8 घंटे में 860 किमी की दूरी… हरिद्वार से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, कम समय में पहुंचेंगे प्रयागराज

JAGRAN DESK

गंगा एक्सप्रेसवे से हरिद्वार के जुड़ जाने से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के साथ मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे अब उत्तराखंड से जुड़ेगा. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे धर्मिक नगरी हरिद्वार से जोड़े जाने की घोषणा की है. इसके बनने से हरिद्वार और प्रयागराज की दूरी मात्र 8 घंटे में पूरी हो सकेगी. दोनों शहरों की दूरी करीब 860 किलोमीटर की है. वर्तमान में इसे पूरा करने के लिए 13 घंटे लगते हैं. इससे पहले गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर और मुजफ्फरनगर से जोड़े जाने का ऐलान किया जा चुका है.

गंगा एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा है. यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा. यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर निकलेगा. लेकिन अब इसे मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा. गंगा एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़े जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आप 8 घंटे में प्रयागराज जाइएगा. वहां डुबकी लगाइए बड़े हनुमान जी के दर्शन कर वापस आइए. इस घोषणा के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेस-वे जोड़े जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट सर्वे पूरा होने के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि ‘गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आप आठ घंटे में प्रयागराज जाइएगा. वहां डुबकी लगाइए बड़े हनुमान जी के दर्शन कर मेरठ वापस आइए. गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार तक ले जाने वाले हैं. हम दो कुंभ नगरियों को जोड़ेंगे. गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार तक ले जाने वाले हैं.’ गंगा एक्सप्रेस-वे से हरिद्वार और प्रयागराज एक जुड़ने से इनके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा औरउत्तराखंड से यूपी के कनेक्शन को भी मजबूती मिलेगी.

जुड़ेंगे मुजफ्फरनगर और बिजनौर

गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के लोग आसानी से हरिद्वार और प्रयागराज जा सकेंगे. इससे पहले सीएम योगी ने सदन में गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार को लेकर ऐलान किया था. इसमें मुजफ्फरनगर औए बिजनौर को शामिल किया गया था, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था. गंगा एक्सप्रेस-वे कोमुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शुकतीर्थ और बिजनौर के ऐतिहासिक विदुर कुटी से जोड़ा जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

8 घंटे में 860 किमी की दूरी… हरिद्वार से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे, कम समय में पहुंचेंगे प्रयागराज

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेस-वे अब उत्तराखंड से जुड़ेगा. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे धर्मिक नगरी हरिद्वार से जोड़े जाने की घोषणा की है. इसके बनने से हरिद्वार और प्रयागराज की दूरी मात्र 8 घंटे में पूरी हो सकेगी. दोनों शहरों की दूरी करीब 860 किलोमीटर की है. वर्तमान में इसे पूरा करने के लिए 13 घंटे लगते हैं. इससे पहले गंगा एक्सप्रेस-वे को बिजनौर और मुजफ्फरनगर से जोड़े जाने का ऐलान किया जा चुका है.

गंगा एक्सप्रेस-वे 594 किलोमीटर लंबा है. यह मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा. यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों से होकर निकलेगा. लेकिन अब इसे मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा. गंगा एक्सप्रेस-वे को उत्तराखंड के हरिद्वार से जोड़े जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आप 8 घंटे में प्रयागराज जाइएगा. वहां डुबकी लगाइए बड़े हनुमान जी के दर्शन कर वापस आइए. इस घोषणा के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेस-वे जोड़े जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट सर्वे पूरा होने के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने कहा है कि ‘गंगा एक्सप्रेस-वे बनने के बाद आप आठ घंटे में प्रयागराज जाइएगा. वहां डुबकी लगाइए बड़े हनुमान जी के दर्शन कर मेरठ वापस आइए. गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार तक ले जाने वाले हैं. हम दो कुंभ नगरियों को जोड़ेंगे. गंगा एक्सप्रेस वे को हरिद्वार तक ले जाने वाले हैं.’ गंगा एक्सप्रेस-वे से हरिद्वार और प्रयागराज एक जुड़ने से इनके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा औरउत्तराखंड से यूपी के कनेक्शन को भी मजबूती मिलेगी.

जुड़ेंगे मुजफ्फरनगर और बिजनौर

गंगा एक्सप्रेस-वे बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के लोग आसानी से हरिद्वार और प्रयागराज जा सकेंगे. इससे पहले सीएम योगी ने सदन में गंगा एक्सप्रेस-वे के विस्तार को लेकर ऐलान किया था. इसमें मुजफ्फरनगर औए बिजनौर को शामिल किया गया था, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था. गंगा एक्सप्रेस-वे कोमुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शुकतीर्थ और बिजनौर के ऐतिहासिक विदुर कुटी से जोड़ा जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-distance-of-860-km-in-8-hours%E2%80%A6-ganga-expressway/article-13558

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.