रनवे से फिसला, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया... साउथ कोरिया में प्‍लेन क्रैश में हादसे में सभी 181 लोगों की मौत

JAGRAN DESK

ये दुर्घटना दक्षिण जिओला प्रांत में उस समय हुई जब जेजू एयर (Jeju Air) की उड़ान संख्या 2216 थाईलैंड से लौट रही थी. विमान में सवार 181 लोगों में से 175 यात्री और छह विमान चालक दल के सदस्य थे.

2024 जाते-जाते खौफनाक यादें दे जा रहा है. दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया. क्रू मेंबर समेत 181 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा प्लेन लैंड करते वक्त रनवे पर आगे के गोले में बदल गया. अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सभी 181 लोगों की मौत हुई है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दो यात्रियों को अभी तक रेस्क्यू किया गया है. इस हादसे के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन लैंड करने के बाद रनवे पर बढ़ता ही चला जाता है और फिर आगे जाकर दीवार से टकरा जाता है. इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल जाता है. पिछले पांच दिन में यह दूसरा विमान हादसा है. 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

विमान हादसे की बड़ी बातें

  • विमान में क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे
  • 181 लोगों में से 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे
  • हादसा साउथ कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर हुआ 
  • योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना दक्षिण जिओला प्रांत में हुई
  • जेजू एयर (Jeju Air) की उड़ान संख्या 2216 थाइलैंड से लौट रही थी
  • इस विमान हादसे में कुछ यात्रियों के रेस्क्यू किए जाने की भी खबर
  • एजेंसी के मुताबिक हादसे की वजह चिड़िया का टकराना भी हो सकता है

दो लोगों को बचाया गया

दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने रविवार को बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है. विमान में 181 लोग सवार थे. राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा, "फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं." साथ ही, एजेंसी ने यह भी कहा कि मुआन हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और दर्जनों अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं.

इस वजह से हुआ हादसा

आपातकालीन कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण दुर्घटना हुई. माना जा रहा है कि दुर्घटना 'पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.' कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने यात्रियों को बचाने के लिए सभी संसाधनों को जुटाने का आह्वान किया है. उन्होंने एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया, "सभी संबंधित एजेंसियों को कर्मियों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाना चाहिए."

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा विमान हादसा

इस हफ्ते ही बुधवार को कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई. इस हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी. विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था. घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

रनवे से फिसला, एयरपोर्ट की दीवार से टकराया... साउथ कोरिया में प्‍लेन क्रैश में हादसे में सभी 181 लोगों की मौत

JAGRAN DESK

2024 जाते-जाते खौफनाक यादें दे जा रहा है. दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया. क्रू मेंबर समेत 181 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से लौट रहा प्लेन लैंड करते वक्त रनवे पर आगे के गोले में बदल गया. अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सभी 181 लोगों की मौत हुई है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक दो यात्रियों को अभी तक रेस्क्यू किया गया है. इस हादसे के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्लेन लैंड करने के बाद रनवे पर बढ़ता ही चला जाता है और फिर आगे जाकर दीवार से टकरा जाता है. इसके बाद प्लेन आग के गोले में बदल जाता है. पिछले पांच दिन में यह दूसरा विमान हादसा है. 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

विमान हादसे की बड़ी बातें

  • विमान में क्रू मेंबर समेत 181 लोग सवार थे
  • 181 लोगों में से 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे
  • हादसा साउथ कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर हुआ 
  • योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना दक्षिण जिओला प्रांत में हुई
  • जेजू एयर (Jeju Air) की उड़ान संख्या 2216 थाइलैंड से लौट रही थी
  • इस विमान हादसे में कुछ यात्रियों के रेस्क्यू किए जाने की भी खबर
  • एजेंसी के मुताबिक हादसे की वजह चिड़िया का टकराना भी हो सकता है

दो लोगों को बचाया गया

दक्षिण कोरिया की अग्निशमन एजेंसी ने रविवार को बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब तक एक फ्लाइट अटेंडेंट और एक यात्री को बचा लिया गया है. विमान में 181 लोग सवार थे. राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने एक बयान में कहा, "फिलहाल दो लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें एक यात्री और एक फ्लाइट अटेंडेंट शामिल हैं." साथ ही, एजेंसी ने यह भी कहा कि मुआन हवाई अड्डे पर दुर्घटना स्थल पर 32 दमकल गाड़ियां और दर्जनों अग्निशमन कर्मी तैनात किए गए हैं.

इस वजह से हुआ हादसा

आपातकालीन कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण दुर्घटना हुई. माना जा रहा है कि दुर्घटना 'पक्षियों के संपर्क में आने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप लैंडिंग गियर में खराबी आ गई.' कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने यात्रियों को बचाने के लिए सभी संसाधनों को जुटाने का आह्वान किया है. उन्होंने एक बयान में अधिकारियों को निर्देश दिया, "सभी संबंधित एजेंसियों को कर्मियों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाना चाहिए."

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा विमान हादसा

इस हफ्ते ही बुधवार को कजाकिस्तान से 110 यात्रियों के साथ रूस जा रहा एक यात्री विमान अक्ताऊ शहर में हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना की वजह से विमान में आग लग गई. इस हादसे में 38 लोगों की जान चली गई थी. विमान, अजरबैजान एयरलाइंस एम्ब्रेयर ईआरजे-190, बाकू, अजरबैजान से रूस के चेचन्या में ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था. घने कोहरे के कारण इसे अक्ताऊ की ओर मोड़ दिया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/47-people-killed-in-plane-crash-in-south-korea-that/article-6533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.