अल्लू अर्जुन ने पुलिस के हर सवाल का दिया जवाब, साढ़े 3 घंटे हुई पूछताछ

JAGRAN DESK

पुष्पा 2 फिल्म के लीड एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से चिक्कडपल्ली पुलिस ने पूछताछ कर ली है. उनसे साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की गई जिसमें अल्लू ने अपना पूरा सहयोग दिया. लेकिन पुलिस का ऐसा कहना है कि अगर आगे जरूरत पड़ती है तो वे अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए फिर से बुला सकते हैं.

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 जहां एक तरफ रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बना रही है वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन का नाम संध्या थिएटर केस में आया है. 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म देखने के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा भी अस्पताल में एडमिट है. अल्लू तो वहां पर भगदड़ का संकेत मिलने के बाद निकल कर आ गए थे लेकिन अगले दिन उन्हें मामले की गंभीरता का पता चला था. एक्टर को 23 दिसंबर को पुलिस की तरफ से नोटिस मिला था जिसके बाद वे 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे.

पूछताछ हुई पूरी

एक्टर से इस केस में पुलिस ने पूछताछ कर ली है. पुलिस ने अल्लू अर्जुन से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की. अल्लू अर्जुन से जो सवाल पूछे गए उनके उन्होंने जवाब दिए. पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस का ऐसा मानना है कि अल्लू को फिर से बुलाया जा सकता है. पुलिस ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो उन्हें पूछताछ के लिए फिर से आना पड़ सकता है. अल्लू अर्जुन ने भी पुलिस की इस बात से इत्तेफाक रखा है और कहा है कि अगर उन्हें फिर से बुलाया जाएगा तो वे अपना पूरा सहयोग देंगे.

एक्टर ने मांगी है माफी

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज से एक दिन पहले संध्या थिएटर्स में प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी फैमिली के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. अल्लू का ऐसा मानना था कि एक्टर इस थिएटर में पहले भी 10-15 बार आ चुके हैं और पुष्पा 2 फिल्म को बनने लिए 3 साल का वक्त लगा था. इस फिल्म को उन्होंने देखा नहीं था और वे अपनी फैमिली के साथ इस फिल्म को देखना चाहते थे और इसलिए ही उन्होंने संध्या थिएटर्स को चुना. लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वहां ऐसे भगदड़ मच जाएगी और उसमें ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाएगी.

अब इस मामले में एक्टर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी और सभी से माफी मांगी थी. अब उनसे पूछताछ कर दी गई है. वे भी पूरी तरह से सहयोग दे रहे हैं और अस्पताल में एडमिट श्रीतेज की भी सलामती की दुआ कर रहे हैं. साथ ही हाल ही में पुष्पा 2 टीम की तरफ से भी पीड़ित बच्चे के परिवार को 50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अल्लू अर्जुन ने पुलिस के हर सवाल का दिया जवाब, साढ़े 3 घंटे हुई पूछताछ

JAGRAN DESK

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 जहां एक तरफ रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बना रही है वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन का नाम संध्या थिएटर केस में आया है. 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में फिल्म देखने के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा भी अस्पताल में एडमिट है. अल्लू तो वहां पर भगदड़ का संकेत मिलने के बाद निकल कर आ गए थे लेकिन अगले दिन उन्हें मामले की गंभीरता का पता चला था. एक्टर को 23 दिसंबर को पुलिस की तरफ से नोटिस मिला था जिसके बाद वे 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे.

पूछताछ हुई पूरी

एक्टर से इस केस में पुलिस ने पूछताछ कर ली है. पुलिस ने अल्लू अर्जुन से करीब साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की. अल्लू अर्जुन से जो सवाल पूछे गए उनके उन्होंने जवाब दिए. पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस का ऐसा मानना है कि अल्लू को फिर से बुलाया जा सकता है. पुलिस ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो उन्हें पूछताछ के लिए फिर से आना पड़ सकता है. अल्लू अर्जुन ने भी पुलिस की इस बात से इत्तेफाक रखा है और कहा है कि अगर उन्हें फिर से बुलाया जाएगा तो वे अपना पूरा सहयोग देंगे.

एक्टर ने मांगी है माफी

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज से एक दिन पहले संध्या थिएटर्स में प्रीमियर रखा गया था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी फैमिली के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे थे. अल्लू का ऐसा मानना था कि एक्टर इस थिएटर में पहले भी 10-15 बार आ चुके हैं और पुष्पा 2 फिल्म को बनने लिए 3 साल का वक्त लगा था. इस फिल्म को उन्होंने देखा नहीं था और वे अपनी फैमिली के साथ इस फिल्म को देखना चाहते थे और इसलिए ही उन्होंने संध्या थिएटर्स को चुना. लेकिन उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वहां ऐसे भगदड़ मच जाएगी और उसमें ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाएगी.

अब इस मामले में एक्टर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखी थी और सभी से माफी मांगी थी. अब उनसे पूछताछ कर दी गई है. वे भी पूरी तरह से सहयोग दे रहे हैं और अस्पताल में एडमिट श्रीतेज की भी सलामती की दुआ कर रहे हैं. साथ ही हाल ही में पुष्पा 2 टीम की तरफ से भी पीड़ित बच्चे के परिवार को 50 लाख रुपये की धनराशि दी गई है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/allu-arjun-answered-every-question-of-the-police-the-interrogation/article-6220

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.