एलिम्को के कनौजिया ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण एवं तीन रजत पदक जीता 

Digital Desk

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत कार्यरत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलिम्को) के कर्मचारी श्री दीपक कुमार कनौजिया ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं तीन रजत पदक अपने नाम किए हैं।

यह प्रतियोगिता डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें श्री कनौजिया ने SH1 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियाँ हासिल कीं-स्वर्ण पदक – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, रजत पदक – 10 मीटर स्टैंडिंग राइफल, रजत पदक – 10 मीटर प्रोन राइफल, रजत पदक – 50 मीटर राइफल प्रोन (एसएच1)।

श्री कनौजिया की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचायक है। उनकी सफलता न केवल एलिम्को परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने श्री दीपक कुमार कनौजिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।

उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। एलिम्को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशन तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है और अपने कर्मचारियों की ऐसी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2026 By दैनिक जागरण

एलिम्को के कनौजिया ने 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण एवं तीन रजत पदक जीता 

Digital Desk

यह प्रतियोगिता डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें श्री कनौजिया ने SH1 श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियाँ हासिल कीं-स्वर्ण पदक – 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन, रजत पदक – 10 मीटर स्टैंडिंग राइफल, रजत पदक – 10 मीटर प्रोन राइफल, रजत पदक – 50 मीटर राइफल प्रोन (एसएच1)।

श्री कनौजिया की यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचायक है। उनकी सफलता न केवल एलिम्को परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देशभर के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने श्री दीपक कुमार कनौजिया को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि समर्पण, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।

उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। एलिम्को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशन तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के अपने संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है और अपने कर्मचारियों की ऐसी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/alimcos-kanojia-won-one-gold-and-three-silver-medals-in/article-57521

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.