झांसी में 4 साल की बेटी ने पेंटिग बनाकर खोला मां की हत्या का राज

JAGRAN DESK

यूपी के झांसी में 27 साल की सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसके मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. अब बेटी ने भी बड़ा खुलासा किया है.

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चार साल की बच्ची ने अपनी मां की हत्या का राज (Jhansi Crime News) खोल दिया. मां की मौत कैसे हुई, 4 साल की बेटी ने पुलिस को बताया. बच्ची ने पेंटिंग बनाकर मां सोनाली की हत्या का खुलासा किया. उसने सादा कागज पर पेटिंग बनाकर बताया कि उसके पिता संजीव ने ही उसकी मां को मारा है. बच्ची ने पुलिस को ये भी बताया कि पापा अक्सर मां को मारते थे. एक दिन तो मां को उन्होंने सीढ़ियों से धक्का तक दे दिया था.

"बेटी से दहेज में मांग रहे थे कार"

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी ने बताया," शादी के दिन मैने सोनाली के पति को दहेज के तौर पर 20 लाख रुपये नकद दिए थे. लेकिन कुछ ही दिनों बाद ही संदीप और उसके परिवार ने नई मांग शुरू कर दी. उनको कार भी चाहिए थी. मैंने उनसे कहा कि उनके लिए कार खरीदना मेरी हैसियत से बाहर है. इसके बाद उन्होंने और उनके परिवार ने मेरी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस मामले को लेकर मैंने एक बार पुलिस से भी संपर्क किया था और हम समझौता कर चुके थे."

इस मामले में पति संजीव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि सोमवार को 27 साल की सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसके मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया था. सोनाली और संजीव की शादी साल 2019 में हुई थी. जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था.

"शराब के नशे में पति मारता था"

मृतक महिला सोनाली के पिता ने बताया कि उसके ससुरालवाले उस पर चार पहिया वाहन दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे. बेटी ने उनको इसके बारे में बताया था. लेकिन इस डिमांड को पूरी कर पाने की उनकी हैसियत नहीं थी. पिता ने बताया कि रात को शराब के नशे में धुत पति और जेठ-जेठानी उनकी बेटी को मारते थे. पिता ने बताया कि एक दिन सुबह 7 बजे ससुराल से फोन आया कि सोनाली की तबीयत खराब है और थोड़ी ही देर में उन्होंने बताया कि उसने फांसी लगा ली है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है. 

4 साल की बेटी ने खोला मां की मौत का राज

बता दें कि झांसी में सोमवार को सोनाली नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतक महिला के पिता ने उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया था. अब उसकी 4 साल की बेटी ने मां की मौत का राज खोल दिया है. बेटी ने बताया कि पापा ने ही मम्मी को मारा था. बच्ची ने बताया कि पहले पापा ने उनको पीटा और फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

झांसी में 4 साल की बेटी ने पेंटिग बनाकर खोला मां की हत्या का राज

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चार साल की बच्ची ने अपनी मां की हत्या का राज (Jhansi Crime News) खोल दिया. मां की मौत कैसे हुई, 4 साल की बेटी ने पुलिस को बताया. बच्ची ने पेंटिंग बनाकर मां सोनाली की हत्या का खुलासा किया. उसने सादा कागज पर पेटिंग बनाकर बताया कि उसके पिता संजीव ने ही उसकी मां को मारा है. बच्ची ने पुलिस को ये भी बताया कि पापा अक्सर मां को मारते थे. एक दिन तो मां को उन्होंने सीढ़ियों से धक्का तक दे दिया था.

"बेटी से दहेज में मांग रहे थे कार"

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले सोनाली के पिता संजीव त्रिपाठी ने बताया," शादी के दिन मैने सोनाली के पति को दहेज के तौर पर 20 लाख रुपये नकद दिए थे. लेकिन कुछ ही दिनों बाद ही संदीप और उसके परिवार ने नई मांग शुरू कर दी. उनको कार भी चाहिए थी. मैंने उनसे कहा कि उनके लिए कार खरीदना मेरी हैसियत से बाहर है. इसके बाद उन्होंने और उनके परिवार ने मेरी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. इस मामले को लेकर मैंने एक बार पुलिस से भी संपर्क किया था और हम समझौता कर चुके थे."

इस मामले में पति संजीव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि सोमवार को 27 साल की सोनाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसके मायकेवालों ने पति और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया था. सोनाली और संजीव की शादी साल 2019 में हुई थी. जानकारी के मुताबिक शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था.

"शराब के नशे में पति मारता था"

मृतक महिला सोनाली के पिता ने बताया कि उसके ससुरालवाले उस पर चार पहिया वाहन दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे. बेटी ने उनको इसके बारे में बताया था. लेकिन इस डिमांड को पूरी कर पाने की उनकी हैसियत नहीं थी. पिता ने बताया कि रात को शराब के नशे में धुत पति और जेठ-जेठानी उनकी बेटी को मारते थे. पिता ने बताया कि एक दिन सुबह 7 बजे ससुराल से फोन आया कि सोनाली की तबीयत खराब है और थोड़ी ही देर में उन्होंने बताया कि उसने फांसी लगा ली है. वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है. मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है. 

4 साल की बेटी ने खोला मां की मौत का राज

बता दें कि झांसी में सोमवार को सोनाली नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतक महिला के पिता ने उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया था. अब उसकी 4 साल की बेटी ने मां की मौत का राज खोल दिया है. बेटी ने बताया कि पापा ने ही मम्मी को मारा था. बच्ची ने बताया कि पहले पापा ने उनको पीटा और फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/4-year-old-daughter-opened-the-secret-of-killing-mother/article-10632

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.