यूपी ही नहीं, बांग्लादेश में भी दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर पथराव, हिंदू समुदाय और पुलिस में झड़प

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव के बाद हिंसा और तनाव का माहौल है। तो वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश में भी दुर्गा मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रही भीड़ पर भी पथराव की घटना सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पथराव और एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल है। दूसरी ओर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बांग्लादेश में भी पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस और हिंदू समुदाय के लोगों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से हिंदु समुदाय के खिलाफ हिंसा की अनगिनत घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, रविवार को बांग्लादेश के ओल्ड ढाका इलाके में दुर्गा पूजा के समापन के बाद हिंदू समुदाय के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान पटुआतुली इलाके में स्थित नूर सुपर मार्केट की छत से अराजक तत्वों ने बूढ़ी गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर ईंट फेंकीं। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस से हुई झड़प

बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ ने सोमवार को बताया है कि मूर्ति विसर्जन पर हुई पत्थरबाजी के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने नूर सुपर मार्केट में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई।

सेना को मौके पर बुलाया गया

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने बाजार में घुसने की कोशिश की। बाजार की सुरक्षा खातिर हमने उन्हें वहां घुसने से रोका, जिससे झड़प हो गई। पुलिस इस स्थिति पर काबू पाने में नाकाम रही जिसके बाद सेना को सूचना दी गई। इसके बाद सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने बताया है कि स्थिति अब बहुत हद तक नियंत्रण में है।DEVI

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

यूपी ही नहीं, बांग्लादेश में भी दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर पथराव, हिंदू समुदाय और पुलिस में झड़प

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पथराव और एक युवक की मौत के बाद पूरे जिले में तनाव का माहौल है। दूसरी ओर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बांग्लादेश में भी पथराव की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस और हिंदू समुदाय के लोगों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद से हिंदु समुदाय के खिलाफ हिंसा की अनगिनत घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या है पूरी घटना?

दरअसल, रविवार को बांग्लादेश के ओल्ड ढाका इलाके में दुर्गा पूजा के समापन के बाद हिंदू समुदाय के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस दौरान पटुआतुली इलाके में स्थित नूर सुपर मार्केट की छत से अराजक तत्वों ने बूढ़ी गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर ईंट फेंकीं। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस से हुई झड़प

बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ ने सोमवार को बताया है कि मूर्ति विसर्जन पर हुई पत्थरबाजी के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने नूर सुपर मार्केट में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई।

सेना को मौके पर बुलाया गया

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया है कि स्थानीय लोगों ने बाजार में घुसने की कोशिश की। बाजार की सुरक्षा खातिर हमने उन्हें वहां घुसने से रोका, जिससे झड़प हो गई। पुलिस इस स्थिति पर काबू पाने में नाकाम रही जिसके बाद सेना को सूचना दी गई। इसके बाद सैनिकों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने बताया है कि स्थिति अब बहुत हद तक नियंत्रण में है।DEVI

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/670d022bd5caa/article-1289

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.