200 किलो के शख्स ने चौथी मंजिल पर की सुसाइड की कोशिश, नीचे उतारने में 11 जवानों का छूटा पसीना

JAGRAN DESK

शख्स का वजन ज्यादा होने की वजह से उसे नीचे उतारने में करीब एक दर्जन लोगों का पसीना छूट गया। शख्स ने अपने दोनों हाथों की नसें काट ली थीं और वह चौथी मंजिल पर था।

guगुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 200 किलो के शख्स ने चौथी मंजिल पर सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन इस शख्स को नीचे उतारने में करीब एक दर्जन लोगों के पसीने छूट गए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सूरत के अमरोली में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए अपने दोनों हाथों की नस काट दी। 200 किलो वजनी युवक को इलाज के लिए अपार्टमेंट से नीचे उतारना था लेकिन पड़ोसियों की तमाम कोशिशों के बाद भी वह ऐसा नहीं कर सके।

शख्स का वजन ज्यादा होने की वजह से उसे नीचे नहीं उतारा जा पा रहा था। ऐसे में युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों को मदद के लिए बुलाया गया। करीब 11 पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों ने मिलकर कपड़े की एक बड़ी झोली बनाई और बीच में युवक को बिठाकर चौथी मंजिल से नीचे लेकर आए।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, अमरोली क्रॉस रोड स्थित सताधार सोसायटी अपार्टमेंट के चौथी मंजिल पर रहने वाले कल्पेश भट्ट ने अज्ञात कारणवश रविवार शाम अपने दोनो हाथों की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे लहुलुहान देखकर परिवार वाले डर गए। उन्होंने पड़ोस के लोगों की मदद लेकर कल्पेश को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे।

परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कल्पेश को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने भी बहुत कोशिश की। युवक का वजन इतना भारी था कि उनको भी कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार थक हारकर दमकल कर्मियों की मदद लेनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने बताया कि युवक का वजन काफी ज्यादा था। उसकी दोनों कलाइयों से खून बह रहा था। इसलिए एक मजबूत कपड़े की झोली बनाई गई और युवक को झोली में डालकर 11 लोगों ने उठाकर उसे चौथी मंजिल से नीचे उतारा। शख्स को नीचे लाने में 7 दमकल कर्मी और 4 पुलिस जवानों के पसीने छूट गए। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Oct 2024 By दैनिक जागरण

200 किलो के शख्स ने चौथी मंजिल पर की सुसाइड की कोशिश, नीचे उतारने में 11 जवानों का छूटा पसीना

JAGRAN DESK

guगुजरात के सूरत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 200 किलो के शख्स ने चौथी मंजिल पर सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन इस शख्स को नीचे उतारने में करीब एक दर्जन लोगों के पसीने छूट गए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल सूरत के अमरोली में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए अपने दोनों हाथों की नस काट दी। 200 किलो वजनी युवक को इलाज के लिए अपार्टमेंट से नीचे उतारना था लेकिन पड़ोसियों की तमाम कोशिशों के बाद भी वह ऐसा नहीं कर सके।

शख्स का वजन ज्यादा होने की वजह से उसे नीचे नहीं उतारा जा पा रहा था। ऐसे में युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों को मदद के लिए बुलाया गया। करीब 11 पुलिसकर्मी और दमकलकर्मियों ने मिलकर कपड़े की एक बड़ी झोली बनाई और बीच में युवक को बिठाकर चौथी मंजिल से नीचे लेकर आए।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, अमरोली क्रॉस रोड स्थित सताधार सोसायटी अपार्टमेंट के चौथी मंजिल पर रहने वाले कल्पेश भट्ट ने अज्ञात कारणवश रविवार शाम अपने दोनो हाथों की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे लहुलुहान देखकर परिवार वाले डर गए। उन्होंने पड़ोस के लोगों की मदद लेकर कल्पेश को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन वो नाकामयाब रहे।

परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कल्पेश को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने भी बहुत कोशिश की। युवक का वजन इतना भारी था कि उनको भी कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार थक हारकर दमकल कर्मियों की मदद लेनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने बताया कि युवक का वजन काफी ज्यादा था। उसकी दोनों कलाइयों से खून बह रहा था। इसलिए एक मजबूत कपड़े की झोली बनाई गई और युवक को झोली में डालकर 11 लोगों ने उठाकर उसे चौथी मंजिल से नीचे उतारा। शख्स को नीचे लाने में 7 दमकल कर्मी और 4 पुलिस जवानों के पसीने छूट गए। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-200-kg-man-attempted-suicide-on-the-fourth-floor/article-1295

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.