- Hindi News
- देश विदेश
- महाराष्ट्र घटना के बाद उत्तराखंड अलर्ट, रुड़की मंडी में फलों की जांच
महाराष्ट्र घटना के बाद उत्तराखंड अलर्ट, रुड़की मंडी में फलों की जांच
रुड़की (उत्तराखंड)।
By दैनिक जागरण
On
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की की कृषि मंडी में आज तड़के एफडीए की टीम ने छापेमारी की।
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तरबूज,खरबूजा, पपीता और केलों की गहन जांच की। इस दौरान कई जगहों से सैंपल लेकर लैब भेजे गए। वहीं इस दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं कई व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने का वैध लाइसेंस तक नहीं मिला।
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत ने कहा कि जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके फल खरीदने से बचें। विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सके।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2026 By दैनिक जागरण
महाराष्ट्र घटना के बाद उत्तराखंड अलर्ट, रुड़की मंडी में फलों की जांच
रुड़की (उत्तराखंड)।
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से एक ही परिवार के कई लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की की कृषि मंडी में आज तड़के एफडीए की टीम ने छापेमारी की।
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तरबूज,खरबूजा, पपीता और केलों की गहन जांच की। इस दौरान कई जगहों से सैंपल लेकर लैब भेजे गए। वहीं इस दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल बरामद हुआ जिसका इस्तेमाल फलों को पकाने में किया जा रहा था। इतना ही नहीं कई व्यापारियों के पास फलों को कृत्रिम रूप से पकाने का वैध लाइसेंस तक नहीं मिला।
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत ने कहा कि जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके फल खरीदने से बचें। विभाग का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर नकेल कसी जा सके।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/after-maharashtra-incident-uttarakhand-alert-investigation-of-fruits-in-roorkee/article-52540
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.