उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,सावधानी को लेकर एडवाइजरी जारी

JAGRAN DESK

मौसम विभाग ने 28 फरवरी को ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलाधिकारी समेत आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में जिसमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ शामिल है, वहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.

27 फरवरी को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं. जिसमें 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान भारी बर्फबारी की संभावना कुछ जिलों में हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ऐसे जिले हैं, जहां पर 3000 से लेकर 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से एवलांच आने का भी खतरा है.

मौसम विभाग ने अपने स्पेशल अलर्ट में जानकारी दी है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें खासकर 28 फरवरी को जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसको लेकर मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान बारिश और बर्फबारी की वजह से सड़कें बाधित हो सकती है. इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में यह बताया है कि भारी बारिश और बर्फबारी के चलते लैंडस्लाइड या फिर पहाड़ों से सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना है. इसलिए जब बारिश और बर्फबारी ज्यादा हो तो ऐसे में आम लोगों को यात्रा करने से बचना चाहिए.

मौसम विभाग की एडवाइजरी में यह भी जानकारी दी गई है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान काफी नीचे गिर सकता है. ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने अपने एडवाइजरी में सभी जिलाधिकारी इसके अलावा आपदा प्रबंधन अधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, PWD और राहत तथा आपदा कार्यों में काम करने वाली सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान भारी बर्फबारी की वजह से सड़के बंद हो सकती है, लिहाजा खाने पीने के अलावा दवाइयां और सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और स्नो कटर मशीन पर्याप्त मात्र में रखने की सलाह दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट,सावधानी को लेकर एडवाइजरी जारी

JAGRAN DESK

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलाधिकारी समेत आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में जिसमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ शामिल है, वहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.

27 फरवरी को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं. जिसमें 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान भारी बर्फबारी की संभावना कुछ जिलों में हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ऐसे जिले हैं, जहां पर 3000 से लेकर 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से एवलांच आने का भी खतरा है.

मौसम विभाग ने 28 फरवरी को ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने अपने स्पेशल अलर्ट में जानकारी दी है कि इस दौरान इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें खासकर 28 फरवरी को जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उसको लेकर मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान बारिश और बर्फबारी की वजह से सड़कें बाधित हो सकती है. इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में यह बताया है कि भारी बारिश और बर्फबारी के चलते लैंडस्लाइड या फिर पहाड़ों से सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने की घटनाएं होने की संभावना है. इसलिए जब बारिश और बर्फबारी ज्यादा हो तो ऐसे में आम लोगों को यात्रा करने से बचना चाहिए.

मौसम विभाग की एडवाइजरी में यह भी जानकारी दी गई है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान काफी नीचे गिर सकता है. ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने अपने एडवाइजरी में सभी जिलाधिकारी इसके अलावा आपदा प्रबंधन अधिकारियों, पुलिस, एसडीआरएफ, PWD और राहत तथा आपदा कार्यों में काम करने वाली सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान भारी बर्फबारी की वजह से सड़के बंद हो सकती है, लिहाजा खाने पीने के अलावा दवाइयां और सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और स्नो कटर मशीन पर्याप्त मात्र में रखने की सलाह दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/advisory-continues-for-heavy-rain-and-snowfall-alerts-in-uttarakhand/article-11646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.