- Hindi News
- देश विदेश
- सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीन में विवाद, ट्रेलर को हकीकत से अलग बताया
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीन में विवाद, ट्रेलर को हकीकत से अलग बताया
अंतराष्ट्रीय न्यूज
चीन का कहना- भारत-चीन संबंधों में सुधार के समय यह फिल्म रिलीज़ करना गलत; सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी हुई
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन में विवाद शुरू हो गया है। ग्लोबल टाइम्स और कई चीनी विशेषज्ञों ने फिल्म के ट्रेलर को हकीकत से हटकर बताया और कहा कि इस समय फिल्म का रिलीज़ करना भारत-चीन संबंधों के लिए उपयुक्त नहीं है।
चीनी मीडिया का आरोप है कि यह फिल्म केवल भारतीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है और चीन विरोधी भावनाओं को बढ़ा सकती है। ग्लोबल टाइम्स ने मिलिट्री एक्सपर्ट सॉन्ग झोंगपिंग के हवाले से लिखा कि भारतीय सैनिकों ने गलवान में सीमा पार की, जिसके जवाब में चीनी सैनिकों ने अपनी सीमा की रक्षा की। सॉन्ग ने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों में चीनी सैनिक हमेशा अपने कर्तव्य निभाते हैं और यह झड़प राष्ट्रीय भावना को मजबूत करती है।
फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन पर जारी किया गया। यह 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। सलमान इसमें कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सलमान के हेयरस्टाइल और ड्रेस को लेकर भी आलोचना हुई।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि फिल्म चाहे कितनी भी नाटकीय हो, वह इतिहास नहीं बदल सकती। अखबार ने यह भी दावा किया कि झड़प के दौरान भारतीय सैनिक रात में LAC पार कर चीन के इलाके में घुसे, जिससे चीनी सैनिकों को स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठाने पड़े। चीन का कहना है कि इस झड़प में चार उनके सैनिक शहीद हुए।
हालांकि, कई स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में इस झड़प में 38 से 60 चीनी सैनिकों की मौत होने की बात कही गई है। ऑस्ट्रेलिया की ‘द क्लैक्सन’ और अमेरिकी ‘न्यूज़वीक’ ने सैटेलाइट इमेज और सोशल मीडिया डेटा के आधार पर ये आंकड़े पेश किए।
गलवान झड़प 15-16 जून 2020 को हुई थी और इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया और LAC पर भारी सैन्य तैनाती, हथियार और आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ। भारत ने कई चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया और सीमा क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेज किया।
इस विवाद के बीच, फिल्म के निर्माताओं ने अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन ट्रेलर को लेकर चीन में लगातार आलोचना और सोशल मीडिया पर बहस जारी है।
--------------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए