गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड से भारत लाए गए, दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस हिरासत में

National

On

25 लोगों की मौत के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा अब ट्रांजिट रिमांड में होंगे; फर्जी कंपनियों से जुड़े होने का खुलासा

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया गया है। दोनों भाई आज दोपहर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां गोवा पुलिस की टीम उनकी हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को 11 दिसंबर को फुकेट में एक होटल के कमरे से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के अनुसार, सौरभ और गौरव लूथरा तब पकड़े गए जब वे होटल से बाहर खाना खाने निकले थे। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद थाई अधिकारियों ने उनकी निगरानी रखी और पहचान के बाद गिरफ्तारी की।

गोवा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, लूथरा भाई नाइट क्लब में आग लगने के समय ही थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर चुके थे। एजेंसियों के रिकॉर्ड में यह सामने आया कि दोनों ने 6 दिसंबर की रात 1:17 बजे ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन किया और सुबह 5:30 बजे दिल्ली से फुकेट के लिए रवाना हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लूथरा भाइयों का कनेक्शन केवल बिर्च नाइट क्लब तक सीमित नहीं है। ये दोनों दिल्ली में रजिस्टर्ड 42 कंपनियों से जुड़े हैं, जिनमें कई केवल कागजों में मौजूद हैं। कॉर्पोरेट रिकॉर्ड बताते हैं कि दोनों फर्जी कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLPs) में डायरेक्टर या पार्टनर के रूप में लिस्टेड हैं। ऐसी कंपनियों का इस्तेमाल आमतौर पर बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है, हालांकि इसकी जांच अभी जारी है।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में ज्यादातर मौतें जलने से नहीं बल्कि दम घुटने के कारण हुईं। विशेषज्ञों के अनुसार, भीड़ और संकरी गलियों के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाए। आग लगने के समय नाइट क्लब में कई सुरक्षा और फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया था, जिससे हादसा और भी गंभीर हुआ।

गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय और CBI के माध्यम से इंटरपोल से भी गिरफ्तारी की अपील की थी। इसके बाद इंटरपोल ने लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। भारत लौटने के बाद दिल्ली पुलिस भी अग्निकांड की जांच में शामिल हो गई है, क्योंकि लूथरा भाइयों और उनके कुछ बिजनेस पार्टनर दिल्ली के रहने वाले हैं।

अब ट्रांजिट रिमांड में पेश होने के बाद दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के आरोपों की विस्तृत जांच होगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में मामले की गहन जांच और अन्य संभावित आरोपों की जांच भी की जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/6940e7a483af7/article-40102

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.