भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प, विकसित राष्ट्र बनाने में उत्तर प्रदेश का रहेगा अहम योगदान

Digital Desk

विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में शहरीकरण और रियल एस्टेट की निर्णायक भूमिका: मनोज कुमार सिंह

नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल में क्रेडाई (CREDAI) द्वारा आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत @2047 राष्ट्रीय सम्मेलन का 20 दिसंबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 19 से 20 दिसंबर तक चले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से जुड़े रियल एस्टेट, उद्योग और शहरी विकास से जुड़े प्रमुख व्यावसायिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह भी सम्मिलित रहे। 

WhatsApp Image 2025-12-20 at 7.39.06 PM

मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत @2047 भारत सरकार का एक दूरदर्शी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध, सामाजिक रूप से समावेशी और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ विकसित राष्ट्र बनाना है। यह संकल्प तीन मूल स्तंभों—समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व पर आधारित है।

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकसित राष्ट्र बनने की कुंजी उसकी शहरीकरण की गति से जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि जब तक किसी देश की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी शहरी नहीं होती और प्रति व्यक्ति आय 12,000 डॉलर के स्तर तक नहीं पहुँचती, तब तक वह विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। वर्तमान में भारत में शहरीकरण लगभग 35 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह मात्र 23–24 प्रतिशत है, जो राज्य में सुनियोजित शहरी विकास की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने बताया कि राज्य कृषि-प्रधान है, जहाँ 75 प्रतिशत भूमि कृषि के अंतर्गत और 86 प्रतिशत क्षेत्र सिंचित है। ऐसे में शहरीकरण को संतुलित और योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ाना आवश्यक है।

मैकिंज़ी ग्लोबल इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अगले 15 वर्षों में जिन 18 सेक्टरों में सबसे अधिक वैल्यू एडिशन होगा, उनमें अर्बन कंस्ट्रक्शन पहले स्थान पर है। शहरी निर्माण क्षेत्र का आकार 190 बिलियन डॉलर से बढ़कर लगभग 500 बिलियन डॉलर तक पहुँचने की संभावना है।

WhatsApp Image 2025-12-20 at 7.39.05 PM (1)

मनोज कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि बीते सात वर्षों में यूपी देश का एकमात्र राज्य है जिसने न केवल अपना GDP बल्कि प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी की है, जबकि इस दौरान राज्य की जनसंख्या में लगभग चार करोड़ की वृद्धि हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे नए शहरों का विकास यूपी को अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बनाता है।

रियल एस्टेट सेक्टर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश के GDP में 08–09 प्रतिशत का योगदान देता है, जो कंस्ट्रक्शन को जोड़ने पर 14–15 प्रतिशत तक पहुँच जाता है। यह सेक्टर 250 से अधिक उद्योगों को प्रभावित करता है और करोड़ों लोगों—विशेषकर अनस्किल्ड और सेमी-स्किल्ड श्रमिकों—को रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बिल्डर समुदाय को सहयोग देने से सीधे तौर पर होमबायर्स और पूरी अर्थव्यवस्था को लाभ होता है।

 उन्होंने टूरिज्म, रेंटल हाउसिंग और डेटा सेंटर को रियल एस्टेट सेक्टर के भविष्य के बड़े अवसर बताते हुए कहा कि भारत को रियल एस्टेट को केवल खरीद-फरोख्त तक सीमित न रखकर एक दीर्घकालिक एसेट क्लास के रूप में विकसित करना होगा। पेंशन फंड, इंश्योरेंस कंपनियों और REITs की भागीदारी को उन्होंने इस दिशा में आवश्यक बताया।

WhatsApp Image 2025-12-20 at 7.39.05 PM

अपने संबोधन के अंत में मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रियल एस्टेट का भविष्य केवल निर्माण में नहीं, बल्कि ऑपरेशंस, पारदर्शिता और लॉन्ग-टर्म एसेट परफॉर्मेंस में निहित है। यदि इन बुनियादी सिद्धांतों पर कार्य किया गया, तो यही सेक्टर भारत और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का सबसे सशक्त इंजन बनेगा।

CREDAI के बारे में

कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (CREDAI) भारत में निजी रियल एस्टेट डेवलपर्स की शीर्ष संस्था है। इसकी स्थापना वर्ष 1999 में भारतीय रियल एस्टेट उद्योग को संगठित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में CREDAI 20 राज्यों के 230 शहर अध्यायों के माध्यम से 13,000 से अधिक डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करता है और नीति निर्माण में विभिन्न मंत्रालयों के समक्ष उद्योग का पक्ष प्रभावी रूप से रखता है।

WhatsApp Image 2025-12-20 at 7.39.04 PM (1)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/a-resolution-has-been-taken-to-make-india-a-developed/article-40510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.