फिलिस्तीन के बाद अब बांग्लादेश, नया बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी; जानें क्या दिया संदेश

JAGRAN DESK

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर संसद गई थीं, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसके बाद मंगलवार को वह दूसरा बैग लेकर संसद पहुंचीं, जिस पर 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा हुआ था।

कांग्रेस महासचिव और वाडनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा फिलिस्तीन लिखे बैग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वहीं सोमवार को फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने के बाद हुए विवाद के बाद अब प्रियंका गांधी अगले दिन दूसरा बैग लेकर संसद पहुंचीं। प्रियंका गांधी जिस बैग को लेकर आज संसद पहुंचीं उस पर लिखा था, 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों'। बता दें कि प्रियंका गांधी कल एक बैग लेकर संसद गई थीं, जिसपर फिलिस्तीन लिखा हुआ था, जिसे लेकर दिन भर बयानबाजी हुई। हालांकि प्रियंका गांधी से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलिस्तीन का नाम न लेते हुए बांग्लादेश का जिक्र किया था।

बांग्लादेश लिखा बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका

वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी ऐसा भी बैग लिया हुआ था। इस दौरान सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय तथा दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की। उन्होंने अपने हाथ में थैला भी ले रखा था जिस पर "बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों" लिखा हुआ था। 

संसद के बाहर किया प्रदर्शन 

इस दौरान प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद संसद भवन में ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए और ‘‘केंद्र सरकार जवाब दो’’ और ‘‘वी वांट जस्टिस’’ के नारे लगाए। कांग्रेस ने सोमवार को भी इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी यह विषय उठाया था। वह सोमवार को फलस्तीनी लोगों के समर्थन में फलस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के बैग को लेकर पूछे गए सवाल पर कल कहा, ‘‘उन्हें बताएं कि उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों 'हिंदुओं और ईसाइयों' पर हो रहे अत्याचारों के बारे में कुछ करना चाहिए। बांग्लादेश सरकार से बात करें और इन्हें रोकें।’’ 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2024 By दैनिक जागरण

फिलिस्तीन के बाद अब बांग्लादेश, नया बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी; जानें क्या दिया संदेश

JAGRAN DESK

कांग्रेस महासचिव और वाडनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा फिलिस्तीन लिखे बैग को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वहीं सोमवार को फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने के बाद हुए विवाद के बाद अब प्रियंका गांधी अगले दिन दूसरा बैग लेकर संसद पहुंचीं। प्रियंका गांधी जिस बैग को लेकर आज संसद पहुंचीं उस पर लिखा था, 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों'। बता दें कि प्रियंका गांधी कल एक बैग लेकर संसद गई थीं, जिसपर फिलिस्तीन लिखा हुआ था, जिसे लेकर दिन भर बयानबाजी हुई। हालांकि प्रियंका गांधी से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिलिस्तीन का नाम न लेते हुए बांग्लादेश का जिक्र किया था।

बांग्लादेश लिखा बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका

वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा 'बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों' लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी ऐसा भी बैग लिया हुआ था। इस दौरान सांसदों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय तथा दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार से उनके लिए न्याय की मांग की। उन्होंने अपने हाथ में थैला भी ले रखा था जिस पर "बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों" लिखा हुआ था। 

संसद के बाहर किया प्रदर्शन 

इस दौरान प्रियंका गांधी और कई अन्य सांसद संसद भवन में ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए और ‘‘केंद्र सरकार जवाब दो’’ और ‘‘वी वांट जस्टिस’’ के नारे लगाए। कांग्रेस ने सोमवार को भी इस विषय को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी यह विषय उठाया था। वह सोमवार को फलस्तीनी लोगों के समर्थन में फलस्तीन लिखा हुआ हैंडबैग लेकर संसद पहुंची थीं। प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के बैग को लेकर पूछे गए सवाल पर कल कहा, ‘‘उन्हें बताएं कि उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों 'हिंदुओं और ईसाइयों' पर हो रहे अत्याचारों के बारे में कुछ करना चाहिए। बांग्लादेश सरकार से बात करें और इन्हें रोकें।’’ 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/after-palestine-now-priyanka-gandhi-reached-parliament-with-a-new/article-5669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.