45 दिन, 66 करोड़ लोग और आस्था की डुबकी… महाकुंभ ने रचा इतिहास

JAGRAN DESK

महाशिवरात्रि पर स्नान के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 आज संपन्न हो गया. 45 दिनों से चल रहे इस महामेले में अब तक 66 करोड़ से अधिक लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई है

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी प्रयागराज में 45 दिनों से आयोजित महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के स्नान के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर वायुसेना ने महाकुंभ और यहां आए श्रद्धालुओं को ‘महा सलामी’ दी. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू सुखोई विमानों ने इस समापन समारोह को भव्य बना दिया. इस दौरान महा कुम्भ से विदाई लेते हुए तमाम श्रद्धालु भावुक हो गए.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन 45 दिनों में करीब 66 करोड़ लोगों ने गंगा और यमुना के संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई है.

अकेले महाशिवरात्रि पर ही शाम के चार बजे तक करीब 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया. महाकुंभ मेले के समापन के अवसर पर मेला प्रशासन ने गुलाब की 120 क्विंटल पंखुड़ियों की वर्षा कराई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सनातनियों को बधाई दी है.मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम में इस सफल आयोजन के लिए सभी साधु संतों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया है.

Mahakumbh

मेला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

50 से अधिक देशों से आए श्रद्धालु

बता दें कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए दो दिन पहले से ही महाकुंभ में भीड़ उमड़ने लगी थी. सुबह साढ़े तीन बजे से ही लोग स्नान करना शुरू कर दिए थे. मेला प्रशासन के मुताबिक शाम को चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली थी, जबकि 20 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे थे. इस मौके पर मेला प्रशासन ने हमेशा की तरह सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की. रिपोर्ट के मुताबिक महाकंभ में नेपाल, भूटान के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, जापान समेत 50 से अधिक देशों से लोग डुबकी लगाने पहुंचे थे.

Bath In Sangam

संगम में स्नान के लिए उमड़ी भीड़

20 लाख से अधिक लोगों ने किया कल्पवास

महाकुंभ में इस बार 20 लाख से अधिक लोगों ने कल्पवास किया. यह सभी कल्पवासी पौष पूर्णिमा से पहले ही यहां पहुंच गए थे और सभी नियमों और आचरणों का पालन करते हुए मौनी अमावस्या तक संगम की रेती पर रहे. इस दौरान लोगों ने अपना ज्यादातर समय भजन कीर्तन और ध्यान में लगाया. मौनी अमावस्या को ही यहां से सभी कल्पवासी अपने अपने घरों को चले गए. उन्हीं के साथ साधु संतों के सभी 13 अखाड़े भी मौनी अमावस्या के स्नान के बाद यहां से विदा हो गए.

Prasad

महाशिवरात्रि पर प्रसाद लेते श्रद्धालु

चॉक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

इतने बड़े जनसमूह के जुटान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में सुरक्षा के लिए चॉक चौबंद इंतजाम किए थे. यही वजह है कि भगदड़ की छिटपुट घटनाओं के अलावा मेला परिसर में कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी तेज तर्रार आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों की मेले में ड्यूटी लगा दी थी. वहीं देश भर से श्रद्धालुओं को मेले में लाने और स्नान के बाद उन्हें वापस घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों और बसों का संचालन किया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

45 दिन, 66 करोड़ लोग और आस्था की डुबकी… महाकुंभ ने रचा इतिहास

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी प्रयागराज में 45 दिनों से आयोजित महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के स्नान के साथ संपन्न हो गया. इस मौके पर वायुसेना ने महाकुंभ और यहां आए श्रद्धालुओं को ‘महा सलामी’ दी. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू सुखोई विमानों ने इस समापन समारोह को भव्य बना दिया. इस दौरान महा कुम्भ से विदाई लेते हुए तमाम श्रद्धालु भावुक हो गए.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन 45 दिनों में करीब 66 करोड़ लोगों ने गंगा और यमुना के संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई है.

अकेले महाशिवरात्रि पर ही शाम के चार बजे तक करीब 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया. महाकुंभ मेले के समापन के अवसर पर मेला प्रशासन ने गुलाब की 120 क्विंटल पंखुड़ियों की वर्षा कराई. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सनातनियों को बधाई दी है.मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी संगम में इस सफल आयोजन के लिए सभी साधु संतों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया है.

Mahakumbh

मेला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

50 से अधिक देशों से आए श्रद्धालु

बता दें कि महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में स्नान के लिए दो दिन पहले से ही महाकुंभ में भीड़ उमड़ने लगी थी. सुबह साढ़े तीन बजे से ही लोग स्नान करना शुरू कर दिए थे. मेला प्रशासन के मुताबिक शाम को चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगा ली थी, जबकि 20 लाख से अधिक श्रद्धालु स्नान के लिए आगे बढ़ते नजर आ रहे थे. इस मौके पर मेला प्रशासन ने हमेशा की तरह सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की. रिपोर्ट के मुताबिक महाकंभ में नेपाल, भूटान के अलावा अमेरिका, इंग्लैंड, जापान समेत 50 से अधिक देशों से लोग डुबकी लगाने पहुंचे थे.

Bath In Sangam

संगम में स्नान के लिए उमड़ी भीड़

20 लाख से अधिक लोगों ने किया कल्पवास

महाकुंभ में इस बार 20 लाख से अधिक लोगों ने कल्पवास किया. यह सभी कल्पवासी पौष पूर्णिमा से पहले ही यहां पहुंच गए थे और सभी नियमों और आचरणों का पालन करते हुए मौनी अमावस्या तक संगम की रेती पर रहे. इस दौरान लोगों ने अपना ज्यादातर समय भजन कीर्तन और ध्यान में लगाया. मौनी अमावस्या को ही यहां से सभी कल्पवासी अपने अपने घरों को चले गए. उन्हीं के साथ साधु संतों के सभी 13 अखाड़े भी मौनी अमावस्या के स्नान के बाद यहां से विदा हो गए.

Prasad

महाशिवरात्रि पर प्रसाद लेते श्रद्धालु

चॉक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

इतने बड़े जनसमूह के जुटान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले में सुरक्षा के लिए चॉक चौबंद इंतजाम किए थे. यही वजह है कि भगदड़ की छिटपुट घटनाओं के अलावा मेला परिसर में कोई बड़ी घटना नहीं हुई. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी तेज तर्रार आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों की मेले में ड्यूटी लगा दी थी. वहीं देश भर से श्रद्धालुओं को मेले में लाने और स्नान के बाद उन्हें वापस घर पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों और बसों का संचालन किया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/45-days-66-crore-people-and-faith-dipped%E2%80%A6-mahakumbh-created/article-11797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.