकुल तक 17 किलोमीटर लंबा 'नेचर वॉक पाथ-वे' विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे ब्रज तीर्थ विकास प्राधिकरण तथा वन विभाग के सहयोग से तैयार किया जाएगा।

यह पाथ-वे 2 मीटर चौड़ा होगा और इसके दोनों ओर देशज प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे, जो क्षेत्र की स्थानीय जैव विविधता को संजोने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देंगे। इसके अलावा, मार्ग पर लाइटिंग, फेसिंग और सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी ताकि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को हर प्रकार की सहूलियत मिल सके।

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को मिलेगा हरियाली और शांति से भरा नया आकर्षण

यह पाथ-वे मथुरा-वृंदावन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को प्राकृतिक सौंदर्य से जोड़ने का प्रयास है। परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को भी सुबह-शाम टहलने और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के लिए सुरक्षित और सुंदर स्थान उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में करीब 30,000 करोड़ रुपये की लागत से 195 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से 2,300 करोड़ की लागत वाली 23 परियोजनाओं को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें यह पाथ-वे परियोजना भी शामिल है।

ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, कृष्ण लीलाओं की भूमि में हरियाली का विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा-वृंदावन अब न सिर्फ धार्मिक तीर्थस्थल के रूप में, बल्कि प्राकृतिक और ईको फ्रेंडली टूरिज्म हब के रूप में भी उभरेगा। यमुना नदी के किनारे विकसित हो रहा यह पाथ-वे पर्यटकों को हरियाली, नदी की शांति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच पैदल यात्रा का सुखद अनुभव देगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/17-km-long-nature-walk-from-vrindavan-to-gokul-will/article-24638

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.