'एक मर्डर की छूट दी जाए', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से महिला नेता की मांग

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र की महिला नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर महिलाओं को एक हत्या की छूट देने की मांग की.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (एसपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विवादास्पद मांग की. रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए.

रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में कहा कि सबसे पहले आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा देश शांति और अहिंसा के प्रतीक महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी के देश के रूप में जाना जाता है. हालांकि, देश में महिलाएं असुरक्षित हैं. उनके खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं. विश्व जनसंख्या समीक्षा सर्वेक्षण में भारत को महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश बताया गया है. इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी है. ऐसे में महिलाओं की ओर से आपसे यह अनुरोध है कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए."

रोहिणी खडसे ने पत्र में लिखा कि महिलाओं को बलात्कारी प्रवृत्ति, दमनकारी मानसिकता और लचर कानून व्यवस्था को समाप्त करने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना भी जिक्र किया और कहा, "जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की हालत क्या होगी?" रोहिणी ने लिखा कि कृपया इस मांग को स्वीकार करें और हमें महिला दिवस का उपहार दें.

सह्याद्री गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर शक्ति अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर रोहिणी खडसे के नेतृत्व में शनिवार को एनसीपी-एसपी ने मुंबई में सह्याद्रि गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मालाबार हिल स्थित सह्याद्री गेस्ट हाउसमें बैठक चल रही थी.

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और शक्ति अधिनियम को लागू करने की मांग की. हालांकि, पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें मालाबार हिल पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'एक मर्डर की छूट दी जाए', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से महिला नेता की मांग

JAGRAN DESK

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (एसपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विवादास्पद मांग की. रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या करने की छूट दी जाए.

रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में कहा कि सबसे पहले आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा देश शांति और अहिंसा के प्रतीक महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी के देश के रूप में जाना जाता है. हालांकि, देश में महिलाएं असुरक्षित हैं. उनके खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं. विश्व जनसंख्या समीक्षा सर्वेक्षण में भारत को महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश बताया गया है. इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी है. ऐसे में महिलाओं की ओर से आपसे यह अनुरोध है कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए."

रोहिणी खडसे ने पत्र में लिखा कि महिलाओं को बलात्कारी प्रवृत्ति, दमनकारी मानसिकता और लचर कानून व्यवस्था को समाप्त करने का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना भी जिक्र किया और कहा, "जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की हालत क्या होगी?" रोहिणी ने लिखा कि कृपया इस मांग को स्वीकार करें और हमें महिला दिवस का उपहार दें.

सह्याद्री गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर शक्ति अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर रोहिणी खडसे के नेतृत्व में शनिवार को एनसीपी-एसपी ने मुंबई में सह्याद्रि गेस्ट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच मालाबार हिल स्थित सह्याद्री गेस्ट हाउसमें बैठक चल रही थी.

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और शक्ति अधिनियम को लागू करने की मांग की. हालांकि, पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें मालाबार हिल पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-murder-exemption-should-be-given-for-a-woman-leader/article-13204

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.