खतरनाक लेवल पर प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा- GRAP लागू करने में देरी क्यों?

JAGRAN DESK

दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि GRAP पहले लागू क्यों नहीं किया गया?

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया। शीर्ष कोर्ट ने पूछा कि GRAP पहले लागू क्यों नहीं किया गया? एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 से ऊपर होते ही GRAP- 3 लागू क्यों नहीं किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि 13 नवंबर को AQI 401 पार कर गया था, लेकिन तीन दिनों के बाद GRAP- 3 क्यों लागू किया गया?

जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच सुनवाई की। 14 नवंबर को एमाइकस ने दिल्ली में खतरनाक होते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा था कि आज हम गंभीर स्थिति में हैं। सरकार ने अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किया है। हमें दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नहीं बनने देना चाहिए। पिछली सुनवाई में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा था कि प्रदूषण से जुड़े मामले में जब तक कठोर फैसला नहीं लिया जाएगा, कुछ नहीं होने वाला।

दिल्ली में आज से ग्रैप- 4 लागू

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। सोमवार को AQI 481 दर्ज किया गया। इसे देखते हुए दिल्ली में आज से GRAP-4 लागू कर दिया गया है। रविवार को AQI 450 तक पहुंचने के बाद GRAP 4 लागू करने का फैसला किया गया, लेकिन आज सुबह स्थिति और बिगड़ गई और द्वारका व नजफगढ़ समेत कई जगहों पर AQI 500 और उसके करीब दर्ज किया गया। एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही हैं। नोएडा में AQI 384, गाजियाबाद में 400, गुरुग्राम में 446 और फरीदाबाद में 336 दर्ज किया गया। दिल्ली में 9वीं तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है, तो वहीं कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को लेकर सरकार फैसला ले सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

खतरनाक लेवल पर प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा- GRAP लागू करने में देरी क्यों?

JAGRAN DESK

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाया। शीर्ष कोर्ट ने पूछा कि GRAP पहले लागू क्यों नहीं किया गया? एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लेवल 300 से ऊपर होते ही GRAP- 3 लागू क्यों नहीं किया गया? सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि 13 नवंबर को AQI 401 पार कर गया था, लेकिन तीन दिनों के बाद GRAP- 3 क्यों लागू किया गया?

जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच सुनवाई की। 14 नवंबर को एमाइकस ने दिल्ली में खतरनाक होते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा था कि आज हम गंभीर स्थिति में हैं। सरकार ने अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किया है। हमें दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नहीं बनने देना चाहिए। पिछली सुनवाई में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा था कि प्रदूषण से जुड़े मामले में जब तक कठोर फैसला नहीं लिया जाएगा, कुछ नहीं होने वाला।

दिल्ली में आज से ग्रैप- 4 लागू

बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक लेवल पर पहुंच गया है। सोमवार को AQI 481 दर्ज किया गया। इसे देखते हुए दिल्ली में आज से GRAP-4 लागू कर दिया गया है। रविवार को AQI 450 तक पहुंचने के बाद GRAP 4 लागू करने का फैसला किया गया, लेकिन आज सुबह स्थिति और बिगड़ गई और द्वारका व नजफगढ़ समेत कई जगहों पर AQI 500 और उसके करीब दर्ज किया गया। एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही हैं। नोएडा में AQI 384, गाजियाबाद में 400, गुरुग्राम में 446 और फरीदाबाद में 336 दर्ज किया गया। दिल्ली में 9वीं तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है, तो वहीं कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को लेकर सरकार फैसला ले सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/673ad4329a3f0/article-3667

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.