लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार, हरियाणा और राजस्‍थान में करने वाले थे मर्डर, कारतूस और 6 पिस्टल बरामद

JAGRAN DESK

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी एक मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाले थे.

नई दिल्‍ली: लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग और आरजू बिश्‍नोई गैंग के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस  लगातार शिकंजा कस रही हैं. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह शूटर्स हरियाणा और राजस्‍थान में मर्डर की वारदातों को अंजाम देने वाले थे. हालांकि स्‍पेशल सेल ने समय रहते ही इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने काफी संख्‍या में हथियारों की भी बरामदगी की है. ये सभी आरोपी पहले भी मर्डर और जबरन वसूली की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. 

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल लगातार गैंगस्‍टरों के खिलाफ काम कर रही है. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के साथ ही अन्‍य गैंग पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. बिश्‍नोई गैंग के खिलाफ भी देश भर में कार्रवाई कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी मर्डर के बारे में भी दिल्‍ली पुलिस पूछताछ में जुटी है. 

6 सेमीऑटोमेटिक पिस्‍टल बरामद

पुलिस के मुताबिक, चार राज्‍यों हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब और दिल्‍ली से सात शूटर्स पकड़े गए हैं. यह हरियाणा और राजस्‍थान में मर्डर करने वाले थे. साथ ही आरोपियों के निशाने पर और भी लोग थे. 

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि आरोपियों के पास से 6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल, 26 कारतूस, चोरी की कार, मोटरसाइकिल और जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस मिले हैं. 

उन्‍होंने बताया कि इस डिवाइस का इस्तेमाल करके शूटर टारगेट को ट्रैक करते थे और पीछा कर सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम देते थे 

23 अक्‍टूबर को पहली गिरफ्तारी 

कुशवाहा ने बताया कि इन शूटर्स को आरजू बिश्नोई नाम का शख्‍स इंस्ट्रक्शन दे रहा था. आरजू बिश्नोई लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है, लेकिन अनमोल बिश्नोई इसे ऑपरेट कर रहा था. उन्‍होंने कहा कि आरजू बिश्‍नोई के अनमोल बिश्‍नोई के साथ लिंक मिले हैं. आरजू फिलहाल फरार है. 

उन्‍होंने बताया कि आरोपी गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गर्ग के भांजे सुनील पहलवान की हत्या करने की फिराक में थे. इन्‍हें फिलहाल यह टारगेट दिया गया था और उसके बाद और काम मिलना था. 

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में 23 अक्‍टूबर को पहली गिराफ्तारी हुई थी और दिल्‍ली के कमला नगर से सुखराम नाम के शख्‍स को पकड़ा गया था. इसके बाद साहिल और अमोल को अरेस्ट किया गया और फिर स्‍पेशल सेल ने रितेश को गिरफ्त में लिया. बाद में प्रमोद, संदीप और बादल की गिरफ्तारी हुई. 

डीसीपी कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों को जिस शख्‍स की हत्‍या करनी थी, वह उसकी दो बार रेकी कर चुके थे. पुलिस की गिरफ्त में आया रितेश बिहार का रहने वाला है. वह गंगानगर में रेकी कर रहा था. वहीं गिरफ्त में आए सुखराम ने बताया कि सुनील पहलवान की हत्‍या की जानी थी. बादल, संदीप और अमोल भी रेकी कर चुके थे. 

अनमोल बिश्‍नोई पर 10 लाख का इनाम 

उधर, एनआईए ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है. उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 7 शूटर्स गिरफ्तार, हरियाणा और राजस्‍थान में करने वाले थे मर्डर, कारतूस और 6 पिस्टल बरामद

JAGRAN DESK

नई दिल्‍ली: लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग और आरजू बिश्‍नोई गैंग के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस  लगातार शिकंजा कस रही हैं. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह शूटर्स हरियाणा और राजस्‍थान में मर्डर की वारदातों को अंजाम देने वाले थे. हालांकि स्‍पेशल सेल ने समय रहते ही इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया. आरोपियों के पास से पुलिस ने काफी संख्‍या में हथियारों की भी बरामदगी की है. ये सभी आरोपी पहले भी मर्डर और जबरन वसूली की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. 

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल लगातार गैंगस्‍टरों के खिलाफ काम कर रही है. लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के साथ ही अन्‍य गैंग पर भी शिकंजा कसा जा रहा है. बिश्‍नोई गैंग के खिलाफ भी देश भर में कार्रवाई कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी मर्डर के बारे में भी दिल्‍ली पुलिस पूछताछ में जुटी है. 

6 सेमीऑटोमेटिक पिस्‍टल बरामद

पुलिस के मुताबिक, चार राज्‍यों हरियाणा, राजस्‍थान, पंजाब और दिल्‍ली से सात शूटर्स पकड़े गए हैं. यह हरियाणा और राजस्‍थान में मर्डर करने वाले थे. साथ ही आरोपियों के निशाने पर और भी लोग थे. 

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि आरोपियों के पास से 6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्‍टल, 26 कारतूस, चोरी की कार, मोटरसाइकिल और जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस मिले हैं. 

उन्‍होंने बताया कि इस डिवाइस का इस्तेमाल करके शूटर टारगेट को ट्रैक करते थे और पीछा कर सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम देते थे 

23 अक्‍टूबर को पहली गिरफ्तारी 

कुशवाहा ने बताया कि इन शूटर्स को आरजू बिश्नोई नाम का शख्‍स इंस्ट्रक्शन दे रहा था. आरजू बिश्नोई लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है, लेकिन अनमोल बिश्नोई इसे ऑपरेट कर रहा था. उन्‍होंने कहा कि आरजू बिश्‍नोई के अनमोल बिश्‍नोई के साथ लिंक मिले हैं. आरजू फिलहाल फरार है. 

उन्‍होंने बताया कि आरोपी गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार गर्ग के भांजे सुनील पहलवान की हत्या करने की फिराक में थे. इन्‍हें फिलहाल यह टारगेट दिया गया था और उसके बाद और काम मिलना था. 

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में 23 अक्‍टूबर को पहली गिराफ्तारी हुई थी और दिल्‍ली के कमला नगर से सुखराम नाम के शख्‍स को पकड़ा गया था. इसके बाद साहिल और अमोल को अरेस्ट किया गया और फिर स्‍पेशल सेल ने रितेश को गिरफ्त में लिया. बाद में प्रमोद, संदीप और बादल की गिरफ्तारी हुई. 

डीसीपी कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों को जिस शख्‍स की हत्‍या करनी थी, वह उसकी दो बार रेकी कर चुके थे. पुलिस की गिरफ्त में आया रितेश बिहार का रहने वाला है. वह गंगानगर में रेकी कर रहा था. वहीं गिरफ्त में आए सुखराम ने बताया कि सुनील पहलवान की हत्‍या की जानी थी. बादल, संदीप और अमोल भी रेकी कर चुके थे. 

अनमोल बिश्‍नोई पर 10 लाख का इनाम 

उधर, एनआईए ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है. उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/7-shooters-of-lawrence-bishnoi-gang-arrested-who-were-about/article-2007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.