45 दिन, 66 करोड़ लोग और एक भी अपराध नहीं… महाकुंभ को लेकर विधानसभा में बोले CM योगी

JAGRAN DESK

यूपी विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है. इसके लिए उन्होंने डॉक्टर लोहिया की कही गई बातों का भी हवाला देते हुए पार्टी पर हमला बोला.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सत्र को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है. डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी आचरण और आदर्श का पालन करता है. राम, कृष्ण और शंकर जबतक भारत के आदर्श हैं तब तक इस देश का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है. आज इन तीन देव देवताओं पर समाजवादी पार्टी की कोई आस्था नहीं है. कुंभ एक ऐसा आयोजन था जहां, आधा अमेरिका से ज्यादा आबादी पहुंची थी. सभी प्रमुख समाचारों ने इसकी सराहना की.

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सच्चा समाजवादी धन से दूर रहता है, लेकिन एसपी आस्था से खिलवाड़ कर रही है. समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों से दूर हो गई है. अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है. समाजवादी पार्टी भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करती है. आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं. 45 दिनों के महाकुंभ ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है.

विदेशी मीडिया में भी कुंभ की तारीफ

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के 45 दिन के आयोजन ने भारत के विरासत और विकास की अनुपम छाप को देखा है. 100 से अधिक देशों के लोग आए, कुंभ एक ऐसा आयोजन था जहां अमेरिका से ज्यादा आबादी पहुंची थी. विदेशी मीडिया में भी कुंभ की तारीफ की गई. सभी प्रमुख समाचारों ने इसकी सराहना की.

अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल होतो सुरक्षा दी जा सकती है. पूरी दुनिया में भारत के मैनेजमेंट की क्षमता का लोहा माना है. आयोजन कितना सफल था, चमत्कार से कम नहीं था. महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए, इसमें आधी आबादी महिलाओं की थी. एक भी अपहरण, छेड़खानी और लूटपाट की घटना नहीं हुई. 66 करोड़ लोग आए और खुशी पूर्वक लौट पाए, बहुत लोग नहीं आ पाएं, बहुत लोगों को साधन नहीं मिल पाए, उनको अफसोस है.

संभल पर क्या बोले सीएम योगी?

संभल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 56 साल के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ, हमने वही कहा जो हमारा है. वह हमें मिलना चाहिए. सच कड़वा होता है. आपने उपचुनाव की चर्चा की, आपके यहां तो शिवपाल जी इसके एक्सपर्ट हैं, वो जानते हैं चुनाव कैसे जीता जाता है. 2027 में एसपी की करारी हार होगी. आपने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

45 दिन, 66 करोड़ लोग और एक भी अपराध नहीं… महाकुंभ को लेकर विधानसभा में बोले CM योगी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र चल रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सत्र को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है. डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी आचरण और आदर्श का पालन करता है. राम, कृष्ण और शंकर जबतक भारत के आदर्श हैं तब तक इस देश का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है. आज इन तीन देव देवताओं पर समाजवादी पार्टी की कोई आस्था नहीं है. कुंभ एक ऐसा आयोजन था जहां, आधा अमेरिका से ज्यादा आबादी पहुंची थी. सभी प्रमुख समाचारों ने इसकी सराहना की.

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि सच्चा समाजवादी धन से दूर रहता है, लेकिन एसपी आस्था से खिलवाड़ कर रही है. समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों से दूर हो गई है. अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है. समाजवादी पार्टी भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करती है. आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं. 45 दिनों के महाकुंभ ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है.

विदेशी मीडिया में भी कुंभ की तारीफ

उन्होंने कहा कि महाकुंभ के 45 दिन के आयोजन ने भारत के विरासत और विकास की अनुपम छाप को देखा है. 100 से अधिक देशों के लोग आए, कुंभ एक ऐसा आयोजन था जहां अमेरिका से ज्यादा आबादी पहुंची थी. विदेशी मीडिया में भी कुंभ की तारीफ की गई. सभी प्रमुख समाचारों ने इसकी सराहना की.

अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल होतो सुरक्षा दी जा सकती है. पूरी दुनिया में भारत के मैनेजमेंट की क्षमता का लोहा माना है. आयोजन कितना सफल था, चमत्कार से कम नहीं था. महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए, इसमें आधी आबादी महिलाओं की थी. एक भी अपहरण, छेड़खानी और लूटपाट की घटना नहीं हुई. 66 करोड़ लोग आए और खुशी पूर्वक लौट पाए, बहुत लोग नहीं आ पाएं, बहुत लोगों को साधन नहीं मिल पाए, उनको अफसोस है.

संभल पर क्या बोले सीएम योगी?

संभल का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 56 साल के बाद शिव मंदिर में जलाभिषेक हुआ, हमने वही कहा जो हमारा है. वह हमें मिलना चाहिए. सच कड़वा होता है. आपने उपचुनाव की चर्चा की, आपके यहां तो शिवपाल जी इसके एक्सपर्ट हैं, वो जानते हैं चुनाव कैसे जीता जाता है. 2027 में एसपी की करारी हार होगी. आपने लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/45-days-66-crore-people-and-not-a-single-crime%E2%80%A6/article-12692

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.