लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी: युवा ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और सुरक्षा जागरूकता का वैश्विक मंच

Digital Desk

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इन दिनों अंतरराष्ट्रीय युवा ऊर्जा से सराबोर है। 61 साल बाद आयोजित हो रही 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी ने शहर को वैश्विक युवा मिलन–स्थल में बदल दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम भारत और विदेशों के युवा प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर “एक भारत, एक विश्व” की भावना को साकार कर रहा है।

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में बने विशाल शिविरों और गतिविधि क्षेत्रों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 33,000 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स, और मालदीव, नेपाल, श्रीलंका तथा सऊदी अरब सहित एशिया–प्रशांत क्षेत्र के 1,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संरक्षण ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई दूरदर्शी व्यवस्थाओं और सुदृढ़ प्रबंधन ने इस वैश्विक आयोजन को विशेष सफलता दिलाई है।

जम्बूरी में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगाया गया सुरक्षा और तकनीक प्रदर्शनी मंडप प्रतिभागियों के लिए विशिष्ट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां युवाओं को अपराध रोकथाम तकनीक, अग्निशमन प्रणाली, कमांडो और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड की क्षमताओं का अनुभव कराया जा रहा है।

मिशन शक्ति के तहत आयोजित सत्रों में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता पर विशेष जानकारी दी जा रही है। साथ ही पुलिस थानों में महिला हेल्पडेस्क की भूमिका को रेखांकित किया गया, जो राज्य की महिला सशक्तिकरण नीति को मजबूत आधार देता है।

जम्बूरी परिसर में भारतीय परंपरा का “अतिथि देवो भवः” भाव सहज ही महसूस होता है। विभिन्न राज्यों और देशों के युवा पारंपरिक व्यंजनों, लोक संगीत, वेशभूषा और कलाओं के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मना रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में ड्रोन शो, भव्य परेड और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन ने इतिहास और आधुनिकता के संगम का जीवंत उदाहरण पेश किया।

जम्बूरी केवल सांस्कृतिक मिलन का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अवसरों का भी केन्द्र है।
उत्तर प्रदेश पुलिस, अभियोजन विभाग, सुरक्षा विभाग और एसटीएफ द्वारा दिए गए कैरियर अवसरों पर प्रस्तुतीकरण ने युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया है।

विभिन्न देशों और राज्यों से आए युवा आपस में मित्रता, समझ और सांझे अनुभवों के सूत्र जोड़ रहे हैं, जो सीमाओं से परे मानवीय रिश्तों का आधार बन रहे हैं।

लखनऊ में आयोजित यह राष्ट्रीय जम्बूरी विविध संस्कृतियों के सामंजस्य और युवा शक्ति की संभावनाओं का प्रेरक उदाहरण है। उत्तर प्रदेश की गर्मजोशी भरी मेजबानी और उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ न केवल प्रदेश की, बल्कि पूरे देश की आत्मा और प्रगतिशील सोच को प्रतिबिंबित करती हैं।
यह आयोजन सिद्ध करता है कि संस्कृतियों, विचारों और युवा उत्साह के संगम से ही वह समाज विकसित होता है जो समानता, सुरक्षा और प्रगति की ओर अग्रसर होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी: युवा ऊर्जा, सांस्कृतिक एकता और सुरक्षा जागरूकता का वैश्विक मंच

Digital Desk

डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में बने विशाल शिविरों और गतिविधि क्षेत्रों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 33,000 से अधिक स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स, और मालदीव, नेपाल, श्रीलंका तथा सऊदी अरब सहित एशिया–प्रशांत क्षेत्र के 1,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के संरक्षण ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई दूरदर्शी व्यवस्थाओं और सुदृढ़ प्रबंधन ने इस वैश्विक आयोजन को विशेष सफलता दिलाई है।

जम्बूरी में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा लगाया गया सुरक्षा और तकनीक प्रदर्शनी मंडप प्रतिभागियों के लिए विशिष्ट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां युवाओं को अपराध रोकथाम तकनीक, अग्निशमन प्रणाली, कमांडो और एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड की क्षमताओं का अनुभव कराया जा रहा है।

मिशन शक्ति के तहत आयोजित सत्रों में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता पर विशेष जानकारी दी जा रही है। साथ ही पुलिस थानों में महिला हेल्पडेस्क की भूमिका को रेखांकित किया गया, जो राज्य की महिला सशक्तिकरण नीति को मजबूत आधार देता है।

जम्बूरी परिसर में भारतीय परंपरा का “अतिथि देवो भवः” भाव सहज ही महसूस होता है। विभिन्न राज्यों और देशों के युवा पारंपरिक व्यंजनों, लोक संगीत, वेशभूषा और कलाओं के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मना रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में ड्रोन शो, भव्य परेड और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाती प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन ने इतिहास और आधुनिकता के संगम का जीवंत उदाहरण पेश किया।

जम्बूरी केवल सांस्कृतिक मिलन का मंच नहीं, बल्कि युवाओं के लिए अवसरों का भी केन्द्र है।
उत्तर प्रदेश पुलिस, अभियोजन विभाग, सुरक्षा विभाग और एसटीएफ द्वारा दिए गए कैरियर अवसरों पर प्रस्तुतीकरण ने युवाओं में सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना को प्रोत्साहित किया है।

विभिन्न देशों और राज्यों से आए युवा आपस में मित्रता, समझ और सांझे अनुभवों के सूत्र जोड़ रहे हैं, जो सीमाओं से परे मानवीय रिश्तों का आधार बन रहे हैं।

विभिन्न देशों और राज्यों से आए युवा आपस में मित्रता, समझ और सांझे अनुभवों के सूत्र जोड़ रहे हैं, जो सीमाओं से परे मानवीय रिश्तों का आधार बन रहे हैं।

लखनऊ में आयोजित यह राष्ट्रीय जम्बूरी विविध संस्कृतियों के सामंजस्य और युवा शक्ति की संभावनाओं का प्रेरक उदाहरण है। उत्तर प्रदेश की गर्मजोशी भरी मेजबानी और उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ न केवल प्रदेश की, बल्कि पूरे देश की आत्मा और प्रगतिशील सोच को प्रतिबिंबित करती हैं।
यह आयोजन सिद्ध करता है कि संस्कृतियों, विचारों और युवा उत्साह के संगम से ही वह समाज विकसित होता है जो समानता, सुरक्षा और प्रगति की ओर अग्रसर होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/19th-national-jamboree-in-lucknow-global-forum-of-youth-energy/article-38681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.