दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

JAGRAN DESK

दिल्ली के छह स्कूलों में बम की धमकी मिली है। दमकल विभाग और पुलिस मौके पर है। स्कूलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कुछ नहीं मिला है।

दिल्ली के छह स्कूलों को शुक्रवार तड़के ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवासपुरी, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी में फोन की धमकी मिली है। स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजा है कि वे अपने बच्चों को आज स्कूल न भेजें। 

इस बार ईमेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी ने जानबूझकर ये लिखकर ईमेल करके शरारत तो नहीं की है। कही भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

धमकी भरे ईमेले में कही गई हैं ये बातें

एक स्कूल को मिले ईमेल में धमकी देने वाले ने कहा कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक रखे गए हैं और मुझे यकीन है कि आप सभी स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय अपने छात्रों के बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह और कई रेड रूम भी शामिल हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली है। 

13 और 14 दिसंबर को बम धमाका करने की कही बात

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि हमें पता चला है कि शुक्रवार और शनिवार को स्कूल में पीटीएम होने वाली है। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक के अलावा बच्चे भी रहेंगे। यही बम से उड़ाने का अच्चा मौका रहेगा। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 ये दोनों दिन वो दिन हो सकते हैं जब आपके स्कूल को बम विस्फोट का सामना करना पड़ेगा। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि स्कूल में बम रखे गए हैं और धमाका 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा। हमारी मांगों के संबंध में इस ईमेल का जवाब दें, अन्यथा बम विस्फोट कर दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है। हर बार पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम स्कूलों की तलाशी लेती है और बाद में इसे अफवाह घोषित कर दिया जाता है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली के 6 स्कूलों को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर

JAGRAN DESK

दिल्ली के छह स्कूलों को शुक्रवार तड़के ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद जांच एजेंसियों ने परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवासपुरी, डीपीएस ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव और वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी में फोन की धमकी मिली है। स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को मैसेज भेजा है कि वे अपने बच्चों को आज स्कूल न भेजें। 

इस बार ईमेल में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का भी जिक्र किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी ने जानबूझकर ये लिखकर ईमेल करके शरारत तो नहीं की है। कही भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

धमकी भरे ईमेले में कही गई हैं ये बातें

एक स्कूल को मिले ईमेल में धमकी देने वाले ने कहा कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक रखे गए हैं और मुझे यकीन है कि आप सभी स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय अपने छात्रों के बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह और कई रेड रूम भी शामिल हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली है। 

13 और 14 दिसंबर को बम धमाका करने की कही बात

धमकी देने वाले ने ईमेल में लिखा है कि हमें पता चला है कि शुक्रवार और शनिवार को स्कूल में पीटीएम होने वाली है। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक के अलावा बच्चे भी रहेंगे। यही बम से उड़ाने का अच्चा मौका रहेगा। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024 ये दोनों दिन वो दिन हो सकते हैं जब आपके स्कूल को बम विस्फोट का सामना करना पड़ेगा। धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि स्कूल में बम रखे गए हैं और धमाका 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा। हमारी मांगों के संबंध में इस ईमेल का जवाब दें, अन्यथा बम विस्फोट कर दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है। हर बार पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम स्कूलों की तलाशी लेती है और बाद में इसे अफवाह घोषित कर दिया जाता है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6-schools-of-delhi-received-bomb-threat-created-panic-police/article-5326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.