गाजियाबाद: लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों और एक महिला की मौत

JAGRAN DESK

गाजियाबाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी में भीषण आग लगने से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

गाजियाबाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक घर में आग लगने की वजह से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। इन चारों की मौत की वजह आग में झुलसना और धुएं में दम घुटना बताया जा रहा है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त घर में 8 लोग मौजूद थे। बाकी लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। 

संकरी गली, तीन मंजिला मकान और आग का कहर

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वहां सिलाई मशीनें लगी हुई थीं। संभवत: वहां पर सिलाई का काम होता था। ये मकान संकरी गली में स्थित था और 50 गज में तीन मंजिला बना था। आग इतनी भीषण थी कि वह दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। 

आग लगने का वक्त रात में बताया जा रहा है, यही वजह है कि लोगों का कहना है कि मृतकों को आग लगने की भनक नहीं लग पाई और उनकी मौत दम घुटने से हो गई।

एक ही परिवार के हैं चारों मृतक, पुलिस ने कही ये बात

गाजियाबाद में मकान में आग लगने की बड़ी घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। अभी तक की जानकारी में पुलिस बता रही है कि परिवार के 8 लोग मकान में थे। इनमें से 4 मृत मिले हैं, मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। पता चला कि रात में आग लगी और मकान में सो रहे लोग चपेट में आ गए। 4 लोग मृत मिले हैं, अन्य चार हल्के झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CFO ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2025 By दैनिक जागरण

गाजियाबाद: लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी के घर में लगी भीषण आग, 3 बच्चों और एक महिला की मौत

JAGRAN DESK

गाजियाबाद लोनी के कंचन पार्क कॉलोनी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक घर में आग लगने की वजह से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है। इन चारों की मौत की वजह आग में झुलसना और धुएं में दम घुटना बताया जा रहा है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त घर में 8 लोग मौजूद थे। बाकी लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। 

संकरी गली, तीन मंजिला मकान और आग का कहर

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वहां सिलाई मशीनें लगी हुई थीं। संभवत: वहां पर सिलाई का काम होता था। ये मकान संकरी गली में स्थित था और 50 गज में तीन मंजिला बना था। आग इतनी भीषण थी कि वह दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। 

आग लगने का वक्त रात में बताया जा रहा है, यही वजह है कि लोगों का कहना है कि मृतकों को आग लगने की भनक नहीं लग पाई और उनकी मौत दम घुटने से हो गई।

एक ही परिवार के हैं चारों मृतक, पुलिस ने कही ये बात

गाजियाबाद में मकान में आग लगने की बड़ी घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। अभी तक की जानकारी में पुलिस बता रही है कि परिवार के 8 लोग मकान में थे। इनमें से 4 मृत मिले हैं, मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।

मुख्य अग्नि शमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। पता चला कि रात में आग लगी और मकान में सो रहे लोग चपेट में आ गए। 4 लोग मृत मिले हैं, अन्य चार हल्के झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CFO ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-massive-fire-broke-out-in-a-house-in-kanchan/article-8022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.