- Hindi News
- देश विदेश
- AFCAT 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट और बीटेक होल्डर्स जल्द करें अप्लाई
AFCAT 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट और बीटेक होल्डर्स जल्द करें अप्लाई
एजुकेशन न्यूज
भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आज अंतिम मौका
भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आयोजित एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज 19 दिसंबर 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित की गई है। नॉन-टेक्निकल शाखा के लिए किसी भी संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन आवश्यक है, जबकि तकनीकी शाखा के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के लिए 550 रुपए निर्धारित है।
सेलेक्शन प्रोसेस में चार चरण शामिल हैं
-
लिखित परीक्षा (AFCAT एग्जाम)
-
एसएसबी इंटरव्यू
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल एग्जाम
AFCAT परीक्षा कुल 100 प्रश्नों के साथ होगी, जिसमें अधिकतम अंक 300 हैं। प्रश्नों का स्वरूप ऑब्जेक्टिव टाइप होगा और विषयों में शामिल हैं: जनरल अवेयरनेस, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी।
मेडिकल एग्जाम दो केंद्रों पर होगा: इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन मेडिसिन, बेंगलुरु और एयरफोर्स सेंट्रल मेडिकल स्टेब्लिशमेंट।
AFCAT के सफल उम्मीदवारों को वायुसेना में अलग-अलग रैंक पर सैलरी मिलेगी। फ्लाइंग ऑफिसर के लिए वेतनमान 56,100 – 1,77,500 रुपए, फ्लाइट लेफ्टिनेंट के लिए 6,13,00 – 1,93,900 रुपए, और एयर मार्शल (NFSG) के लिए 2,25,000 रुपए तक है। अन्य रैंक जैसे एयर कमोडोर, एयर वाइस मार्शल और CAS के लिए वेतनमान अलग-अलग तय किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवार को AFCAT की वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर दिखाई दे रहे IAF AFCAT 2 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारियां भरकर सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सब्मिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
AFCAT 2026 एक शानदार अवसर है, जिसमें देश के युवाओं को भारतीय वायुसेना में करियर बनाने का मौका मिलता है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें तुरंत आवेदन करना चाहिए क्योंकि यह आज की अंतिम तारीख है।
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए