- Hindi News
- देश विदेश
- पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जालंधर में दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, जालंधर में दिनदहाड़े वारदात से हड़कंप
नेशनल न्यूज
गुरुद्वारे से निकलते ही थार में बैठे नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, टारगेट किलिंग की आशंका
जालंधर। पंजाब के जालंधर जिले में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 52 वर्षीय ओबरॉय पर उस समय हमला किया गया, जब वे मॉडल टाउन इलाके के एक गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद अपनी थार गाड़ी में बैठ रहे थे। स्कूटी पर सवार हमलावरों ने बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उन्हें सिर और सीने में कुल छह गोलियां लगीं। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए ओबरॉय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओबरॉय जैसे ही गुरुद्वारे से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया है। जालंधर के एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को यह सुनियोजित टारगेट किलिंग का मामला लग रहा है। हमलावरों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों को ओबरॉय की दिनचर्या की पूरी जानकारी थी। वे रोज सुबह गुरुद्वारे आते थे और किस वाहन से आते-जाते हैं, यह भी हमलावरों को मालूम था। इसी कारण हमलावरों ने उन्हें गाड़ी में बैठने तक इंतजार किया, ताकि बचने का कोई मौका न मिले।
घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर ‘शेरू ग्रुप’ नामक एक गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
लक्की ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज थे। वे स्थानीय राजनीति में सक्रिय और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता माने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी पत्नी नगर निगम चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
इस हत्या के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि पंजाब को मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है। वहीं अकाली दल के नेताओं ने भी सरकार पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और सभी नाकों पर अलर्ट जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासे जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।
------------------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए