तिरुपति के बाद अब वृंदावन के प्रसाद पर भी उठे सवाल, डिंपल यादव ने कहा जांच हो

Jagran Desk

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डूओं में फिश ऑयल और जानवरों की चर्बी मिलाने की पुष्टि हुई थी. राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति मंदिर में जो लड्डुओं का प्रसाद तैयार किया जाता है, उसमें जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिला है. ये सब कुछ उस घी में मिला छा, जिससे लड्डू तैयार किए गए थे.

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद से सियासत गरमा गई है. हर तरफ बयानबाजी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है. इस विवाद पर अब समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव का एक बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी के खाने में हो रही मिलावट का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. इस संवेदनशील मामले की जांच होनी चाहिए. डिंपल यादव ने कहा कि हमने वृंदावन में भी ऐसी ही घटना के बारे में सुना है. उन्होंने कहा मिलावटी अनाज, मिलावटी तेल और घी के रूप में मिलावटी खाद्य पदार्थ समाज के हर वर्ग तक पहुंच चुके हैं." 

प्रसाद के नमूने एकत्र किए

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के तिरुप​ति बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने वाले ‘प्रसादम' में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की खबर आने के बाद मथुरा में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सक्रिय हो गया है और कई जगहों से प्रसाद के नमूने एकत्र किए गए हैं. 

एफएसडीए ने पिछले 48 घंटों में अलग-अलग जगहों से प्रसाद के रूप में बिक रहे पदार्थों के कुल 13 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर एवं गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर से ये नमूने लिये गए हैं. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आने के बाद टीम ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और गोवर्द्धन मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानों से नमूने लिये और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा.

प्रसाद की जांच का अभियान

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि यहां बेचे जा रहे प्रसाद के रूप में भोग लगाए जाने वाले पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट है या नहीं.  सिंह ने बताया कि सोमवार से पूरे जिले में वृहद स्तर पर प्रसाद की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा. हर क्षेत्र में अलग-अलग टीमें जाकर नमूने लेकर कार्रवाई करेंगी. जहां भी प्रसाद की बिक्री खुले रूप में करते पाया जाएगा, वहां नमूने भरने का अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में टीम ने लगभग 13 स्थानों से नमूने एकत्र किए थे. उन नमूनों को भी प्रयोगशाला भेजा गया है. नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार जिसके भी सैंपल जांच में अनुपयुक्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह प्रसाद ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ में किसी भी तरह की मिलावट न करें. उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.dim

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

तिरुपति के बाद अब वृंदावन के प्रसाद पर भी उठे सवाल, डिंपल यादव ने कहा जांच हो

Jagran Desk

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद से सियासत गरमा गई है. हर तरफ बयानबाजी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है. इस विवाद पर अब समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव का एक बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि आम आदमी के खाने में हो रही मिलावट का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. इस संवेदनशील मामले की जांच होनी चाहिए. डिंपल यादव ने कहा कि हमने वृंदावन में भी ऐसी ही घटना के बारे में सुना है. उन्होंने कहा मिलावटी अनाज, मिलावटी तेल और घी के रूप में मिलावटी खाद्य पदार्थ समाज के हर वर्ग तक पहुंच चुके हैं." 

प्रसाद के नमूने एकत्र किए

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के तिरुप​ति बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए तैयार किए जाने वाले ‘प्रसादम' में कथित रूप से जानवरों की चर्बी मिलाए जाने की खबर आने के बाद मथुरा में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) सक्रिय हो गया है और कई जगहों से प्रसाद के नमूने एकत्र किए गए हैं. 

एफएसडीए ने पिछले 48 घंटों में अलग-अलग जगहों से प्रसाद के रूप में बिक रहे पदार्थों के कुल 13 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृन्दावन के ठा. बांकेबिहारी मंदिर एवं गोवर्धन के दानघाटी मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर से ये नमूने लिये गए हैं. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रसाद में मिलावट का मामला सामने आने के बाद टीम ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि और गोवर्द्धन मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानों से नमूने लिये और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा.

प्रसाद की जांच का अभियान

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि यहां बेचे जा रहे प्रसाद के रूप में भोग लगाए जाने वाले पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट है या नहीं.  सिंह ने बताया कि सोमवार से पूरे जिले में वृहद स्तर पर प्रसाद की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा. हर क्षेत्र में अलग-अलग टीमें जाकर नमूने लेकर कार्रवाई करेंगी. जहां भी प्रसाद की बिक्री खुले रूप में करते पाया जाएगा, वहां नमूने भरने का अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में टीम ने लगभग 13 स्थानों से नमूने एकत्र किए थे. उन नमूनों को भी प्रयोगशाला भेजा गया है. नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार जिसके भी सैंपल जांच में अनुपयुक्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सहायक आयुक्त ने बताया कि सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह प्रसाद ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ में किसी भी तरह की मिलावट न करें. उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.dim

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/after-tirupati-now-questions-are-raised-on-prasad-of-vrindavan/article-62

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.