5 राज्यों में भयंकर तूफान का अलर्ट; 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

JAGRAN DESK

देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर, घने कोहरे, बर्फबारी और तूफानी हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में मौसम कैसा है और आगे कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-NCR समेत पूरा देश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तूफानी हवाएं, भारी बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी ने ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ा दी है। इससे देश के ज्यादातर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंचा दिया है। दिल्ली में आज घना कोहरा छाया है। दिल्ली आजकल शिमला जितनी ठंडी है, क्योंकि दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लोग ठंड से बचने को अलाव जला रहे हैं।

राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री है। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री रहा। मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर शहरों में पारा माइनस में है। नदियां और झरने जमे हुए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री, कारगिल में -13.5°C और लेह में -11.2°C रिकॉर्ड हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले 5 दिन के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

27 दिसंबर तक एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया जो बना हुआ है, उसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे अगले 12 घंटों के दौरान यह एरिया उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की तरफ और अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ेगा। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।

इससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के निचले हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होगा। एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इन मौसम परिस्थितियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय ओडिशा और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती है।

कहां छाएगा कोहरा और चलेगी शीतलहर?

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में शीतलहर चलने के साथ-साथ घना कोहरा छाएगा। 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा?

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों इलाकों में अब सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 20 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 23% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 23°C और 5 से 7°C के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और नोएडा में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

 

 

 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

5 राज्यों में भयंकर तूफान का अलर्ट; 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

JAGRAN DESK

दिल्ली-NCR समेत पूरा देश इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तूफानी हवाएं, भारी बारिश, घना कोहरा, शीतलहर और बर्फबारी ने ठिठुरन और गलन दोनों बढ़ा दी है। इससे देश के ज्यादातर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंचा दिया है। दिल्ली में आज घना कोहरा छाया है। दिल्ली आजकल शिमला जितनी ठंडी है, क्योंकि दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लोग ठंड से बचने को अलाव जला रहे हैं।

राजस्थान के करौली में तापमान 1.3 डिग्री है। मध्य प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 3.3 डिग्री रहा। मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर शहरों में पारा माइनस में है। नदियां और झरने जमे हुए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 6 डिग्री, कारगिल में -13.5°C और लेह में -11.2°C रिकॉर्ड हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले 5 दिन के लिए मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।

27 दिसंबर तक एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया जो बना हुआ है, उसके बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य हिस्से की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे अगले 12 घंटों के दौरान यह एरिया उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की तरफ और अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश तट के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ेगा। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है।

इससे उत्तर पश्चिमी राजस्थान के निचले हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होगा। एक ताजा और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इन मौसम परिस्थितियों के कारण तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय ओडिशा और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल सकती है।

कहां छाएगा कोहरा और चलेगी शीतलहर?

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में शीतलहर चलने के साथ-साथ घना कोहरा छाएगा। 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा?

देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों इलाकों में अब सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 20 दिसंबर 2024 की सुबह अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 डिग्री सेल्सियस और 22.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा में 23% नमी है और हवा की गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आई है। इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 से 23°C और 5 से 7°C के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली और नोएडा में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने का अलर्ट है।

 

 

 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/alert-of-severe-storm-in-5-states-warning-of-cold/article-5873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.