विदेश से लौटे सनकी युवक ने परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड को भी उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

JAGRAN DESK

परिवार के लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद जहर खा लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उसकी हालत स्थिर है। पुलिस अब उससे हत्या के पीछे की वजह कबूलवाना चाहती है।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने केरल की राजधानी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसने परिवार के पांच सदस्यों और गर्लफ्रेंड सहित छह लोगों की नृशंस हत्या की बात कबूल की है। हालांकि, इसमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी की मां की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

हत्या करने के बाद खुद खाया जहर

5 लोगों की क्रूर हत्या के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले आरोपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद उसने जहर खा लिया, पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया है।

आरोपी युवक की हुई पहचान

आरोपी की पहचान पेरुमला के रहने वाले अफान के रूप में हुई है। अफान ने कुबूल किया कि उसने उन्होंने तीन घरों में रहने वाले छह लोगों को मार डाला है। आरोपी के दावों की जांच करने गई पुलिस ने पाया कि 3 घरों में छह पीड़ित खून से लथपथ पड़े मिले। 

मां को छोड़कर सबकी चली गई जान

पुलिस के पहुंचने से पहले अफान की मां को छोड़कर बाकी सभी ने दम तोड़ दिया था। उनकी मां शेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

गर्लफ्रेंड समेत परिवार के इन लोगों की हत्या की

आरोपी ने कथित तौर पर अपनी दादी, छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों सहित अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान की गई है। दादी सलमाबीबी,  13 वर्षीय भाई अफसान,  उसके पिता का भाई, लतीफ,  लतीफ की पत्नी, शाहिदा  और गर्लफ्रेंड फरजाना की हत्या की गई है।

हाल ही में विदेश से लौटा था युवक

आरोपी अफान अपने पिता के साथ विदेश में रह रहा था। हाल ही में विजिटिंग वीजा पर लौटा था। उसकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

विदेश से लौटे सनकी युवक ने परिवार के 5 लोगों की कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड को भी उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

JAGRAN DESK

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने केरल की राजधानी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसने परिवार के पांच सदस्यों और गर्लफ्रेंड सहित छह लोगों की नृशंस हत्या की बात कबूल की है। हालांकि, इसमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी की मां की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

हत्या करने के बाद खुद खाया जहर

5 लोगों की क्रूर हत्या के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले आरोपी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद उसने जहर खा लिया, पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया है।

आरोपी युवक की हुई पहचान

आरोपी की पहचान पेरुमला के रहने वाले अफान के रूप में हुई है। अफान ने कुबूल किया कि उसने उन्होंने तीन घरों में रहने वाले छह लोगों को मार डाला है। आरोपी के दावों की जांच करने गई पुलिस ने पाया कि 3 घरों में छह पीड़ित खून से लथपथ पड़े मिले। 

मां को छोड़कर सबकी चली गई जान

पुलिस के पहुंचने से पहले अफान की मां को छोड़कर बाकी सभी ने दम तोड़ दिया था। उनकी मां शेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

गर्लफ्रेंड समेत परिवार के इन लोगों की हत्या की

आरोपी ने कथित तौर पर अपनी दादी, छोटे भाई और अन्य रिश्तेदारों सहित अपने ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान की गई है। दादी सलमाबीबी,  13 वर्षीय भाई अफसान,  उसके पिता का भाई, लतीफ,  लतीफ की पत्नी, शाहिदा  और गर्लफ्रेंड फरजाना की हत्या की गई है।

हाल ही में विदेश से लौटा था युवक

आरोपी अफान अपने पिता के साथ विदेश में रह रहा था। हाल ही में विजिटिंग वीजा पर लौटा था। उसकी मां का कैंसर का इलाज चल रहा था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-cynical-youth-who-returned-from-abroad-killed-5-family/article-11585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.