प्रयागराज के 35 KM पहले से लगी गाड़ियों की कतारें

JAGRAN DESK

प्रयागराज महाकुंभ में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिखर गई है. शहर और कुंभ क्षेत्र में जाम की स्थिति विकराल हो गई है. प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रयागराज महाकुंभ प्रशासन का दावा है कि रविवार 9 फरवरी तक महाकुंभ में 41.14 करोड़ से अधिक लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. भीड़ का यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. प्रशासन की मानें तो रविवार को 1.42 करोड़ ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई है. महाकुंभ के अंदर और शहर के बाहर इस भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के हांथ पैर फूल गए हैं. शहर के आधे से अधिक फ्लाई ओवर अर्ध सैनिक बल के हवाले हैं. फिर भी भीड़ संभल नहीं रही है.

चारों तरफ चार पहिया वाहनों की कतारें हैं जो कि टस से मस होने का नाम नहीं ले रही हैं. इटावा से सपरिवार महाकुंभ में डुबकी लगाने आए समरजीत शाक्य का कहना है कि शहर की सीमा से महाकुंभ क्षेत्र तक पहुंचने में उन्हें सात घंटे लगे हैं. वापसी के लिए वह घंटों से शहर में फंसे हैं और निकलना मुश्किल हो रहा है. चौराहे में पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. न तो ट्रैफिक पुलिस रास्ते क्लियर कराने की कोशिश कर रही है और न ही लोगों की सुन रही है. मेला क्षेत्र के अधिकतर पांटून पुल बंद कर दिए गए हैं. लोग जाएं तो जाएं कहां.

प्रशासन कैसे कर रहा है ट्रैफिक प्लान?

महाकुंभ प्रशासन किस ट्रैफिक प्लान को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगा है यही बात शहर के एंट्री प्वाइंट में फंसे ज्यादातर लोग पूछ रहे हैं. कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ जाने के रास्ते कौशांबी जिले से ही चोक हैं. वाराणसी से महाकुंभ आने के लिए शहर के बाहर बनाई गई पार्किंग तक पहुंचने के पहले ही कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है. लखनऊ से आ रहे आगंतुकों की परीक्षा भी कुंभ के बीस किमी पहले से शुरू हो रही है. किसी तरह पार्किंग में गाड़ी पार्क हो गई तो वहां से 20 किमी पैदल चलने की हिम्मत करना सबके वश की बात नहीं है. रीवा मार्ग से संगम आ रहे श्रद्धालुओं को सबसे कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. शहर से 35 किमी पहले गाड़ियों की जाम की कतारें आपका पसीना निकाल देंगी.

प्रशासन पर प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप

महाकुंभ पैदल आ रहे श्रद्धालुओं का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर देखने को मिलता है जब उन्हीं के बगल से फर्राटा भर्ती प्रशासन की चार पहिया गाड़ियों में अधिकारियों का पूरा परिवार भरा नजर आता है. कई जगह पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई की स्थिति तक बन जाती है. सोशल मीडिया में भी महाकुंभ का महाजाम ही सुर्खियां बना हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Feb 2025 By दैनिक जागरण

प्रयागराज के 35 KM पहले से लगी गाड़ियों की कतारें

JAGRAN DESK

प्रयागराज महाकुंभ प्रशासन का दावा है कि रविवार 9 फरवरी तक महाकुंभ में 41.14 करोड़ से अधिक लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. भीड़ का यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. प्रशासन की मानें तो रविवार को 1.42 करोड़ ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई है. महाकुंभ के अंदर और शहर के बाहर इस भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के हांथ पैर फूल गए हैं. शहर के आधे से अधिक फ्लाई ओवर अर्ध सैनिक बल के हवाले हैं. फिर भी भीड़ संभल नहीं रही है.

चारों तरफ चार पहिया वाहनों की कतारें हैं जो कि टस से मस होने का नाम नहीं ले रही हैं. इटावा से सपरिवार महाकुंभ में डुबकी लगाने आए समरजीत शाक्य का कहना है कि शहर की सीमा से महाकुंभ क्षेत्र तक पहुंचने में उन्हें सात घंटे लगे हैं. वापसी के लिए वह घंटों से शहर में फंसे हैं और निकलना मुश्किल हो रहा है. चौराहे में पुलिस सहयोग नहीं कर रही है. न तो ट्रैफिक पुलिस रास्ते क्लियर कराने की कोशिश कर रही है और न ही लोगों की सुन रही है. मेला क्षेत्र के अधिकतर पांटून पुल बंद कर दिए गए हैं. लोग जाएं तो जाएं कहां.

प्रशासन कैसे कर रहा है ट्रैफिक प्लान?

महाकुंभ प्रशासन किस ट्रैफिक प्लान को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगा है यही बात शहर के एंट्री प्वाइंट में फंसे ज्यादातर लोग पूछ रहे हैं. कानपुर से प्रयागराज महाकुंभ जाने के रास्ते कौशांबी जिले से ही चोक हैं. वाराणसी से महाकुंभ आने के लिए शहर के बाहर बनाई गई पार्किंग तक पहुंचने के पहले ही कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है. लखनऊ से आ रहे आगंतुकों की परीक्षा भी कुंभ के बीस किमी पहले से शुरू हो रही है. किसी तरह पार्किंग में गाड़ी पार्क हो गई तो वहां से 20 किमी पैदल चलने की हिम्मत करना सबके वश की बात नहीं है. रीवा मार्ग से संगम आ रहे श्रद्धालुओं को सबसे कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है. शहर से 35 किमी पहले गाड़ियों की जाम की कतारें आपका पसीना निकाल देंगी.

प्रशासन पर प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप

महाकुंभ पैदल आ रहे श्रद्धालुओं का गुस्सा उस समय सातवें आसमान पर देखने को मिलता है जब उन्हीं के बगल से फर्राटा भर्ती प्रशासन की चार पहिया गाड़ियों में अधिकारियों का पूरा परिवार भरा नजर आता है. कई जगह पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई की स्थिति तक बन जाती है. सोशल मीडिया में भी महाकुंभ का महाजाम ही सुर्खियां बना हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/35-km-of-prayagrajs-lines-of-vehicles-already-installed/article-9911

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.