UP में आंधी-तूफान से हुईं 94 मौतें, राजस्थान-MP में हीटवेव का कहर जारी

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से 94 लोगों की मौत, जबकि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण हीटवेव का असर जारी। कई राज्यों में मौसम अलर्ट।

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। कहीं तेज आंधी और बारिश से तबाही मच रही है, तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें प्रयागराज, अयोध्या, भदोही सहित लगभग 30 जिलों में हादसों के चलते 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज में और 16 भदोही में हुईं। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर पड़े और सड़कों पर घंटों जाम जैसी स्थिति रही। बरेली में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही आंधी के दौरान एक युवक टीनशेड समेत हवा में उछल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्नाव, गोंडा और बांदा जिलों में कई वाहनों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

दूसरी ओर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजस्थान का जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। डीग में 12वीं कक्षा की चार छात्राएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। अलवर में तेज हवा के चलते एक बिजली का खंभा गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले हीटवेव की चपेट में हैं। खजुराहो में बुधवार को तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही। भोपाल और ग्वालियर जैसे कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही थीं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

इधर, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। बिहार के पूर्णिया, कटिहार समेत सात जिलों में तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में भी गर्मी बढ़ रही है और 17 मई से हीटवेव का येल्लो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। इस समय देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2026 By Rohit.P

UP में आंधी-तूफान से हुईं 94 मौतें, राजस्थान-MP में हीटवेव का कहर जारी

नेशनल डेस्क

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। कहीं तेज आंधी और बारिश से तबाही मच रही है, तो कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें प्रयागराज, अयोध्या, भदोही सहित लगभग 30 जिलों में हादसों के चलते 94 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 17 मौतें प्रयागराज में और 16 भदोही में हुईं। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर पड़े और सड़कों पर घंटों जाम जैसी स्थिति रही। बरेली में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही आंधी के दौरान एक युवक टीनशेड समेत हवा में उछल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्नाव, गोंडा और बांदा जिलों में कई वाहनों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। बांदा में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 51 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

दूसरी ओर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राजस्थान का जैसलमेर लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना रहा, जहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आईं। डीग में 12वीं कक्षा की चार छात्राएं गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। अलवर में तेज हवा के चलते एक बिजली का खंभा गिर गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिले हीटवेव की चपेट में हैं। खजुराहो में बुधवार को तापमान 45.4 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही। भोपाल और ग्वालियर जैसे कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही थीं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

इधर, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। बिहार के पूर्णिया, कटिहार समेत सात जिलों में तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हरियाणा में भी गर्मी बढ़ रही है और 17 मई से हीटवेव का येल्लो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है, जिसमें तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। इस समय देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/94-deaths-due-to-storm-in-up-heat-wave-continues/article-53322

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.