दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी AAP, कयास पर लगा ब्रेक

JAGRAN DESK

हरियाणा चुनाव के परिणाम के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संबंधों पर भी असर पड़ना तय है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को बड़ा झटका लगा है. अब सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव है तो कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या दिल्ली में बीजेपी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. इस संबंध में AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी. कांग्रेस अति-आत्मविश्वास में है तो बीजेपी में जीत का अहंकार है. दिल्ली सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम किया है उसके आधार पर तीसरी बार जनता से वोट मांगेगी.

हालांकि, जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाएं शुरू हुई थी, और अलग-अलग समय पर दोनों ही दलों के नेता इसे अफवाह बता रहे थे. अंत में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों मेंTTT से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा. दोनों पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता ने स्पष्ट कह दिया था कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था, विधानसभा चुनाव में पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा से सटे पंजाब और दिल्ली दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है. इसलिए दोनों राज्यों का सरकार चलाने का मॉडल पेश कर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता से वोट देने की अपील की थी. मगर वोटरों ने पार्टी को निराश किया. अब इसका असर क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा? कल से ही इसकी चर्चा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बीच कर रहे हैं. वहीं, केजरीवाल ने चुनाव नतीजे के रुझान आने के दौरान ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास और आपसी कलह से बचें.

हरियाणा में लगा AAP को बड़ा झटका: आम आदमी पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल प्राप्त वोटों में से 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं. इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे और उसे 0.48 फीसदी वोट मिला था. खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उम्मीद थी कि इस बार में चुनाव में पार्टी किंग मेकर की भूमिका में होगी. इसके कई कारण थे.

पहला अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट द्वारा जमानत मिलना, दिल्ली सरकार के काम और योजनाएं, बीजेपी के खिलाफ केजरीवाल का आक्रामक रवैया और अपने खुद के हरियाणा से होने को वे अपने पक्ष में मान रहे थे. मगर यह नहीं चला. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी को दम है तो वह नवंबर में चुनाव कराएं, ऐसे में समय से पहले चुनाव हुआ तो पार्टी की रणनीति क्या होगी मंथन शुरू हो गया है.

चुनावी रणनीति में बदलाव कर सकती है AAP: माना जा रहा है कि हरियाणा के नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी चुनावी रणनीति में भी कुछ बदलाव कर सकती है. जिन इलाकों में बीजेपी आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है वहां पर पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए पार्टी कुछ विशेष अभियान शुरू कर सकती है. इसके अलावा प्रत्याशियों के चयन में भी पार्टी इस बार अधिक सतर्कता बरतेगी. मुस्लिम बहुल इलाके में पहले की तुलना में वोट बैंक खिसकने का डर है, ऐसे में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सीटों पर समझौता हो सकता है, इन संभावनाओं पर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में लिया गया फैसला अंतिम होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी AAP, कयास पर लगा ब्रेक

JAGRAN DESK

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को बड़ा झटका लगा है. अब सामने दिल्ली विधानसभा चुनाव है तो कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या दिल्ली में बीजेपी को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. इस संबंध में AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी. कांग्रेस अति-आत्मविश्वास में है तो बीजेपी में जीत का अहंकार है. दिल्ली सरकार ने पिछले 10 सालों में जो काम किया है उसके आधार पर तीसरी बार जनता से वोट मांगेगी.

हालांकि, जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाएं शुरू हुई थी, और अलग-अलग समय पर दोनों ही दलों के नेता इसे अफवाह बता रहे थे. अंत में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों मेंTTT से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारा. दोनों पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेता ने स्पष्ट कह दिया था कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था, विधानसभा चुनाव में पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा से सटे पंजाब और दिल्ली दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है. इसलिए दोनों राज्यों का सरकार चलाने का मॉडल पेश कर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता से वोट देने की अपील की थी. मगर वोटरों ने पार्टी को निराश किया. अब इसका असर क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा? कल से ही इसकी चर्चा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बीच कर रहे हैं. वहीं, केजरीवाल ने चुनाव नतीजे के रुझान आने के दौरान ही मंगलवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि अति आत्मविश्वास और आपसी कलह से बचें.

हरियाणा में लगा AAP को बड़ा झटका: आम आदमी पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल प्राप्त वोटों में से 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं. इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 46 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे और उसे 0.48 फीसदी वोट मिला था. खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को उम्मीद थी कि इस बार में चुनाव में पार्टी किंग मेकर की भूमिका में होगी. इसके कई कारण थे.

पहला अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और फिर कोर्ट द्वारा जमानत मिलना, दिल्ली सरकार के काम और योजनाएं, बीजेपी के खिलाफ केजरीवाल का आक्रामक रवैया और अपने खुद के हरियाणा से होने को वे अपने पक्ष में मान रहे थे. मगर यह नहीं चला. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल लगातार कह रहे हैं कि बीजेपी को दम है तो वह नवंबर में चुनाव कराएं, ऐसे में समय से पहले चुनाव हुआ तो पार्टी की रणनीति क्या होगी मंथन शुरू हो गया है.

चुनावी रणनीति में बदलाव कर सकती है AAP: माना जा रहा है कि हरियाणा के नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपनी चुनावी रणनीति में भी कुछ बदलाव कर सकती है. जिन इलाकों में बीजेपी आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है वहां पर पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए पार्टी कुछ विशेष अभियान शुरू कर सकती है. इसके अलावा प्रत्याशियों के चयन में भी पार्टी इस बार अधिक सतर्कता बरतेगी. मुस्लिम बहुल इलाके में पहले की तुलना में वोट बैंक खिसकने का डर है, ऐसे में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सीटों पर समझौता हो सकता है, इन संभावनाओं पर पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में लिया गया फैसला अंतिम होगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-break-on-speculations-that-aap-will-not-forge-alliance/article-983

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.