नुकसान झेलने के बाद मुइज्जू की अकड़ हुई कम, आ रहे भारत दौरे पर मालदीव के राष्ट्रपति

JAGRAN DESK

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 6 से 10 अक्टूबर तक भारत का दौरा करेंगे, जो उनके नवंबर 2023 में पद ग्रहण करने के बाद पहला द्विपक्षीय दौरा होगा. यह यात्रा दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों को सुधारने का प्रयास है, जो मुइज्जू के इंडिया आउट अभियान और मालदीव में भारतीय सैन्य उपस्थिति को कम करने की मांग के कारण बिगड़ गए थे.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आएंगे. वह 6 से 10 अक्टूबर के बीच भारत में रहेंगे. इससे पहले वह 9 जून को भारत के दौरे पर थे, लेकिन वह द्विपक्षीय दौरा नहीं था. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में भाग लेने आए थे.

मुज्जू के भारत दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. 2023 में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू का भारत का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है. मुइज्जू ने नवंबर 2023 में राष्ट्रपति का चुनाव जीता था. उनके पूरे चुनाव प्रचार का आधार ही भारत विरोध का था. “इंडिया आउट” नाम का अभियान अभियान चलाया था.

चीन के करीबी नेता

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने अपने देश की निर्भरता भारत पर कम करने का प्रयास किया, जिसके कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी. मुइज्जू की सरकार ने मालदीव में तैनात 85 भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की और भारत के साथ 2019 में किए गए संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और भी खराब हो गए.

मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है. उन्होंने अपना पहला दौरा भी चीन का ही किया था. जब से मुइज्जू ने सत्ता संभाली है तब से उन्होंने यह प्रयास किया है कि भारत से निर्भरता कम करते हुए चीन और तुर्की जैसे देशों के साथ रिश्ते को मजबूत किया जाए.

हालांकि हाल के महीनों में संबंधों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं. भारत ने मानवीय मिशनों के लिए उपयोग होने वाले दो हेलीकॉप्टरों और एक विमान के संचालन और रखरखाव के लिए सैन्य कर्मियों को हटाते हुए उनकी जगह नागरिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया. इसके बाद मुइज्जू को मोदी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित क्षेत्रीय नेताओं की सूची में अचानक शामिल किया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

नुकसान झेलने के बाद मुइज्जू की अकड़ हुई कम, आ रहे भारत दौरे पर मालदीव के राष्ट्रपति

JAGRAN DESK

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत के द्विपक्षीय दौरे पर आएंगे. वह 6 से 10 अक्टूबर के बीच भारत में रहेंगे. इससे पहले वह 9 जून को भारत के दौरे पर थे, लेकिन वह द्विपक्षीय दौरा नहीं था. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में भाग लेने आए थे.

मुज्जू के भारत दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. 2023 में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू का भारत का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है. मुइज्जू ने नवंबर 2023 में राष्ट्रपति का चुनाव जीता था. उनके पूरे चुनाव प्रचार का आधार ही भारत विरोध का था. “इंडिया आउट” नाम का अभियान अभियान चलाया था.

चीन के करीबी नेता

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने अपने देश की निर्भरता भारत पर कम करने का प्रयास किया, जिसके कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई थी. मुइज्जू की सरकार ने मालदीव में तैनात 85 भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की और भारत के साथ 2019 में किए गए संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण समझौते को समाप्त करने का निर्णय लिया, जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और भी खराब हो गए.

मुइज्जू को चीन का करीबी माना जाता है. उन्होंने अपना पहला दौरा भी चीन का ही किया था. जब से मुइज्जू ने सत्ता संभाली है तब से उन्होंने यह प्रयास किया है कि भारत से निर्भरता कम करते हुए चीन और तुर्की जैसे देशों के साथ रिश्ते को मजबूत किया जाए.

हालांकि हाल के महीनों में संबंधों में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं. भारत ने मानवीय मिशनों के लिए उपयोग होने वाले दो हेलीकॉप्टरों और एक विमान के संचालन और रखरखाव के लिए सैन्य कर्मियों को हटाते हुए उनकी जगह नागरिक विशेषज्ञों को नियुक्त किया. इसके बाद मुइज्जू को मोदी के शपथ ग्रहण में आमंत्रित क्षेत्रीय नेताओं की सूची में अचानक शामिल किया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/66f79e50377d2/article-181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.