अपने दम पर पूरे देश में चुनाव लड़ेगा अखिल भारतीय जनसंघ, आगामी यूपी चुनाव से अभियान की शुरुआत

Digital Desk

भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त किया गया

अखिल भारतीय जनसंघ (एबीजेएस) ने आगामी सभी स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही वरिष्ठ नेता भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा, जो देशभर में पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और प्रचार अभियान का संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी तैयारी के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राष्ट्रीय महासचिव राकेश कौल गोरखा ने कहा कि 5 जुलाई को कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती समारोह के दौरान पार्टी की संसदीय बोर्ड ने भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि गोधनिया के नेतृत्व में गठित समिति आगामी सभी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी और पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेगी।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.37.29 AM

प्रमोद सोपती, अध्यक्ष, दिल्ली इकाई, ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भरत भूषण पांडेय के नेतृत्व में पार्टी 13–14 राज्यों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

असम प्रदेश अध्यक्ष रुगेश्वर खुंडवाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव सहित देशभर के चुनावों में मजबूती से हिस्सा लेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

अपने संबोधन में भरत गोधनिया ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

प्रेस वार्ता में पी. कौशिक (उपाध्यक्ष, राजस्थान), लालाजी के. बलराम (संयोजक, तेलंगाना), प्रमोद सोपती (अध्यक्ष, दिल्ली), राकेश कौल गोरखा (राष्ट्रीय महासचिव), भरत गोधनिया (राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति के संयोजक), रुगेश्वर खुंडवाल (अध्यक्ष, असम) तथा मुकेश पटेल (महासचिव, गुजरात) सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ आने वाले समय में संगठन के विस्तार को गति देगा और देशभर में सभी आगामी चुनाव पूरी तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और अपने दम पर लड़ेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2026 By दैनिक जागरण

अपने दम पर पूरे देश में चुनाव लड़ेगा अखिल भारतीय जनसंघ, आगामी यूपी चुनाव से अभियान की शुरुआत

Digital Desk

अखिल भारतीय जनसंघ (एबीजेएस) ने आगामी सभी स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही वरिष्ठ नेता भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त किया है। यह घोषणा बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा, जो देशभर में पार्टी की चुनावी रणनीति, संगठनात्मक विस्तार और प्रचार अभियान का संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी तैयारी के साथ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राष्ट्रीय महासचिव राकेश कौल गोरखा ने कहा कि 5 जुलाई को कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 126वीं जयंती समारोह के दौरान पार्टी की संसदीय बोर्ड ने भरत गोधनिया को राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति का संयोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि गोधनिया के नेतृत्व में गठित समिति आगामी सभी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करेगी और पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेगी।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.37.29 AM

प्रमोद सोपती, अध्यक्ष, दिल्ली इकाई, ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और प्रो. बलराज मधोक के योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भरत भूषण पांडेय के नेतृत्व में पार्टी 13–14 राज्यों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

असम प्रदेश अध्यक्ष रुगेश्वर खुंडवाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भरत गोधनिया के नेतृत्व में पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव सहित देशभर के चुनावों में मजबूती से हिस्सा लेगी और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

अपने संबोधन में भरत गोधनिया ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और देशभर में होने वाले सभी चुनावों में पूरी ताकत के साथ उतरेगी।

प्रेस वार्ता में पी. कौशिक (उपाध्यक्ष, राजस्थान), लालाजी के. बलराम (संयोजक, तेलंगाना), प्रमोद सोपती (अध्यक्ष, दिल्ली), राकेश कौल गोरखा (राष्ट्रीय महासचिव), भरत गोधनिया (राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन एवं प्रचार समिति के संयोजक), रुगेश्वर खुंडवाल (अध्यक्ष, असम) तथा मुकेश पटेल (महासचिव, गुजरात) सहित पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ आने वाले समय में संगठन के विस्तार को गति देगा और देशभर में सभी आगामी चुनाव पूरी तैयारी, संगठनात्मक मजबूती और अपने दम पर लड़ेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/akhil-bharatiya-jana-sangh-will-contest-elections-in-the-entire/article-58253

खबरें और भी हैं

टैरो राशिफल 11 जुलाई 2026: शनिवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, 'द वर्ल्ड' और 'द सन' कार्ड से चमकेगा भाग्य

टाप न्यूज

आषाढ़ कृष्ण द्वादशी पर 12 राशियों का टैरो कार्ड भविष्यफल; जानिए करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के गुप्त संकेत
राशिफल  धर्म 
टैरो राशिफल 11 जुलाई 2026: शनिवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे प्रगति के द्वार, 'द वर्ल्ड' और 'द सन' कार्ड से चमकेगा भाग्य

करियर राशिफल 11 जुलाई 2026: भद्र और बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के करियर में आएगा उछाल, जानें अपना भाग्य

शनिवार को ग्रहों की विशेष चाल से नौकरीपेशा और व्यापारियों को मिलेंगे तरक्की के नए अवसर, वृषभ और सिंह राशि...
राशिफल  धर्म 
करियर राशिफल 11 जुलाई 2026: भद्र और बुधादित्य राजयोग से इन राशियों के करियर में आएगा उछाल, जानें अपना भाग्य

तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान डेली हैबिट्स, मानसिक स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी-छोटी अच्छी आदतें तनाव कम करने, मन शांत रखने और रोजमर्रा की चुनौतियों से बेहतर तरीके...
लाइफ स्टाइल 
तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये 7 आसान डेली हैबिट्स, मानसिक स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

अंक ज्योतिष 11 जुलाई 2026: मूलांक 2 और 7 वालों को शनिदेव दिलाएंगे बंपर लाभ, जानिए अपना भाग्यफल

अंक 2 और 8 के अद्भुत संयोग से चमकेगा इन मूलांक वालों का करियर, व्यापार में धन लाभ के प्रबल...
राशिफल  धर्म 
अंक ज्योतिष 11 जुलाई 2026: मूलांक 2 और 7 वालों को शनिदेव दिलाएंगे बंपर लाभ, जानिए अपना भाग्यफल

बिजनेस

शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
टीसीएस के बेहतर तिमाही नतीजों और मजबूत निवेशक धारणा से बाजार में लौटी रौनक, बैंक, रियल्टी और आईटी शेयरों में...
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
प्याज-टमाटर की महंगाई से बढ़ा रसोई का खर्च, जून में वेज और नॉनवेज थाली हुई महंगी
सोने की कीमत ₹1.43 लाख के पार, एक दिन में ₹1,022 की तेजी; चांदी भी महंगी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.