आगरा के पास वायुसेना का फाइटर जेट MiG-29 क्रैश, जमीन से टकराने से पहले कूदे दोनों पायलट

JAGRAN DESK

सेना का विमान MIG-29 हवा में ही क्रैश हो गया. विमान में तेज धमाके के बाद आग लग गई. ऐसे में दोनों पायलट विमान के जमीन से टकराने से पहले ही विमान से इजेक्ट हो गए. क्रैश हुआ विमान आग का गोला बनते हुए खेत पर जा गिरा.

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-29 क्रैश हो गया. उड़ते वक्त ही एयरक्राफ्ट में आग लग गई. जिसके बाद ये आग का गोला बनते हुए खेत में जा गिरा. क्रैश होने के वक्त एयरक्राफ्ट में 2 पायलट थे. पायलट और को-पायलट दोनों आग लगने के कुछ सेकेंड के अंदर ही एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हो गए. पायलट और को-पायलट 2 किलोमीटर दूर पैराशूट के जरिए लैंड हुए.

रिपोर्ट के मुताबिक, IAF का मिग-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था. क्रैश होने के बाद ये आगरा के पास कागारौल के सोंगा गांव के खेत में गिरा है. हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं.

बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश , देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

MiG-29 के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में जलते एयरक्राफ्ट के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. इस दौरान कुछ लोगों को एयरक्राफ्ट के टुकड़े भी उठाते देखा जा सकता है. हादसे की सूचना पर सेना के आला अधिकारी, रक्षा अधिकारी और DM मौके पर पहुंच चुके हैं.

MiG-29 रूस में निर्मित एक हाइटेक फाइटर जेट है. अमेरिका के सहयोगी देशों के संगठन नाटो में MiG-29 को  'फलक्रम' के नाम से जाना जाता है. भारत में इसे 'बाज़' कहा जाता है. इंडियन एयरफोर्स में इसे 1987 में ऑफिशियली कमीशंड किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश हुआ फाइटर जेट MiG-29 यूपीजी का अपग्रेडेड वर्जन था.

बीते दो महीने में यह दूसरा MiG-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. इससे पहले सितंबर में रूटीन नाइट फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद ये क्रैश हो गया था. हालांकि, समय रहते इजेक्ट होकर पायलट ने अपनी जान बचा ली थी. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2024 By दैनिक जागरण

आगरा के पास वायुसेना का फाइटर जेट MiG-29 क्रैश, जमीन से टकराने से पहले कूदे दोनों पायलट

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को इंडियन एयरफोर्स का एक फाइटर एयरक्राफ्ट मिग-29 क्रैश हो गया. उड़ते वक्त ही एयरक्राफ्ट में आग लग गई. जिसके बाद ये आग का गोला बनते हुए खेत में जा गिरा. क्रैश होने के वक्त एयरक्राफ्ट में 2 पायलट थे. पायलट और को-पायलट दोनों आग लगने के कुछ सेकेंड के अंदर ही एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हो गए. पायलट और को-पायलट 2 किलोमीटर दूर पैराशूट के जरिए लैंड हुए.

रिपोर्ट के मुताबिक, IAF का मिग-29 एयरक्राफ्ट पंजाब के आदमपुर से रुटीन एक्सरसाइज के लिए आगरा जा रहा था. क्रैश होने के बाद ये आगरा के पास कागारौल के सोंगा गांव के खेत में गिरा है. हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वारी के आदेश दिए गए हैं.

बाड़मेर में फाइटर जेट मिग-29 क्रैश , देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

MiG-29 के क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में जलते एयरक्राफ्ट के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है. इस दौरान कुछ लोगों को एयरक्राफ्ट के टुकड़े भी उठाते देखा जा सकता है. हादसे की सूचना पर सेना के आला अधिकारी, रक्षा अधिकारी और DM मौके पर पहुंच चुके हैं.

MiG-29 रूस में निर्मित एक हाइटेक फाइटर जेट है. अमेरिका के सहयोगी देशों के संगठन नाटो में MiG-29 को  'फलक्रम' के नाम से जाना जाता है. भारत में इसे 'बाज़' कहा जाता है. इंडियन एयरफोर्स में इसे 1987 में ऑफिशियली कमीशंड किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश हुआ फाइटर जेट MiG-29 यूपीजी का अपग्रेडेड वर्जन था.

बीते दो महीने में यह दूसरा MiG-29 एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है. इससे पहले सितंबर में रूटीन नाइट फ्लाइंग के दौरान राजस्थान के बाड़मेर में मिग-29 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद ये क्रैश हो गया था. हालांकि, समय रहते इजेक्ट होकर पायलट ने अपनी जान बचा ली थी. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/air-force-fighter-jet-mig-29-crashes-near-agra-both-pilots/article-2740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.