पंजाब में सभी छात्रों को पढ़नी होगी पंजाबी, सरकार ने जारी किया आदेश

JAGRAN DESK

पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में पंजाबी विषय को मुख्य और अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने पर मुहर लगा ली है. यह आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा.

पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है, जो सभी स्कूलों पर लागू होगा चाहे वह किसी भी बोर्ड से सम्बद्ध क्यों न हो. सरकार का ये आदेश उस वक्त आया है जब सीबीएसई की ओर से साल में दो बार परीक्षा कराए जाने संबंधी मसौदे में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं किया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पर आपत्ति जताई थी. अब सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जो बोर्ड पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से नहीं पढ़ाएंगे उन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से दसवीं तक पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. अगर किसी भी स्कूल या संस्था में यह लागू नहीं है तो वह तत्काल ऐसा करें. इस संबंध में राज्य के एक्ट में भी प्रावधान है, इसके मुताबिक किसी भी 10वीं के छात्र को बिना पंजाबी भाषा के पास घोषित नहीं किया जाएगा. जो भी इस नियम को नहीं मानेगा उसके खिलाफ पंजाबी भाषा एक्ट 2008 के तहत कार्रवाई होगी.

पंजाबी भाषा का प्रयोग करें, पाठ्यक्रम तैयार करें

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी कक्षाओं में पंजाबी भाषा का उपयोग किया जाए और विषय को पढ़ाने के लिए उचित पाठ्यक्रम तैयार किया जाए. बोर्ड परीक्षाओं में भी पंजाबी भाषा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए.

पंजाबी नहीं पढ़ी तो नहीं पास कर पाएंगे दसवीं

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पंजाब में पढ़ रहे छात्र ने दसवीं की कक्षा में पंजाबी नहीं पढ़ी है तो उसे उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा. सभी स्कूलों में इस विषय को पढ़ाया जाना अनिवार्य होगा यदि किसी बोर्ड ने ऐसा नहीं किया तो उस पर कार्रवाई होगी और उसकी मान्यता को भी रद्द कर दिया जाएगा.

नई एजुकेशन पॉलिसी लेकर आएगा पंजाब

पंजाब सरकार अपनी नई स्टेट एजुकेशन पॉलिसी भी लेकर आने वाली है. इसके लिए सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नई कमेटी बनने जा रही है. सरकार का दावा है कि वह अपनी एजुकेशन पॉलिसी खुद बनाएगी क्योंकि ये स्टेट का मैटर है. माना जा रहा है कि जल्द ही विशेषज्ञों की टीम इस पर काम शुरू कर सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पंजाब में सभी छात्रों को पढ़नी होगी पंजाबी, सरकार ने जारी किया आदेश

JAGRAN DESK

पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है, जो सभी स्कूलों पर लागू होगा चाहे वह किसी भी बोर्ड से सम्बद्ध क्यों न हो. सरकार का ये आदेश उस वक्त आया है जब सीबीएसई की ओर से साल में दो बार परीक्षा कराए जाने संबंधी मसौदे में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं किया गया है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस पर आपत्ति जताई थी. अब सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है कि जो बोर्ड पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से नहीं पढ़ाएंगे उन स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी.

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से दसवीं तक पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए. अगर किसी भी स्कूल या संस्था में यह लागू नहीं है तो वह तत्काल ऐसा करें. इस संबंध में राज्य के एक्ट में भी प्रावधान है, इसके मुताबिक किसी भी 10वीं के छात्र को बिना पंजाबी भाषा के पास घोषित नहीं किया जाएगा. जो भी इस नियम को नहीं मानेगा उसके खिलाफ पंजाबी भाषा एक्ट 2008 के तहत कार्रवाई होगी.

पंजाबी भाषा का प्रयोग करें, पाठ्यक्रम तैयार करें

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी कक्षाओं में पंजाबी भाषा का उपयोग किया जाए और विषय को पढ़ाने के लिए उचित पाठ्यक्रम तैयार किया जाए. बोर्ड परीक्षाओं में भी पंजाबी भाषा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए.

पंजाबी नहीं पढ़ी तो नहीं पास कर पाएंगे दसवीं

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पंजाब में पढ़ रहे छात्र ने दसवीं की कक्षा में पंजाबी नहीं पढ़ी है तो उसे उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा. सभी स्कूलों में इस विषय को पढ़ाया जाना अनिवार्य होगा यदि किसी बोर्ड ने ऐसा नहीं किया तो उस पर कार्रवाई होगी और उसकी मान्यता को भी रद्द कर दिया जाएगा.

नई एजुकेशन पॉलिसी लेकर आएगा पंजाब

पंजाब सरकार अपनी नई स्टेट एजुकेशन पॉलिसी भी लेकर आने वाली है. इसके लिए सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नई कमेटी बनने जा रही है. सरकार का दावा है कि वह अपनी एजुकेशन पॉलिसी खुद बनाएगी क्योंकि ये स्टेट का मैटर है. माना जा रहा है कि जल्द ही विशेषज्ञों की टीम इस पर काम शुरू कर सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/all-students-in-punjab-will-have-to-study-punjabi-government/article-11799

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.