न ट्रेन चलेगी न सड़कों पर गाड़ी, आज पूरा पंजाब रहेगा बंद! जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?

JAGRAN DESK

किसानों ने कुछ दिन पहले बंद का आह्वान किया था, जिस कारण आज पूरा पंजाब बंद रहेगा।

आज पूरा पंजाब 10 घंटों के लिए बंद रहेगा। यह बंद किसानों के 2 संगठनों ने बुलाया है। इस दौरान सड़क, रेल और दुकान सभी बंद रहेंगे।  किसान केंद्र को अपनी एमएसपी समेत 13 मांगे मनवाना चाहते हैं इस कारण आज पंजाब बंद का ऐलान किया गया। ऐसे में आज करीबन 7 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कें, रेल और दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया। हालांकि इस बंद से इमरजेंसी सेवाएं अछूता रहेंगी।

क्यों रहेगा 'पंजाब बंद'

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में इस बंद का आह्वान किया। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगो को लेकर करीबन 1 माह से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों की करीबन 13 मांगें हैं जिनमें सभी फसलों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की भी मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आह्वान में किसान नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कुछ किसान नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही राज्य भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की भी अपील की है।

शैक्षणिक संस्थान

इस बंद से पहले ही स्कूलों में बच्चों के विंटर वेकेशन चल रहे थे, इस कारण स्कूल बंद रहेंगे जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में सोमवार को होने वाली परीक्षाएं मंगलवार को कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से इसके लिए एक सर्कुलर भी जारी हुआ था। इसके बाद, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) अमृतसर ने भी अपने कैंपस और अपने संबद्ध कॉलेजों को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि 30 दिसंबर को होने वाली यूजी परीक्षाएँ अब 12 जनवरी 2025 को होंगी।

मिल्क वेंडर, फल और सब्जी मंडी

इस बंद में दूध विक्रेताओं ने भी सड़कों पर न आने का फैसला किया है, क्योंकि बंद का असर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, ऐसे में कड़ाके की सर्दी के बीच विक्रेताओं के लिए सुबह 7 बजे तक दूध देना और घर वापस जाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

वहीं, फल और सब्जी मंडी भी इस बंद से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सड़कें ज्यातर बंद रहने की उम्मीद है। साथ ही ट्रक संचालकों का भी इस बंद को समर्थन है। ऐसे में आज 4 बजे से पहले कोई भी ताजा सप्लाई मंडी में नहीं होगी।

रेल सेवा

इस बंद से करीबन 150 ट्रेनें भी केंद्र ने रद्द कर दी है। इसका कारण है प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियां बंद करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर में अपने डिवीजनों को भेजे गए संदेश में, उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं- दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच। अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली एक और वंदे भारत ट्रेन दिल्ली कैंट पर रुकेगी।

ट्रांसपोर्ट सर्विसेज

राज्य में ट्रांसपोर्ट सर्विसेज भी बंद रहेंगे, क्योंकि ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, लुधियाना ट्रांसपोर्ट डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जे पी अग्रवाल ने कहा कि किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सोमवार शाम 4 बजे के बाद सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है।" राज्य ट्रांसपोर्ट डीलर्स एसोसिएशन ने भी इसी तरह का आह्वान किया है। निजी और सार्वजनिक बसें सड़कों से दूर रहेंगी क्योंकि किसान यूनियनों द्वारा राजमार्गों और लिंक सड़कों पर 200 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम किया जाएगा। केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) नेताओं ने भी कहा है कि वे 50 स्थानों पर रेलवे ट्रैक को बंद करेंगे।

पेट्रोल पंप और एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी

इस बंद से पेट्रोल पंप और एलपीजी डिलीवरी अछूता रह सकती है क्योंकि यह इमरजेंसी सेवा में शामिल होती है। हालांकि कुछ जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि के पेट्रोल पंप बंद हो सकते है। साथ ही एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी ट्रांसपोर्ट बंद होने से प्रभावित हो सकती है।

सरकारी ऑफिस

पंजाब राज्य मंत्रिस्तरीय सेवा संघ के अध्यक्ष पीपल सिंह ने कहा, "हम किसानों के मुद्दे का समर्थन करते हैं, लेकिन सोमवार को काम बंद रखने का कोई आह्वान नहीं किया गया है।" हालांकि, कर्मचारियों की संख्या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है क्योंकि बाहरी कर्मचारियों के सोमवार को कार्यालय पहुंचने की संभावना नहीं है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बंद का समर्थन किया है। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने घोषणा की कि सोमवार को पंजाब में एसजीपीसी के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

क्या रहेगा खुला?

इस बंद के दौरान इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी। ऐसे में किसी भी एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। मेडिकल स्टोर भी खुली रहेंगी। साथ ही एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन होता रहेगा। शादी ब्याह को नहीं रोकेंगे और पेपर देने जा रहे छात्रों को भी नहीं रोका जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6771138ca1137/article-6574

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.