43 साल बाद किसी भारतीय PM का कुवैत दौरा, 2 दिन में क्या-क्या करेंगे मोदी?

JAGRAN DESK

पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 43 साल बाद ये पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम का कुवैत दौरा हो रहा है. पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर यहां का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 43 साल बाद ये पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम का कुवैत दौरा हो रहा है. पीएम मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत के दौरे पर रहेंगे. कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के बुलावे पर प्रधानमंत्री मोदी वहां जा रहे हैं. भारत की तरफ से आखिरी बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1981 में 43 साल पहले कुवैत का दौरा किया था. तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2009 में पश्चिम एशियाई देश की यात्रा की थी.

2 दिन में क्या-क्या करेंगे मोदी?

पीएम मोदी कुवैत के लिए रवाना हो चुके हैं. 2 घंटे 20 मिनट के बाद यानी 11 बजकर 35 मिनट पर उनका विमान कुवैत पहुंचेगा. स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी एक स्थानीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शेख साद अल अब्दुल्लाह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां 4000-5000 भारतीय लोगों को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी उसके बाद गल्फ कप फुटबॉल के ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे. अगले दिन पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ आधिकारिक बैठक करेंगे.

भारत-कुवैत के संबंधों में आएगी गर्माहट

पीएम मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. पीएम के स्वागत के लिए कुवैत में जबरदस्त तैयारी की गई है. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं. कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है. पीएम पीएम की कुवैत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी.

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन और कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी. कुवैत के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक में स्थानीय मुद्रा में कारोबार पर भी चर्चा होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2024 By दैनिक जागरण

43 साल बाद किसी भारतीय PM का कुवैत दौरा, 2 दिन में क्या-क्या करेंगे मोदी?

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 43 साल बाद ये पहला मौका है जब किसी भारतीय पीएम का कुवैत दौरा हो रहा है. पीएम मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत के दौरे पर रहेंगे. कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के बुलावे पर प्रधानमंत्री मोदी वहां जा रहे हैं. भारत की तरफ से आखिरी बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने साल 1981 में 43 साल पहले कुवैत का दौरा किया था. तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2009 में पश्चिम एशियाई देश की यात्रा की थी.

2 दिन में क्या-क्या करेंगे मोदी?

पीएम मोदी कुवैत के लिए रवाना हो चुके हैं. 2 घंटे 20 मिनट के बाद यानी 11 बजकर 35 मिनट पर उनका विमान कुवैत पहुंचेगा. स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी एक स्थानीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी शेख साद अल अब्दुल्लाह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां 4000-5000 भारतीय लोगों को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी उसके बाद गल्फ कप फुटबॉल के ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे. अगले दिन पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ आधिकारिक बैठक करेंगे.

भारत-कुवैत के संबंधों में आएगी गर्माहट

पीएम मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. पीएम के स्वागत के लिए कुवैत में जबरदस्त तैयारी की गई है. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं. कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है. पीएम पीएम की कुवैत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी.

दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन और कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी. कुवैत के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक में स्थानीय मुद्रा में कारोबार पर भी चर्चा होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/after-43-years-an-indian-pm-will-visit-kuwait-what/article-5944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.