पश्चिम बंगाल: एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग और फेंके गए 15 बम, धुआं-धुआं हुआ BJP नेता का घर

Jagran Desk

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने अपने घर व ऑफिस में हमले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके घर और ऑफिस में हमला किया है।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता के घर पर हमला किया गया है। पूर्व लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने ये आरोप लगाया है। शुक्रवार को बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि उत्तर 24 परगना स्थित उनके कार्यालय और घर 'मजदूर भवन' पर सुबह करीब 8.30 बजे लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंके, करीब 15 बम फेंके और एक दर्जन से ज्याद राउंड की गोलियां चलाईं।BH

गोली के छर्रों से घायल हुए अर्जुन सिंह

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया कि घटना के दौरान फायरिंग से निकले छर्रे से उन्हें चोटें भी लगी हैं। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है। 

एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए बीजेपी नेता सिंह ने कहा, 'आज सुबह जब सभी नवरात्रि पूजा में व्यस्त थे। तब कई जिहादियों और गुंडों ने एनआईए मामलों में आरोपी और स्थानीय टीएमसी के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में मेरे कार्यालय और मेरे हमला किया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ये देखती रही।'

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

बीजेपी नेता ने दावा किया कि हमलावरों द्वारा खुलेआम हथियार लहराए जाने के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा, 'करीब 15 बम फेंके गए और इन लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग की है।'

घर में भर गया धुआं

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बम फेंके जाने के कारण जगतदल के बीजेपी नेता के घर पर धुआं भर गया। जगतदल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ जांच करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को लिया निशाने पर

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज सुबह, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रमुख गुंडों और जाने-माने असामाजिक तत्वों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला किया। उन्होंने देसी बम भी फेंके। हमेशा की तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही और अपराधियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं किया गया। 

पुलिस इस मामले में करे कार्रवाई- अधिकारी

इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वीडियो फुटेज ही काफी है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि डीजीपी कम से कम इन बदमाशों को पकड़ने के लिए विजुअल का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।'

बता दें कि अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हाल ही में हुए आम चुनावों में वह टीएमसी के पार्थ भौमिक से हार गए थे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पश्चिम बंगाल: एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग और फेंके गए 15 बम, धुआं-धुआं हुआ BJP नेता का घर

Jagran Desk

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता के घर पर हमला किया गया है। पूर्व लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने ये आरोप लगाया है। शुक्रवार को बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि उत्तर 24 परगना स्थित उनके कार्यालय और घर 'मजदूर भवन' पर सुबह करीब 8.30 बजे लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंके, करीब 15 बम फेंके और एक दर्जन से ज्याद राउंड की गोलियां चलाईं।BH

गोली के छर्रों से घायल हुए अर्जुन सिंह

बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने दावा किया कि घटना के दौरान फायरिंग से निकले छर्रे से उन्हें चोटें भी लगी हैं। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो अपलोड किया है। 

एक्स पर वीडियो अपलोड करते हुए बीजेपी नेता सिंह ने कहा, 'आज सुबह जब सभी नवरात्रि पूजा में व्यस्त थे। तब कई जिहादियों और गुंडों ने एनआईए मामलों में आरोपी और स्थानीय टीएमसी के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में मेरे कार्यालय और मेरे हमला किया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ये देखती रही।'

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

बीजेपी नेता ने दावा किया कि हमलावरों द्वारा खुलेआम हथियार लहराए जाने के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा, 'करीब 15 बम फेंके गए और इन लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा राउंड की फायरिंग की है।'

घर में भर गया धुआं

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बम फेंके जाने के कारण जगतदल के बीजेपी नेता के घर पर धुआं भर गया। जगतदल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ जांच करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को लिया निशाने पर

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज सुबह, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रमुख गुंडों और जाने-माने असामाजिक तत्वों ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर पर हमला किया। उन्होंने देसी बम भी फेंके। हमेशा की तरह पुलिस मूकदर्शक बनी रही और अपराधियों को रोकने के लिए कुछ खास नहीं किया गया। 

पुलिस इस मामले में करे कार्रवाई- अधिकारी

इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस जघन्य अपराध के दोषियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वीडियो फुटेज ही काफी है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि डीजीपी कम से कम इन बदमाशों को पकड़ने के लिए विजुअल का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।'

बता दें कि अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हाल ही में हुए आम चुनावों में वह टीएमसी के पार्थ भौमिक से हार गए थे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/66ffa3ead7a25/article-613

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.