HMPV वायरस के देश में 6 मामले, दिल्ली समेत 4 राज्यों की एडवाइजरी, सरकार बोली- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

JAGRAN DESK

चीन में फैले एचएमपीवी वायरस के 6 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है। वहीं कई राज्यों ने इस बीमारी को लेकर पब्लिक एडवाइजरी जारी की है।

देश में एचएमपीवी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में इस वायरस के 6 केस सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने का बच्चा संक्रमित मिला। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है। इससे पहले कर्नाटक में 3 और 8 महीने की बच्चे इस वायरस से संक्रमित मिले थे। पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। उसका एक निजी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनके बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा यह कोई नया वायरस नहीं है, उन्होंने देश के नागरिकों से पैनिक नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा इस वायरस की पहचान 2001 में हुई। ऐसे में यह वायरस कई सालों से वैश्विक स्तर पर मौजूद है।

कई राज्यों ने जारी की एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली समेत कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात भी शमिल हैं। वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ती आशंकाओं और चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने एक वीडिया संदेश में कहा सरकार पूरी सक्रियता से स्थिति की निगरानी कर रही है और पब्लिक प्लेसों पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय लागू कर रही है।

अहमदाबाद में एडमिट बच्चा राजस्थान का

बता दें कि अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे की तबियत खराब होने पर उसे 15 दिन पहले हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। शुरुआत में 5 दिन तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद हुई जांच में वायरस से संक्रमण का पता चला। वहीं कर्नाटक के दोनों मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया बच्चे रुटीन जांच के लिए हाॅस्पिटल पहुंचे थे। टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2025 By दैनिक जागरण

HMPV वायरस के देश में 6 मामले, दिल्ली समेत 4 राज्यों की एडवाइजरी, सरकार बोली- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

JAGRAN DESK

देश में एचएमपीवी वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक देश में इस वायरस के 6 केस सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने का बच्चा संक्रमित मिला। यह बच्चा राजस्थान का है और इलाज के लिए अहमदाबाद पहुंचा है। इससे पहले कर्नाटक में 3 और 8 महीने की बच्चे इस वायरस से संक्रमित मिले थे। पश्चिम बंगाल में भी पांच महीने के बच्चे में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं। उसका एक निजी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। वहीं तमिलनाडु के चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। हालांकि इनके बारे में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

एचएमपीवी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा यह कोई नया वायरस नहीं है, उन्होंने देश के नागरिकों से पैनिक नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा इस वायरस की पहचान 2001 में हुई। ऐसे में यह वायरस कई सालों से वैश्विक स्तर पर मौजूद है।

कई राज्यों ने जारी की एडवाइजरी

इस बीच दिल्ली समेत कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात भी शमिल हैं। वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ती आशंकाओं और चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने एक वीडिया संदेश में कहा सरकार पूरी सक्रियता से स्थिति की निगरानी कर रही है और पब्लिक प्लेसों पर सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय लागू कर रही है।

अहमदाबाद में एडमिट बच्चा राजस्थान का

बता दें कि अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे की तबियत खराब होने पर उसे 15 दिन पहले हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बच्चे को सर्दी और तेज बुखार था। शुरुआत में 5 दिन तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद हुई जांच में वायरस से संक्रमण का पता चला। वहीं कर्नाटक के दोनों मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया बच्चे रुटीन जांच के लिए हाॅस्पिटल पहुंचे थे। टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6-cases-of-hmpv-virus-in-the-country-advisory-government/article-7190

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.